
छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हीरागढ़ टुरी में गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 52 वर्षीय ध्रुवंतो सिकदार पर आरोप है कि उसने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
महिला, रुक्मणी कश्यप, चार माह की गर्भवती थी और एक सितंबर को रात में उसे हाथ-पैर में तेज दर्द और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। इस पर परिवार ने गांव के झोलाछाप डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार को बुलाया, जिसने जांच के बाद डेरीफायलीन नामक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ मिनट बाद ही महिला की हालत और खराब हो गई, खांसी के साथ नाक और मुंह से खून बहने लगा। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरकारी डॉक्टर की जांच में पुष्टि हुई कि गलत इलाज और इंजेक्शन के कारण महिला की मौत हुई। पुलिस ने ध्रुवंतो सिकदार को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया।
READ MORE :
