कलेक्टर सारांश मित्तर ने सौंपी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..
हीना कौशिक, बिलासपुर I बिलासपुर में हर साल 26 जनवरी को पूरी गरिमा, विश्वास के साथ मनया जाता है, और इस साल भी उस खुशी के साथ मनने के लिए बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने जिला मुख्यालय में विभीन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की जानकारी जिला प्रशाशन की और से हुई है।
इस महात्वपूर्ण बैठक में शरणश मित्तर ने कोविद -19 की समस्या को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। सभी कोविद -19 की गाइडलाइन को पालन करते हुए 26 जनवरी मनाने के आदेश दिए।
हीना कौशिक, बिलासपुर I नाइट करफ्यू के बाद भी कोरोना का कहर बिलासपुर में थमने का नाम नहीं ले रहा। लगतार केस बढ़ते जा रहे हैं, जिसके करण स्कूल, कॉलेज सहित् अन्य संस्थान बंद करने के आदेश आए हैं। कोरोना के 5151 नए मामले के साथ ही 483 कोरोना वारियर्स के स्वस्थ होने की खबर भी मिली है। अब देखना यह रहेगा की यह साल कोरोना के करण और क्या तबाही लाता है लोगो के जानजीवन में। कंटेनमेंट जोन के साथ अब जिले में तेजी से कोरोना मरिजो के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
आज मिले 5151 नए पॉजिटिव मरीज, तो 483 स्वस्थ
रायपुर, रायगढ़ के साथ साथ अब बिलासपुर भी कोविड के बढ़ते मामलों में पिचे नहीं है।
हीना कौशिक, बिलासपुर I आज भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर में उनके जन्मोत्सव को बड़े उत्साह से मनाया गया lआज के शुभ अवसर पर बडो सहित बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l
आज के टीचर्स डे के कार्यक्रम में सावित्रीमाई के संघर्ष की कहानी के बारे में बताया गया, उनके और ज्योतिबा के ज़िन्दगी के कठिन दिनों में भी स्त्री शिक्षा के लिए तत्परता को नाटक के माध्यम से दिखाया गया, बिलासपुर की हीना ने सूत्रधार का किरदार निभाया और बताया कि सावित्री माई ने स्त्री शिक्षा के लिए क्या क्या समर्पण और त्याग किये, कैसे डटी रहीं एक शिक्षित भारत, नया भारत , एक भारत का सपना लिए l तृप्ति सावित्री माई के किरदार में रही वहीं जयचन्द ज्योतिबा का किरदार निभाया Iनन्हे सावित्री और ज्योतिबा का किरदार रागिनी और अविनाश ने निभाया, फातिमा के किरदार में स्नेहा रहीं , तथा उस्मान शेख के किरदार को मनोज ने निभाया l पटकथा कृष्णा की थी, और डायरेक्शन की बागडोर समृद्धि ने संभाला l मंच की बागडोर इन्द्राणी के हाथों रही , वही सोनित शुरू से लेकर अंत तक कार्यक्रम के मेनेजमेन्ट में लगे रहे l
क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था l और सदस्यों द्वारा नए नए बनाये गये गीत सुनाये गये , जो सावित्रि माई के जीवन और उनके संघर्ष की दास्तान सुनाती है lलोगो को उनके शिक्षा के हक के लिए जागरूक किया गया l और तो और टाइम मशीन के द्वारा सावित्रि माई को आज में लाकर उनके विचारों के बारे में जाना , आज के समय की सावित्रि माई के किरदार में हीना रहीं lयह सब नाटक के माध्यम से दिखाया गया l
आज का दिन और सावित्री माई के जन्मदिवस के अवसर पर सभी के दिलों में जो अलख जगी है वो काबिल- ए -तारीफ है l सावित्रीबाई फुले (3 जनवरी 1831 – 10 मार्च 1897) महाराष्ट्र की एक भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद और कवियत्री थीं। उन्हें अंग्रेजों द्वारा भारत की पहली महिला शिक्षक माना जाता है।
#nationalteachersday
#savitribaiphule
बिलासपुर छत्तीसगढ़ में सावित्रि माई के जन्मदिवस 3 जनवरी शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई I
सुवा नृत्य महोत्सव एवम प्रतियोगिता देवरीखुर्द बिलासपुर में 30/10/2021 दिन शनिवार को आपके दुर्गा मंदिर वार्ड न 43 में आयोजित हुई थी ..
