Tag: golden 36

  • आईईडी की चपेट में आने से दो CRPF के जवान शहीद

    आईईडी की चपेट में आने से दो CRPF के जवान शहीद

    नक्सलियों द्वारा बिछाये गये आईईडी की चपेट में आने से दो CRPF के जवान शहीद

    छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र सुकमा में नक्सलियों ने रास्ते में आईईडी बिछाया था जिसकी चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गये हैं I जानकारी सामने आ रही है नक्सलियों ने जवानों को नुक्सान पहुँचाने के इरादे से ही कैम्प सिलगेर से टेकलगुडेम जाने वाले रास्ते में आईईडी लगाया था उसकी चपेट में जवानों 201 कोबरा वाहिनी ट्रक आ गया जिससे ट्रक चालक और पास में बैठे सह चालक की मृत्यु हो गया I जवान राशन लेकर कुछ दिन बनाये गये एक कैम्प में जा रहे थे I इस हादसे में कई और जवानों के घायल होने की खबर है I शहीद होने वाले जवान में एक जवान का नाम विष्णु और दुसरे शहीद होने वाले जवान का नाम शैलेन्द्र है I शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटनास्थल से निकाला जा रहा है I इसकी सुचना उनके परिजनों को दे दिया गया है I यह हादसा 3 बजे के करीब का बताया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4512

    https://golden36garh.com/?p=4522

  • राजधानी रायपुर में देर रात चला चेकिंग अभियान

    राजधानी रायपुर में देर रात चला चेकिंग अभियान

    राजधानी रायपुर में देर रात चला चेकिंग अभियान

    इन दिनों देर रात नशेड़ियों द्वारा नशे की हालत में बाइक और कार से शोर शराबा और हवाबाजी करते सड़कों पर नजर आ रहे हैं I जिन पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और कार्यरत सभी थाना प्रभारी देर रात चेकिंग अभियान के लिए उतरे I बीते शनिवार की रात हर चौक-चौराहों पर अनेकों गाड़ियों की चेकिंग की गई I दोषी पाए जाने पर मोटी रकम वसूला गया और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को ड्रंक एंड ड्राइव मामले में गाड़ी जब्त कर उनके साथ कार्यवाही भी किया गया I

    स्टंट और शराब पीकर बाइक और कार लेकर देर रात सड़कों पर तेज रफ़्तार में फर्राटे भर रहे हैं I उन पर पुलिस विभाग ने अपना पंजा कसा है और वाहन जब्त कर अच्छा खासा जुर्माना भी लगाया है I पुलिस ने उनको सबक देने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया और अनगिनत वाहनों की चेकिंग किया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4499

    https://golden36garh.com/?p=4504

  • आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत

    आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत

    आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत

    इन दिनों प्रदेश में झमाझम बारिश हो रहा है और बादलों का गड़गड़ाहट भी सुनाई दे रहा है साथ ही आसमान में आकाशीय बिजली भी अपना तेवर दिखा रहा है I पेंड्रा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक का मौत हो गया है I बताया जा रहा है कि पेंड्रा थाना के अंतर्गत ग्राम मझगवां के तीन लोग मछली पकड़ने बगड़ी बांध गये थे I

    तभी अचानक मौसम बिगड़ने लगा और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने लगा तभी तीनों साथी जिनका नाम नरेंद्र सिंह, लल्लू यादव और मना सिंह है, बारिश से बचने के लिए बगड़ी बांध से घर की ओर जाने लगे तभी उन्हें रास्ते के किनारे बरगद का पेड़ मिला तीनों उस पेड़ के नीचे रुके हुए थे I तभी अचानक बिजली गिरती है जिससे मना सिंह की मौके पर ही मौत हो गया I बाकि दो लोग नरेंद्र सिंह और लल्लू यादव बिजली से झुलस गये I घरवालों को घटना की सुचना मिलने पर 108 नंबर डायल कर एम्बुलेंस बुलाया गया और तीनों को अस्पताल लाया गया I जहाँ डॉक्टरों ने मना सिंह को मृत घोषित कर दिया बाकि दो लोगों को आकाशीय बिजली गिरने से हल्की चोटें आई है उनका इलाज चल रहा है I

