Tag: golden 36

  • दूल्हा बनने से पहले ही युवक हुआ गिरफ्तार

    दूल्हा बनने से पहले ही युवक हुआ गिरफ्तार

    दूल्हा बनने से पहले ही युवक हुआ गिरफ्तार

    कोरबा में एक अनोखा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक को बारात निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है I दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि एक युवती ने उस युवक पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है I पीड़ित पक्ष ने विवाह की जानकारी मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर पुलिस ने दुल्हे को बारात निकलने से पहले ही धर दबोचा I जब युवक चोरी छिपे शादी कर रहा था तो उसके दोस्तों के माध्यम से पीड़िता को इसकी जानकारी मिली, तो पीड़िता ने तुरंत इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से 16 मई को दर्ज की | पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को धर दबोचा और जेल भेज दिया I पीड़िता ने खुलासा किया कि, युवक मुल्तानपुर का रहने वाला है कोरबा में अपने रिश्तेदार के यहाँ रहता था I मोबाइल के जरिये उन दोनों की पहचान हुई और दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया I युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ सम्बन्ध बनाये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3557

    https://golden36garh.com/?p=3562

  • चारधाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रशासन की हुई हालत खराब

    चारधाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रशासन की हुई हालत खराब

    चारधाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रशासन की हुई हालत खराब

    10 मई को शुरू हुआ चारधाम यात्रा में अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इस तीर्थ यात्रा में अब तक तीन लाख से अधिक लोग पहुंचे हुए हैं I श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सदमे में आ गई | इतनी भारी भरकम भीड़ होने से प्रशासन व्यवस्था चरमरा गई है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है I भीड़ का आलम कुछ इस कदर है कि श्रद्धालुओं के जत्थे जगह-जगह रोक दिए हैं, ताकि आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो I भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को शख्त निर्देश जारी किया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी श्रद्धालु को अंदर न आने दिया जाये, श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से पहाड़ी इलाकों की सड़कों में लम्बा ट्राफिक जाम लग जा रहा है I

    इस समय जाना उचित रहेगा चारधाम यात्रा पर

    चारधाम के इस भारी भरकम भीड़ को देखते हुए आपके मन एक सवाल आ रहा होगा कि चारधाम की यात्रा कब करना उचित रहेगा? तो बता दें, फ़िलहाल आपको अगर भीड़ से बचना है तो कुछ दिन के यात्रा करने की न सोचें I इसके लिए आप जुलाई या अक्टूबर में चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3552

    https://golden36garh.com/?p=3557

  • राजस्व निरीक्षक को रिश्वतखोरी के कारण किया निलंबित

    राजस्व निरीक्षक को रिश्वतखोरी के कारण किया निलंबित

    मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के तोरवा निवासी प्रवीण कुमार तरण ने एंटीकरप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत दर्ज किया कि तोरवा गाँव में उसकी जमीन है उसके भू-मापन कार्य के लिए उसने जरुरी दस्तावेज के अनुसार आवेदन किया था, तो इस कार्य के लिए संतोष कुमार देवांगन राजस्व निरीक्षक ने 2.50 लाख रिश्वत की माँग की I रिश्वतखोर ने एक लाख रूपये की पहली किश्त के साथ बुलाया, लेकिन प्रवीण कुमार रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था और सारा कुछ प्रवीण कुमार के अनुसार ही हुआ I रिश्वतखोर संतोष कुमार देवांगन राजस्व को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा और निलंबित कर दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3546

    https://golden36garh.com/?p=3552

  • पत्नी ने करवाई पति पर हमला थाने में हुआ जुर्म दर्ज

    पत्नी ने करवाई पति पर हमला थाने में हुआ जुर्म दर्ज

    पत्नी ने करवाई पति पर हमला थाने में हुआ जुर्म दर्ज

    तौकीर आलम की पत्नी स्कूटी में घूमने गई थी तो उसकी पत्नी ने कहा स्कूटी की चाबी भिलाई स्टील प्लांट के डैम के पास खो गई है घर से दूसरी चाबी ले आना I तौकीर आलम जब दूसरी चाबी लेकर जा रहा था तो पीछे से हमलावरों ने गले पर हमला करके फरार हो गये I तौकीर ने जब मदद के लिए गुहार लगाई तो कोई भी मदद के लिए नहीं आया, तो वहीं से गुजर रही पेट्रोलिंग पुलिस ने तुरंत तौकीर आलम को दुर्ग के अस्पताल में ले गये I जहाँ डॉक्टरों ने उसके गले का ऑपरेशन किया I पुलिस ने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो हमलावरों ने बताया कि उसके पति को मारने के लिए उसकी पत्नी ने ही 50 हजार रुपये सुपारी के रूप में दी थी I इसके बाद दोषी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है I पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर चरित्र शंका करते थे I इसके लिए दोषी पत्नी ने पहले से ही पूरी साजिश रच डाली थी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3517

