Tag: CG BOARD LIVE

  • पुनर्मूल्यांकन के बाद नई मेरिट सूची में कई छात्रों के अंक बढ़े

    पुनर्मूल्यांकन के बाद नई मेरिट सूची में कई छात्रों के अंक बढ़े

    छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के लिए आवेदन देने वाले छात्रों के नंबर बढ़ गए हैं। इसके परिणामस्वरूप 10वीं की मेरिट लिस्ट में 4 और 12वीं की मेरिट लिस्ट में दो से अधिक विद्यार्थी शामिल हो गए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board) जल्द ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

    मई में अस्थाई मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के बाद छात्रों के अंक बढ़ने से कई फेल और पूरक छात्र पास हो गए हैं। सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि नई टॉप-10 मेरिट सूची में 10वीं में चार और 12वीं में दो से अधिक छात्र शामिल होंगे।

    10वीं में 5,122 विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, जिसमें 2,379 विद्यार्थियों के अंक बढ़े। पुनर्गणना के लिए 709 विद्यार्थियों में से 125 विद्यार्थियों के अंक बढ़े। 12वीं में भी इसी तरह कई छात्रों के अंक बढ़े हैं। पिछले कुछ सालों से टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सैर कराई जाती रही है, लेकिन इस साल संशय की स्थिति है। हालांकि, टॉप-10 में शामिल प्रत्येक छात्र को डेढ़ लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5753

    https://golden36garh.com/?p=5759

  • माशिमं ने जारी किये 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र, स्टूडेंट्स यहाँ से कर सकते हैं Download

    माशिमं ने जारी किये 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र, स्टूडेंट्स यहाँ से कर सकते हैं Download

    माशिमं ने जारी किये 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र, स्टूडेंट्स यहाँ से कर सकते हैं Download

    माशिमं ने जारी किये 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र, स्टूडेंट्स यहाँ से कर सकते हैं Download. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मौजूदा सत्र में आयोजित होने वाले 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षाओं का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस कक्षा में परीक्षा दिलाने वाले छात्र-छात्राएं www.cgbse.nic.in पर लोग इन कर अपना प्रवेश पात्र ऑनलाइन तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

    माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यह भी बताया हैं की जिन छात्र-छात्राओं को संस्था की तरफ से ऑफलाइन एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाया हैं वह वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर संस्था प्रमुख से प्रमाणित करा सकते हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2535

    https://golden36garh.com/?p=2529