    बिजली गिरने पर रखें इन बातों का ध्यान –

    1. बिजली गिरने पर किसी भी पेड़ के नीचे ना छिपें I

    2. बिजली गिरने पर लोहे जैसी कोई भी धातु के पास न जाएँ और ना ही अपने पास रखें I जैसे-छड़, रॉड, लोहेयुक्त छाता इत्यादि I

    3. बिजली गिरने पर खुले मैदान में चले जाएँ I

    4. बिजली गिरने जैसी स्थिति में मोबाइल को स्विचऑफ या फ्लाइट मोड़ में डालकर रखें I

    5. अपनी दोनों एड़ियों को जोड़कर जमीन पर उकडू बैठ जाएँ I

    6. एक से ज्यादा लोग हैं तो एक दूसरे का हाथ पकड़कर बिल्कुल न रहें, बल्कि एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4494

    https://golden36garh.com/?p=4499

  • इंडिया पिछले वर्ल्डकप के हार का बदला लेने के लिए तैयार

    इंडिया पिछले वर्ल्डकप के हार का बदला लेने के लिए तैयार

    इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप 2024 सुर्खियों में है I सभी की निगाहें इसी में बनी हुई है कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी किस टीम को मिलेगा I आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मैच में अफगानिस्तान ने शानदार जीत हासिल की है I टीम इण्डिया के लिए खास बात यह है कि वर्ल्ड कप 2023 के हार का बदला लेने का पूरा मौका है I बता दें, सुपर 8 में जिन आठ टीमों ने अपनी पोजीशन निश्चित की है I उनको दो ग्रुप में बाँटा गया है इसमें हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाने वाले हैं I ग्रुप-1 में भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांलादेश की टीमें शामिल हैं I

    ग्रुप-1 से टीम इण्डिया का सेमीफाइनल में जाना तय है क्योंकि टीम इंडिया 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर है I अब आखिरी मैच इण्डिया का ऑस्ट्रेलिया से है इस मैच में ऑस्ट्रेलिया हारा तो सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा I वहीं टीम इंडिया इस मैच में हारा तो भी सेमीफाइनल में पहुँचाना तय है I ऑस्ट्रेलिया लगातार बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हार के बाद उसका सेमीफाइनल बाहर होना तय है I आखरी मुकाबला भारत से है अगर इसमें जीतती है तो सेमीफाइनल में पहुँचने की आस बन सकता है I वहीं भारत आस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्डकप 2023 का बदला ले सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4494

    https://golden36garh.com/?p=4490

  • इस मानसून तेलंगाना के किसानों को मिलेगा कर्ज माफ़ी की सौगात

    इस मानसून तेलंगाना के किसानों को मिलेगा कर्ज माफ़ी की सौगात

    तेलंगाना के किसानों को इस बार मानसून में तेलंगाना सरकार नई सौगात देने वाली है I तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ़ किया जा रहा है और यह जल्द ही लागू कर दिया जाएगा I यह कर्ज माफ़ी 2018 से 2023 के बीच जिन किसानों ने 2 लाख का लोन लिया था उन्हें ऋणमुक्त कर दिया जाएगा I