    https://golden36garh.com/?p=3546

  • तेज रफ़्तार गाड़ियाँ बन रहीं मौत का कारण

    तेज रफ़्तार गाड़ियाँ बन रहीं मौत का कारण

    तेज रफ़्तार गाड़ियाँ बन रहीं मौत का कारण

    रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना के अंतर्गत रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है I ग्राम सुबरा का रहने वाला एक युवक अपने दोस्तों के साथ रात को अपनी बाइक CG13UH6073 से शादी समारोह में जा रहा था I तभी ग्राम करार्हन में पुल के पास तेज रफ़्तार बाइक एक पेड़ से जा टकराया, जिससे बाइक में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी I टोल फ्री नंबर 112 की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया I मृतकों के नाम खुलेश्वर पैंकरा, लक्ष्मण चौहान, विजय भोग है जिनकी उम्र 20 के आसपास बताई जा रही है I बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ़्तार होने के कारण पेड़ से जा टकराया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3526

    https://golden36garh.com/?p=3517

  • परिवार में पाँच लोगों की खून से लथपथ लाशें मिलने से हड़कम्प

    परिवार में पाँच लोगों की खून से लथपथ लाशें मिलने से हड़कम्प

    परिवार में पाँच लोगों की खून से लथपथ लाशें मिलने से हड़कम्प

    छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक ही परिवार के पाँच लोगों की किसी अज्ञात ने बेरहमी से हत्या दिया है जिससे चारों तरफ सनसनी फैल गई है I पूरा मामला सारंगढ़ जिले के ग्राम थरगांव का है जहाँ शनिवार को घर के अलग-अलग कमरे में 5 लोगों की खून लथपथ लाशें मिलने घर में शोक का माहौल है I इसके पीछे किसका हाथ है इसकी पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3526

    https://golden36garh.com/?p=3531

  • सुकमा में DRG जवानों ने खूंखार नक्सली को किया ढेर

    सुकमा में DRG जवानों ने खूंखार नक्सली को किया ढेर

    सुकमा में DRG जवानों ने खूंखार नक्सली को किया ढेर

    आज सुकमा में शनिवार की सुबह DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया जिसमें एक हार्डकोर नक्सली मारा गया है I उसके पास से जवानों ने हथियार, विस्फोटक सामान और नक्सल सामग्री जब्त किया है और उस लाश को भी बरामद कर लिया है I बता दें कि अभी बहुत से नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है लेकिन अभी भी कुछ नक्सलियों ने आये दिन नाक में दम कर रखा है लेकिन इस पर जवानों ने भी उनका मुँहतोड़ जवाब दिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3522

    https://golden36garh.com/?p=3512

  • दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ी बहार निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दिसम्बर 2022 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था I उसका पति बुधवारी क्षेत्र का रहने वाला है I उसके ससुराल वाले विवाह के बाद दहेज के रूप में एक कार और पाँच लाख रूपये नकद माँगने लगे I उनकी डिमांड पूरी नहीं होने पर देवर, सास और पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे I विवाहिता तंग आकर माईके आ गई और अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3517

    https://golden36garh.com/?p=3522

  • गलत दिशा सूचक लगने से यात्रियों को हो रही परेशानी

    गलत दिशा सूचक लगने से यात्रियों को हो रही परेशानी

    पाली थाना अंतर्गत पतरापाली-कटघोरा एनएच मार्ग पर डूमरकछार चौक के पास दिशा सूचक बोर्ड गलत लग जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रहा है, लोग रास्ता भटक जा रहे हैं I दरअसल यहाँ एक दिशा सूचक बोर्ड लगा है, जिसमे पोटापानी से दीपका जाने के लिए तीर का निशान गलत दिशा की ओर होने से लोगों के आवागमन में खलल पड़ रहा है और लोग रास्ता भटक जा रहे हैं I इसको नेशनल हाईवे ऑथोरिटी को जाँच कर सुधार करना चाहिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3512

    https://golden36garh.com/?p=3517

  • सोनमणि बोरा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

    सोनमणि बोरा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

    सोनमणि बोरा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

    बिलासपुर के रमतला में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय परिसर का आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया I बोरा ने 12 वीं पास करने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मिले और उनको सफलता का मूल मंत्र भी बताया और अपने लक्ष्य के लिए एकलव्य की तरह ध्यान केंदित कर पूरी ताकत के साथ निशाना साधने के लिए प्रोत्साहित किया I साथ ही विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें पूर्ण करने का भरोसा भी दिलाया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3504

    https://golden36garh.com/?p=3512