Tag: golden 36

  • महतारी वंदन योजना की 5 वीं किश्त आज जारी

    महतारी वंदन योजना की 5 वीं किश्त आज जारी

    महतारी वंदन योजना की 5 वीं किश्त आज जारी

    छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद बीजेपी सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना “महतारी वंदन योजना” का शुभारम्भ किया है जिसके तहत विवाहित और विधवा महिलाओं को प्रति माह उनके खाते में एक हजार रूपये दिया जाता है I सीएम विष्णुदेव साय आज 1 जुलाई को “महतारी वंदन योजना” की 5 वीं किश्त जारी करेंगे I जिसके अंतर्गत 70 लाख महिलाओं के खातों में 653 करोड़ 84 लाख रूपये भेजा जायेगा I इस योजना का लाभ योजना लेने के लिए खाते में आधार कार्ड और डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रान्सफर) इन दोनों का एक्टिवेट होना जरुरी है I

    लेकिन अभी भी प्रदेश में 1.44 लाख महिलाओं के खातों में आधार लिंक नहीं है I केवल  68.60 लाख हितग्राहियों ने अभी भी आधार लिंक नहीं कराया है और पैसे नहीं आने पर विभाग के पास सैकड़ों लोगों के शिकायत आते रहते हैं कि खाते में पैसे नहीं आये हैं I हालांकि जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है उनके खाते में NEFT के माध्यम से पैसा ट्रान्सफर किया जा रहा है I महतारी वंदन योजना से घरेलू महिलाओं को काफी सहूलियत मिल जा रहा है I घर के खर्चे, बच्चों की पढाई-लिखाई और कुछ महिलायें तो इस पैसे को सेविंग भी कर रहीं हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4717

    https://golden36garh.com/?p=4721

  • अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज खाने में निकला मांस का टुकड़ा

    अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज खाने में निकला मांस का टुकड़ा

    अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज खाने में निकला मांस का टुकड़ा

    अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में आये दिन शिकायतें आती रहती हैं अभी कुछ दिन पहले ही रायपुर से पति-पत्नी अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए दुर्ग के अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में गये हुए थे जहाँ उनके खाने में मांस का टुकड़ा निकला था I अब एक बार फिर रायपुर के अशोका रेस्टोरेंट में खाने को लेकर गड़बड़ी सामने आई है I मामला मोहबा बाजार में स्थित अशोका बिरयानी का है जहाँ दुर्ग के टिकेन्द्र कुमार और केशरीनंदन साहू ने अशोका बिरयानी में शाकाहारी खाना का आर्डर दिया गया था लेकिन सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने से विवाद शुरू को गया Iदोनों ने खाने में वेज पुलाव, पालक मटर और रोटी का आर्डर दिया था I मांस का टुकड़ा मिलने पर दोनों ने इसकी सूचना होटल के मैनेजर से की लेकिन शिकायत के तुरंत बाद थाली हटा दिया गया I युवकों ने इस पर लिखित में माफ़ी मांगने को कहा पर होटल प्रबंधन ने माफ़ी मानने से साफ़ मना कर दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4704

    https://golden36garh.com/?p=4713

  • न्यायधानी बिलासपुर में हुई झमाझम बारिश

    न्यायधानी बिलासपुर में हुई झमाझम बारिश

    प्रदेश में बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है आने वाले दिनों में बारिश अपना रंग दिखाने वाला है I आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे और रिमझिम बारिश देखने को मिल रहा था लेकिन दोपहर के बाद बारिश ने अपना आक्रोश दिखाते हुए तेजी से बूंदाबांदी करना शुरू कर दिया I प्रदेश की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर में आज बादलों के गर्जन के साथ तेज मूसलाधार बारिश देखने को मिली है I बारिश आने से मौसम में भारी गिरावट देखने को मिली है आज बिलासपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया I तापमान में भारी गिरावट होने से ठंडी शुष्क हवाएं भी चलीं I प्रदेश के कई जगहों पर अच्छी बारिश होने से लोग भारी खुश दिखाई दे रहे हैं I सबसे ज्यादा खुश किसान दिखाई दे रहे हैं क्योंकि बरसात होने से किसानों को खेतों में हल चलाने में काफी मदद मिलने वाला है I मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून ने अपना दस्तक दे दिया है I सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं I आज प्रदेश के इलाकों में जैसे-अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, मुगेली, बस्तर, नारायणपुर और बाकि जगहों पर भी हल्की-मध्यम बारिश देखने को मिला I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4700

