Tag: CHHOLYWOOD ACTORS LATEST NEWS

  • मोर दिल CG म्यूजिक एल्बम को मिली सराहना

    मोर दिल CG म्यूजिक एल्बम को मिली सराहना

    MOR DIL POSTER

    मोर दिल CG म्यूजिक एल्बम को मिली सराहना..

    मोर दिल CG म्यूजिक एल्बम को मिली सराहना, मोर मन के कुरिया की अपार सफलता के बाद एक और हिट म्यूजिक एल्बम सांग मोर दिल जो SKD फिल्म्स प्रोडक्शन और Ayra&Riva एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है ,अभी चर्चा में है |

    इस म्यूजिक एल्बम में छॉलीवूड के दबंग एक्टर ( छॉलीवूड रत्न) आकाश डहरिया और छॉलीवूड एक्ट्रेस हिना कौशिक ( सजनी) ने काम किया है |जिसके डायरेक्टर गितेश यादव हैं| सिंगर रोशन वैष्णव और श्रद्धा मंडल हैं |

    छत्तीसगढ़ के ये कलाकार अपने मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत रहे हैं |मोर दिल ज़ी म्यूजिक छत्तीसगढ़ी के यूट्यूब चैनल में रिलीज़ हुआ है |हाल ही में इसका BTS / बिहाइंड द सीन , SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल में रिलीज़ किया गया है |

    जिसमें आप देख सकते हैं कि एक म्यूजिक एल्बम बनाने में क्या मेहनत लगती है , यह कलाकार क्या प्रिपरेशन करते हैं, जिससे शूट के दौरान ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े |इस BTS वीडियो में आप देख सकते हैं कि शूट के दौरान की कुछ खट्टे मीठे लम्हे, इन् कलाकारों की मस्ती , टीम वर्क , डेडिकेशन, और काम के प्रति प्यार |

    वैसे कोविड के बाद तो सभी क्षेत्र का काम ढीला पड़ा है , लेकिन छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने कमर कस ली है हार न मानने की | निरंतर प्रयास और अभ्यास ही इंसान को आगे बढ़ाता है , और आकाश , हिना भी अपने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर तैयारी में जुट गए हैं |

    इनके नेक्स्ट प्रोजेक्ट क्या है ये अभी पता नहीं चल पाया है |उम्मीद है आप लोगों को इनकी केमिस्ट्री जल्द देखने को मिलेगी | आप मोर दिल का BTS, SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पे जाकर देख सकते हैं |

    Actor Akash Dahariya
    Actress Heena Kaushik

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1438

    https://golden36garh.com/?p=1425

    https://golden36garh.com/?p=1412

    https://youtu.be/1xZMn0zENG0