
अफसर की बेटी ने ड्राइवर से की शादी, महिला थाने में पक्षों के बीच झगड़ा
छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। जहाँ एक अफसर की बेटी और स्कूल के ड्राइवर की शादी के बाद महिला थाने में बड़ा विवाद हुआ है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दुल्हे के पिता का सिर फट गया।
यह घटना भिलाई सेक्टर-6 स्थित महिला थाने की है, जहां शादी के बाद शैवी ताम्रकार और आशुतोष अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। इस दौरान लड़की और लड़के के परिवार के लोग भी थाने में पहुंचे, और दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई। शैवी ताम्रकार, जो एक स्कूल टीचर हैं, उन पर आरोप लगाया गया है कि उसके पिता और रिश्तेदारों ने उसे परेशान किया और मारपीट की। वहीं, लड़की के परिवार का कहना है कि एक अच्छे घर से होने के बावजूद शैवी ने ड्राइवर से शादी की, और वे इसे गुमराही का परिणाम मानते हैं।
इससे पहले, शैवी के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में लड़की और लड़के ने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और उनकी मर्जी से रायपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी की है। मामले की शिकायत के बाद दोनों को महिला थाने बुलाया गया था, जहां विवाद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More :
रायपुर में दोहरी हत्या से दहशत, पुलिस पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
निर्माण कार्यों के चलते रेलवे ने रद्द कीं ट्रेने, जानें पूरी जानकारी