    https://golden36garh.com/?p=4704

  • शिक्षिका के पर्स से लाखों रूपये का गहने लेकर चोर ले उड़े

    शिक्षिका के पर्स से लाखों रूपये का गहने लेकर चोर ले उड़े

    कोंडागांव में शिक्षिका के पास से लाखों रूपये ठगी करने का मामला आया है I बताया जा रहा है कि शनिवार को चोरों ने शिक्षिका के पास से पर्स छीनकर फरार हो गये I हैरानी की बात तो यह है कि सारा घटना पुलिस स्टेशन से 100 से 150 मीटर की दूरी पर ही था I पास में ही थाना होने पर पुलिस की ड्यूटी पर सवाल उठ रहा है I घटना की जानकारी होने पर पुलिस चौकस हुई I जानकारी के मुताबिक़, सर्गीपाल निवासी रेखा ठाकुर कोंडागांव के स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्त हैं I शनिवार को खरीददारी के लिए बाज़ार गयी हुई थी I रेखा ठाकुर ने अपने बयान में बताया कि उसे बाज़ार में कपड़ा और जवैलरी के दुकान में जाना था I घर से निकलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुँची ही थी कि पीछे से बाइक पर सवार दो चोरों ने पर्स छीनकर भाग निकले I चोरों ने चोरी की घटना जिस जगह अंजाम दिया वहां से पुलिस स्टेशन मात्र सौ से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर था I शिक्षिका ने इसकी सूचना सबसे पहले अपने भाई को बताया I इसके बाद उसके भाई अक्षय ठाकुर और शिक्षिका दोनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया I रेखा ठाकुर ने अपने बयान में बताया कि पर्स में छः तोला सोना, दस से पंद्रह हजार रूपये और जरुरी दस्तावेज थे I फ़िलहाल चोर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं पुलिस चोरों की तलाश में लगा हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4696

    https://golden36garh.com/?p=4693

  • नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में परीक्षा तिथि का किया गया संसोधन

    नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में परीक्षा तिथि का किया गया संसोधन

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने एक बार फिर प्रवेश परीक्षाओं में तिथि को लेकर फेरबदल किया है I पहले निर्धारित एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में परीक्षाओं की तिथि को लेकर बदलाव किया है I अब ये परीक्षा 28 जुलाई को दो पालियों में संपन्न कराया जायेगा I जानकारी के अनुसार,  पहले इस एग्जाम को 14 जुलाई को होना था I 28 जुलाई को होने वाली प्रथम पाली में पोस्ट बेसिक नर्सिंग और दूसरी पाली में एमएससी नर्सिंग के स्टूडेंट प्रवेश के लिए परीक्षा देंगे I बीएससी नर्सिंग की परीक्षा अपने निर्धारित तिथि और समय में होगा I इसके लिए निर्धारित तिथि 14 जुलाई को रखा गया है I

    बता दें, व्यापम ने तीसरी बार परीक्षाओं के तिथि में फेरबदल किया I इस परीक्षा को पहले मई के महीने में संपन्न होना था लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से एग्जाम का डेट आगे बढ़ाना पड़ा I बहुत सारे छात्र-छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग दोनों ही सब्जेक्ट में एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन दिए हैं I लेकिन दोनों ही विषयों का एक ही दिन परीक्षा होने से विद्यार्थी केवल एक ही विषय का एग्जाम दे पायेंगे I  बीएससी नर्सिंग के लिए प्रदेश के कुल 32 जिलों में बनाये गये हैं I एमएससी नर्सिंग और पोस्ट नर्सिंग के लिए प्रदेश में दो जगह बिलासपुर और रायपुर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है I बीएससी नर्सिंग की पांच हजार सीटों के लिए 58 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया जबकि एमएससी नर्सिंग के ढाई हजार सीटों के लिए 20 हजार विद्यार्थियों ने आवदेन किया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4689

