Tag: GANGSTER AMAN SAHU LATEST NEWS

  • रायपुर पुलिस ने अमन साहू गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

    रायपुर पुलिस ने अमन साहू गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

    रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 13 जुलाई को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने अमन साहू गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के सिरसा जिले के प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू (20) और राम सिंह (20) को जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए गोलीबारी की थी।

    घटना के बाद से प्रवीण सिंह फरार था और लगातार विभिन्न राज्यों में छिपता रहा। पुलिस ने पहले से गिरफ्तार आरोपी सागर से पूछताछ के दौरान प्रवीण के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने हरियाणा के सिरसा में छापा मारा और प्रवीण को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि घटना के समय प्रवीण बाइक चला रहा था। राम सिंह से उसकी मुलाकात सिरसा की जेल में हुई थी, जहां दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

    राम सिंह ने प्रवीण को अपने घर में शरण दी, जिससे वह पुलिस की गिरफ्त से बच सके। दोनों को पकड़े जाने के बाद पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि इस अपराध से जुड़े बाकी लोग भी सामने आ सकें। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे मिली जानकारी से रंगदारी वसूली के नेटवर्क का खुलासा होगा।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6860

    https://golden36garh.com/?p=6851

  • कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग

    कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग

    कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग

    राजधानी रायपुर में एक बार फिर अमन साहू के शूटरों ने कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने गोलीबारी की है I यह गोलीबारी 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है I राहत की बात तो यह है कि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई हानि नहीं हुआ है I इस घटना से रायपुर पुलिस अलर्ट हो गया है और शहर के चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं I एएसपी लखन पटले ने बताया कि रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए।

    एएसपी पटले ने बताया कि इससे पहले रायपुर पुलिस ने कुछ महीने पहले झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पूर्व पकड़ा था। इस घटना में भी इसी गैंग पर शक है। फिलहाल शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश किया जा रहा है।

    बता दें, इसके पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश में दो कोयला कारोबारियों को हत्या करने के इरादे से आये चार शूटरों को गिरफ्तार किया था I ये शूटर कोयला कारोबारी से पैसा वसूल करने का काम करते थे I रायपुर में किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली का पैसा देने से मना करने पर शूटर उसे मारने के इरादे से आये थे लेकिन वो अपने इरादों में नाकामयाब रहे और पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और जेल में भेज दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5138

    https://golden36garh.com/?p=5142

  • नामी गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी मिली

    नामी गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी मिली

    रायपुर में कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार  सुपारी लेने वाले अमन साहू को कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट में लाने की मंजूरी कोर्ट ने दी है । बता दें, अमन साहू अभी राँची के जेल में बंद है । ऐसे में रायपुर पुलिस के लिए गैंगस्टर को सही सलामत राँची से रायपुर लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहेगा । 26 मई को कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार की करने हत्या के इरादे से पहुँचे झारखंड और राजस्थान के शूटरों को पुलिस ने खुपिया ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका सम्बन्ध अमन साहू से है जो मलेशिया में बैठे मयंक सिंह के कहने पर कारोबारियों की हत्या करने में तुला हुआ था । इससे पहले भी गैंगस्टर अमन साहू ने रायपुर के कारोबारियों पर हमला करवाने की कोशिश की थी । पुलिस इन सभी की बारीकी से पूछताछ करने के लिए अमन साहू को रायपुर लाया जा रहा है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4342

    https://golden36garh.com/?p=4346