“छत्तीषगढ़ संस्कृति के पहचान सुवा गीत और लोक नृत्य”
छत्तीसगढ़ी धरोहर सुवा नृत्य प्रतियोगिता हमारी सांस्कृतिक परंपराओं , त्योहारों, रीतिरिवाजों को सहेजना हम सभी का कर्तब्य है।दीपावली के पूर्व माताओं, बहनों का घर घर जाकर सुवा नृत्य करना हमारी वर्षों पुरानी परंपरा है, जिससे दीपावली पर्व की शुरुआत होती है । आयोजक युवा संगठन एवम महिला एकता मंच देवरीखुर्द वार्ड नं 43 पहली बार हुआ है इस महोत्सव में मुख्य रूप से महिलाओ ने श्रीमती संतोषी सुनील भोई , अनिता मांडले,कल्पना, ज्योति ,भारती, कृष्णा , रुकमणी,माया , ज्योति और हमारे संरक्षक श्रीमान सुनील भोई, बी. पी. सिंह जी हमारे लाडले विद्यायक एवम पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मूर्ति बाँधी जी तथा हमारे छॉलीवूड रत्न आकाश डहरिया जी का खास योगदान था l और हमारे chhattisgarh के कलाकार आकाश डहरिया जी और उनकी सह कलाकार हीना कौशिक जी अपनी महात्वपूर्ण उपस्थति तो दर्ज़ करायी ही साथ में नई छत्तीशगढि एलबम “सजनी” का प्रमोशन भी किया l
SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी म्यूजिक एल्बम सांग जो हाल ही में SKD के यूट्यूब चैनल में रिलीज़ हुआ है. म्यूजिक एल्बम का टाइटल पल पल है. इस प्रोजेक्ट में हीना कौशिक और अमित आर्यन ने काम किया है. जिसे आप SKD म्यूजिक में देख सकते हैं. पल पल का डायरेक्शन आकाश डहरिया ने किया है. यूँ तो आकाश पहले भी डायरेक्शन कर चुके हैं पर म्यूजिक एल्बम में उनका डेब्यू है. साथ ही साथ ये बता दें कि अमित आर्यन का भी डेब्यू है इस एल्बम के ज़रिये. सिनेमेटोग्राफर गीतेश यादव है. पल पल को देखकर यक़ीनन कह सकते है की दोनों आर्टिस्टों ने बखूबी अपना काम किया है. हीना और अमित के अभिनय में दम है , जो इन्हे बहुत आगे लेकर जाएगा. डायरेक्शन और एक्टिंग का ताल मेल बहुत अच्छा हुआ है. चित्रण बहुत अच्छा हुआ है . ओवरआल एक अच्छा प्रोजेक्ट लेकर आये हं SKD फिल्म्स प्रोडक्शन. एक बात और बता दें SKD द्वारा किसी भी प्रोजेक्ट का BTS यानि के Behind the scene शूट किया जाता है , जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि इनकी टीम ने शूट में किस तरह कैसे मेहनत किया है , और इनकी खट्टे मीठे पल BTS में कैप्चर होती हैं.
PAL PAL MUSIC ALBUM
हीना और अमित ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया की वे दोनों आकाश डहरिया के स्टूडेंट्स रह चुके हैं . जी हाँ SKD ACADEMY OF DRAMATIC ART’S में हीना व् अमित ने एक्टिंग सीखी है , और आकाश डहरिया इनके मेंटर हैं. जिन्होंने इन दोनों को एक्टिंग की बारीकियों से अवगत कराया है. जिसके फलस्वरूप इनका ये प्रोजेक्ट इतना सुन्दर बन पाया. हीना और अमित दोनों ही आकाश और SKD टीम के शुक्रगुज़ार हैं. वही आकाश डहरिया ने भी दोनों एक्टर्स के काम की तारीफ़ की , और कहा की दोनों मेरे विज़न को बखूबी समझें और खरे उतरे .