    https://golden36garh.com/?p=4693

  • ऊँची बिल्डिंग से कूदकर महिला ने दे दी जान

    ऊँची बिल्डिंग से कूदकर महिला ने दे दी जान

    राजधानी रायपुर में एक महिला ने बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर अपनी जान दे दी I घटना रायपुर अंतर्गत बोरियाखुर्द स्थित बीएसयूपी कॉलोनी की है I जहाँ 40 साल के एक महिला ने बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर अपनी जान दे दी I जिससे महिला का सर फट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत गयी I महिला का नाम शबनम बताया जा रहा है जो आरडीए कॉलोनी के H-ब्लॉक में रहती थी I महिला अविवाहित थी तथा मानसिक रूप से बीमार थी I पुलिस को सूचना मिलने पर घटना की तहकीकात करने में जुटी हुई है I यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4684

    https://golden36garh.com/?p=4689

  • राशनकार्ड का सत्यापन नहीं कराने पर कार्ड हो जायेगा अमान्य

    राशनकार्ड का सत्यापन नहीं कराने पर कार्ड हो जायेगा अमान्य

    राशनकार्ड का सत्यापन नहीं कराने पर कार्ड हो जायेगा अमान्य

    प्रदेश में नये सरकार के आने और आचार संहिता खत्म होने के बाद नया राशन कार्ड का वितरण शुरू हो गया है I हालांकि अभी भी प्रदेशभर में 5.92 लाख राशनकार्ड गायब हैं I प्रशासन की ओर से बार-बार अगाह करने पर भी इन कार्डधारियों ने अभी तक नये राशनकार्ड के लिए आवेदन नहीं किये हैं I नये राशनकार्ड के लिए आवेदन की प्रकिया पिछले 6 महीने से चालू है लेकिन कार्डधारी नए राशनकार्ड के लिए आवेदन ही नहीं कर रहे हैं I ऐसे में प्रशासन को बोगस कार्ड की आशंका भी दिखाई दे रहा है I वहीं इस बात का भी नहीं टाला जा सकता है कि जिनके परिवार में सक्षम हैं वो भी चोरी-छिपे गरीबी रेखा का कार्ड बना रखा था, लेकिन अब नए राशनकार्ड के बनने से पोल ना खुल जाए इस डर से आवेदन ही नहीं कर रहे हैं I राजधानी रायपुर में 6 लाख 1 हजार 735 में से 92 हजार 687 कार्डधारियों ने राशनकार्ड का सत्यापन नहीं किया है I इस प्रकार अब तक रायपुर जिले में 84.6 प्रतिशत कार्डधारियों ने ही अब तक कार्ड का सत्यापन कराया है I जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है I वे राशनकार्ड से वंचित हो जायेंगे और पुराना राशनकार्ड अमान्य हो जाएगा I राशनकार्ड सत्यापन करने की अंतिम तिथि 30 जून है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4679

    https://golden36garh.com/?p=4684

  • जिओ और एयरटेल के रिचार्ज प्लान हुए पहले से महंगे  

    जिओ और एयरटेल के रिचार्ज प्लान हुए पहले से महंगे  

    मोबाइल चलाने वालों के लिए एक दुखद खबर है एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है I भारती एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं I अब इसका असर एयरटेल यूजर्स के जेब पर पड़ने वाला है I अब यूजर्स को थोड़े ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे I अभी हाल ही में भारती एयरटेल ने संसोधित मोबाइल टैरिफ की घोषणा की है I यह बढ़ोतरी प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ में किया गया है I ये नई रिचार्ज प्लान भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के साथ-साथ सभी सर्कलों पर लागू होंगी I ये नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू होगा I