    रेवंत रेड्डी ने कहा कि ऋण माफ पात्रता शर्तों सहित जल्द ही लागू किया जाएगा Iइस पर सीएम रेड्डी ने कहा कि इस ऋण माफ से सरकार पर 31 हजार करोड़ का बोझ पड़ने वाला है I सीएम रेड्डी ने पिछली सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि 1 लाख कर्ज माफ़ी का वादा कर वो वादा पूरा कर पाने में असमर्थ रहा Iलेकिन हमारी सरकार अपने चुनावी वादे के मुताबिक किसानों से कर्ज माफ़ी का जो वादा किया था वो वादा पूरा रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4477

    https://golden36garh.com/?p=4473

  • बरसात शुरू होते ही साँपों का खौफ जारी

    बरसात शुरू होते ही साँपों का खौफ जारी

    अभी बरसात शुरू होने ही वाला है ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए सांप की कई प्रजातियाँ बिल से बाहर गर्मी से राहत पाने के लिए आते हैं I ऐसे में मनुष्य के जानमाल का खतरा बना रहता है I पर अब इन सबसे आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है I ऐसे कई सर्प मित्र हैं जिनको काल करने पर तुरंत रेस्क्यू करने पहुँच जाते हैं और रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ देते हैं I सर्पमित्रों द्वारा निःशुल्क सेवा देने के कारण लोगों का काफी मदद हो जाता है I

    रायपुर शहर के नोवा नेचर सोसाइटी के सचिव मोइज अहमद ने बताया की उनकी टीम द्वारा शुक्रवार को 20 साँपों का रेस्क्यू किया गया I इसके अलावा उन्होंने बताया कि जून माह में जब से बारिश ने अपनी हलचल दी है तब से हर रोज साँपों के रेस्क्यू के लिए 10 से 15 कॉल आ रहे हैं I

    नोवा नेचर सोसाइटी के सचिव मोइज अहमद ने बताया की उनकी टीम सर्प रेस्क्यू का काम 2008 से कर रहे हैं I उन्होंने बताया कि अक्सर शहर में दिखने वाले सांप इतने जहरीले नहीं होते जितने जहरीले ग्रामीण क्षेत्र या जंगलों में पाए जाने वाले सांप होते है I मोइज अहमद ने बताया कि जब भी सर्प दिखे तो उन्हें सम्पर्क कर सकते हैं I

    नोवा नेचर सोसायटी- रायपुर यूनिट (मोइज अहमद – 9303345640)

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4468

    https://golden36garh.com/?p=4473

  • बलौदाबाजार हिंसा काण्ड में अपराधी हुआ गिरफ्तार

    बलौदाबाजार हिंसा काण्ड में अपराधी हुआ गिरफ्तार

    बलौदाबाजार हिंसा काण्ड में अपराधी हुआ गिरफ्तार

    बलौदाबाजार कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने कलेक्टर-एसपी कार्यालय में सफ़ेद झंडा लगाने वाले आरोपी को धर दबोचा है I बता दें, आरोपी की पहचान सीसी टीवी फुटेज के आधार पर किया गया I आरोपी का नाम डिगेश्वर बांधे 21 साल है जो कोरदा थाना लवण का रहने वाला है I सीसी टीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार किया जा रहा है I अब तक कुल 138 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है I इसी महीने 10 जून दिन सोमवार को बलौदाबाजार हिंसक कांड हुआ था जिसमें उपद्रवियों ने कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आग लगा दी और आसपास खड़ी दो पहिये और चार पहिये वाहनों को तहस नहस कर दिया था I कलेक्टर-एसपी कार्यालय को जलाये जाने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सभी आरोपियों का डेटा माँगा I पुलिस सीसी टीवी कैमरे और और तकनीकी विशलेषण के आधार पर आरोपी की पतासाजी करने में लगातार जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4464

    https://golden36garh.com/?p=4468

  • यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन मनोबल की टीम ने बताया योग का महत्व

    यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन मनोबल की टीम ने बताया योग का महत्व

    यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन मनोबल की टीम ने बताया योग का महत्व

    कल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन मनोबल की टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हायर सेकण्ड्री स्कूल पिपरतराई में योग किये और उसके लाभ और महत्व के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किये ।  

