Tag: golden 36

  • 17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसकी उम्र महज 17 साल है I पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस अभी मामले के जाँच में जुटी हुई है I

    मिली जानकारी के तहत मृतक आशीष कुमार सूर्यवंशी कबाड़ वगैरह का काम करता था और उसे नशे का आदि था उसके दोस्त ने बताया कि सुबह जब वह आशीष को काम पर जाने के लिए बुलाने आया तो दरवाजा अन्दर से बंद पड़ा था कई बार उसने बाहर से आवाज़ लगाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुआ तो उसके दोस्त ने बाहर से दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो आशीष की लाश फंदे से लटका हुआ था I उसके दोस्त दीपक ने आसपास के लोगों को बुलाया और इसकी सुचना पुलिस को दी, सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I मृतक ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3327

    https://golden36garh.com/?p=3320

  • छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी सौगात

    छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी सौगात

    रायपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है जल्द ही 100 ई-बसों की सुविधा मिलने वाली है I केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद ई-बसों के संचालन के लिए निगम ने मार्गों का चयन कर लिया है I जल्दी ही नया रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई तक लोगों को एसी वाली ई-बसों की सुविधा मिलने वाली है I इसके लिये सरकार ने बसों की खरीदी, संचालन आपरेटर व भुगतान से सम्बंधित टेंडर भी पास कर दिया है I प्रकिया थोड़ा धीमा चल रहा था क्योंकि आचार संहिता लग गया था जैसे ही खत्म होता है आगे की प्रकिया तेजी से होगा और जल्द से जल्द लोगों को सुविधा प्रदान होगा I रायपुर नगर निगम इस काम के लिए पूरी जीतोड़ के साथ लगी हुई है I छत्तीसगढ़वासियों को मिली सौगात अब सड़कों में दौड़ेंगी ई-बसें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3308

    https://golden36garh.com/?p=3313

  • घरेलू विवाद के चलते पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार

    घरेलू विवाद के चलते पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार

    घरेलू विवाद के चलते पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार

    पथलगाँव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शिवपुर में घरेलू विवाद के कारण पति ने पत्नी की धारदार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है I इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर घटनास्थल में पहुंचकर आगे की कारवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोप से कुल्हाड़ी भी जब्त कर लिया है I मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम शिवपुर के तुलसी पैंकरा और उसकी पत्नी तेजमत पैकरा के किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि तुलसी पैंकरा ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उसकी पत्नी पर वार कर हत्या कर दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3295

    https://golden36garh.com/?p=3302

  • मूर्तिकार का बेटा हुआ टॉप 10 लिस्ट में शामिल बनना चाहता है इंजीनियर

    मूर्तिकार का बेटा हुआ टॉप 10 लिस्ट में शामिल बनना चाहता है इंजीनियर

    धमतरी जिले के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथीडीह में मूर्तिकार व किसान पुनेश्वर चक्रधारी का बेटा समीर चक्रधारी कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 96.60% प्राप्त करके चौथा स्थान हासिल किया है, तो उसके परिवार व गाँव में ख़ुशी की माहौल है | समीर ने बताया कि आगे चलकर वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है | समीर परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए 8-8 घंटे पढ़ाई करता था |

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3275

    https://golden36garh.com/?p=3204

  • महक अग्रवाल ने बताया 12 वीं में टॉप करने का राज़

    महक अग्रवाल ने बताया 12 वीं में टॉप करने का राज़

    छत्तीसगढ़ में आज बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गये हैं जिसमें से 12 वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने पूरे छत्तीसगढ़ में 97.40% के साथ टॉप किया I महक अग्रवाल ने बताया कि मैं रोज सुबह शाम पढाई करती थी और किसी भी तरह की कोचिंग क्लास में नहीं गई I बस खुद के दम से इस मुकाम तक पहुँची हूँ I मेरे सफलता के पीछे मेरे माता-पिता और विद्यालय के प्राचार्य महोदय का बहुत बड़ा योगदान है I महक ने बताया कि उनके टीचर हमेशा से ही पढाई के लिए प्रोत्साहित किया और मैंने अपने पढ़ाई में अपना 100% दिया उसी का फल है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3260

    https://golden36garh.com/?p=3235

    https://golden36garh.com/?p=3265

  • तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराया हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराया हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया हुआ बड़ा हादसा

    घटना बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र की है, जहाँ बीते मंगलवार की रात तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलटी खाकर ट्रेलर की चपेट में आ गया I जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3226

    https://golden36garh.com/?p=3204

    https://golden36garh.com/?p=3198

  • पेड़ पर चढ़ा भालू देखते ही देखते लोगों का हुआ जमावड़ा

    पेड़ पर चढ़ा भालू देखते ही देखते लोगों का हुआ जमावड़ा

    पेड़ पर चढ़ा भालू देखते ही देखते लोगों का हुआ जमावड़ा

    कोरबा-चांपा मार्ग में मड़वारानी रेलवे स्टेशन के पास जंगल से निकलकर एक बड़ा सा भालू आ गया लेकिन लोगों के आवाजाही से भालू सेमर पेड़ पर 20 फीट ऊपर चढ़ गया I उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी I देर शाम जब लोगों की भीड़ कम हुआ तो भालू  पेड़ से उतरकर जंगल की ओर चला गया I

    कोरबा के करतला वन क्षेत्र में भालू, चीतल, बंदर सहित अन्य जानवर काफी संख्या में पाए जाते हैं I गर्मी के मौसम में जंगली जानवर खाना और पानी की तलाश में आसपास के इलाकों में विचरण करने आ जाते हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3198

    https://golden36garh.com/?p=3204

  • EVM में कैद हुई 37 उम्मीदवारों की किस्मत, 4 जून को आएगा रिजल्ट

    EVM में कैद हुई 37 उम्मीदवारों की किस्मत, 4 जून को आएगा रिजल्ट

    बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई दिन मंगलवार को शाम के 6 बजे चुनाव खत्म होने के बाद रात के आठ बजे से कोनी स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में चुनाव की सामग्रियों को जमा करने का काम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा I दूरस्थ मतदान केन्द्रों में शामिल मतदान दल अगले दिन तक EVM की पेटियों को इक्कठा करते रहे I इन पेटियों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है I लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून तक आने के आसार हैं I

    READ MORE:

    https://golden36garh.com/?p=2975

    https://golden36garh.com/?p=3174

  • पुत्र ने कर दी पिता की हत्या घर में छाया मातम

    पुत्र ने कर दी पिता की हत्या घर में छाया मातम

    पुत्र ने कर दी पिता की हत्या घर में छाया मातम

    सरगुजा जिले के ग्राम लहपटरा में पिता मुलसाय रजक का उसके ही पुत्र बंटी ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया I जानकारी के मुताबिक, बंटी नशेड़ी स्वभाव का था और रोज शराब पीने का आदी हो गया था I पुत्र द्वारा पिता से पैसे माँगने पर पैसे नहीं देने से पुत्र ने हत्या कर दी | इससे घर में शोक का माहौल है I फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को लखनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है I घर में शोक का मातम छाने के बाद भी परिवार वालों ने जाकर मतदान किया जिससे बाकि लोगों ने उनका आत्मबल बढ़ाया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2958

    https://golden36garh.com/?p=2975

    https://golden36garh.com/?p=3131

  • तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    यह घटना कबीरधाम जिले के दशरंगपुर चौकी इलाके की है जहाँ तालाब में नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई I दोनों बच्चों में से एक का नाम रितेश साहू जिसका उम्र 9 वर्ष और दुसरे का दुर्गेश चंद्राकर जिसकी उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है I सूत्रों के मुताबिक, दोनों बच्चे गुरुवार शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे I जब अँधेरा हो जाने पर भी घर नहीं लौटे, तो उनके माता-पिता को चिंता होने लगी और वे उन्हें ढूँढने गए, इधर-उधर ढूँढने के बाद जब उसके माता-पिता और ग्रामीणजन तालाब के किनारे पहुँचे तो, दंग रह गए I उनके कपड़े तालाब के किनारे मिले I उनको कुछ गलत आभास हुआ और लोगों ने तालाब में बच्चों के शव को ढूँढना शुरू किया, तो काफी मशक्कत के बाद देर रात दुसरे किनारे पर बच्चों के शव पानी में तैरते मिले I इसकी सुचना लोगों ने पुलिस को दी और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया I इससे सारा गाँव और उनका परिवार शोक में है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2913

    https://golden36garh.com/?p=2897