    इस दौरान हायर सेकण्ड्री स्कूल के प्राचार्य आभा जैन और समस्त टीम उपस्थित रहे । योग का आयोजन जिला सम्मानवायक योगेश पुरोहित व जिला सलाहकार रूमाना खाना की मार्गदर्शन में सीएसआर महाविद्यालय में चल रहे स्पेशल टीम के साथ मिलकर यूवोदय मनोबल के वालिंटियर्स ने सफलतापूर्वक किया | इस बीच कोटा ब्लाक के कोआर्डिनेटर एनी रोज टोडर समेत उनके स्वयंसेवक प्रियंका, प्रिंशु, बिंदू, मनीषा मौजूद रहे।

    योग से हमारा शरीर स्वस्थ और मन को शांति की अनुभूति होती है । निरंतर योग अभ्यास से किसी भी बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है । इसलिए सभी को योग करना बहुत जरुरी है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4451

    https://golden36garh.com/?p=4456

  • NEET परीक्षा में कॉपी जांचने में हुई गड़बड़ी

    NEET परीक्षा में कॉपी जांचने में हुई गड़बड़ी छात्रा ने हाई कोर्ट में याचिका दर्ज की

    न्यायधानी बिलासपुर जिले में मेडीकल कॉलेज में प्रवेश के लिए NEET परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें आंसरशीट जांचने में गड़बड़ी पाए जाने से हडकंप मच गया है I एक छात्रा की याचिका पर हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को मामले को स्पष्ट करने का आदेश दिया है I इस मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद रखी गई है I

    बिलासपुर के निराला नगर में रहने वाली छात्रा ने 5 मई को NEET परीक्षा दिया था जिसमें छात्रा के तैयारी के मुताबिक नंबर नहीं आने पर छात्रा ने ओएमआर शीट निकलवाई तो छात्रा ने पाया कि उसके एक आंसर के नंबर ही नहीं दिए गये हैं और कुछ आंसर पर नंबर काटे गये हैं I जिस पर छात्रा ने हाई कोर्ट में याचिका दर्ज की I जिसमें छात्रा ने उल्लेखित किया कि उसके दो प्रश्नों पर गलत नंबर देने पर नंबर माइनस कर दिया गया है, परन्तु एक में सही आंसर देने पर भी कोई अंक नहीं दिया गया है I

    छात्रा ने सुनवाई के दौरान बताया कि प्रश्न क्रमांक 24, 34, और 116 में माइनस मार्किंग है और प्रश्न क्रमांक 141 को कंप्यूटर रीड ही नहीं कर पाया I इस पर कोर्ट ने कहा कि दिए गये प्रश्नों पर छात्रा ने सही उत्तर लिखा है नंबर दिए जाने से छात्रा के नंबर बढ़ जायेंगे |कोर्ट ने इसकी अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद की रखी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4456

    https://golden36garh.com/?p=4451

  • आरोपी के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद

    आरोपी के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद

    कोरबा जिले में अवैध रूप से हो रहे नशीले पदार्थों के हो रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध कारोबार कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर वसूली और कार्रवाही की जा रही है I बीते बुधवार को भी अवैध शराब, गांजा और नशीली पदार्ध का कारोबार कर रहे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाही करने का निर्देश दिया गया Iजिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाही की गयी I

    चैतमा चौकी प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के निर्देशन में अवैध रूप से महुआ बनाने वाले के खिलाफ अभियान चलाया गया I चैतमा थाना चौकी में मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सपलवा में संतोष कुमार उम्र 45 साल है वह महुआ शराब की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है तभी मुखबिर द्वारा बताये जगह पर जाकर पुलिस ने रेड डाली तो संतोष कुमार के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ और आरोपी को पाली के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ रिमांड पर कटघोरा जेल भेजा गया I इसमें चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे, रजत कुमार, हेमंत कुर्रे और मनोज मारकंडे का विशेष योगदान रहा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4447

    https://golden36garh.com/?p=4451