    भारती एयरटेल ने टैरिफ प्लान में 10 से 21 % की बढ़ोतरी की है I नये प्लान के लागु होने से 179 वाला प्लान 199 रु में मिलेगा I पोस्टपैड प्लान में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है I अब 399 रिचार्ज वाला 449 रूपये में मिलेगा I गुरुवार को रिलायंस जिओ ने नये रिचार्ज प्लान में 15 से 25 प्रतिशत तक महंगे कर दिए हैं I रिलांयस के ये नये प्लान भी एयरटेल के साथ 3 जुलाई से लागु होगा I

    इस दिए गये लिंक पर क्लिक कर नये रिचार्ज प्लान को देखा सकते हैं –

    https://t.co/vINMgC0mnN

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4675

    https://golden36garh.com/?p=4679

  • एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कैनोपी के फटने से कार हुआ क्षतिग्रस्त

    एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कैनोपी के फटने से कार हुआ क्षतिग्रस्त

    जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के टर्मिनल के बाहर कैनोपी बीते गुरूवार की सुबह फट गया था I कैनोपी के ऊपर इकठ्ठा हुआ पानी तेजी से नीचे खड़ी कार के छत में गिरा तो कार के अन्दर बैठा चालक इस भयानक दृश्य को देखकर सदमे में आ गया I उसे हल्की चोट आई है I इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कार मालिक को, जो भी नुकसान हुआ उसका भरपाई करने का भरोसा दिलाया I इसलिए कार चालक द्वारा एफआईआर नहीं किया गया I बता दें, इस एयरपोर्ट को 10 मार्च 2024 को पीएम मोदी द्वारा वर्चुअली लोकार्पण किया गया था I

    डुमना एयरपोर्ट को 450 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण किया गया था I इसके अलावा टर्मिनल भवन में 100 करोड़ का खर्च आया और भवन के बाहर कैनोपी के लिए एक करोड़ रूपये की राशि लगा जिसे दिल्ली के केजीएन कंपनी ने करवाया था I गुरुवार को सुबह जॉइंट कमीशनर इंदौर से जबलपुर आ रहे थे I अभिषेक उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा हुआ था I अभिषेक ने कार को प्रवेश द्वार के पोर्च पर खड़ा किया और कार के अन्दर ही बैठा रहा I तभी कैनोपी फटा और सारा पानी एक साथ तेजी से कार के ऊपर गिरा I पानी में इतना गति था की कार के छत पर गिरा तो कार का छत पूरा तहस-नहस हो गया I वहीं कार के कांच भी टूट गये I अभिषेक सदमे में आ गया और झट से कार से उतरकर भागा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4675

    https://golden36garh.com/?p=4671

  • नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे बनाया जा रहा खेल कोर्ट

    नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे बनाया जा रहा खेल कोर्ट

    राजधानी रायपुर में बढ़ती जनसंख्या के चलते खेल के मैदान की कमी साफ़ दिखाई दे रहा है I जिसका समाधान निकलते हुए नगर निगम ने एक्सप्रेस-वे नीचे खेल के मैदान का निर्माण कराया जा रहा है I खिलाडियों द्वारा भी खेल के मैदान के लिए लगातार मांग करने की गुहार लगा रहे थे I तभी रायपुर नगर निगम ने मुंबई और गाजियाबाद की तरह नई तकनीक से ओवरब्रिज के नीचे खेल का मैदान बनाने की सोची I जानकारी के अनुसार, पंडरी के पास ओवरब्रिज के नीचे 20 लाख के लागत से बास्केटबाल, बैडमिंटन और वॉलीबाल कोर्ट बनाया जा रहा है I नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अगर यह काम सफल रहा तो आगे भी ऐसे ही और प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा I हालांकि जगह छोटी होने के अभाव में खिलाड़ी यहाँ बास्केटबाल, बैडमिंटन और वॉलीबाल जैसे खेल ही खेल सकते हैं I

    रायपुर नगर निगम पार्षद आकाश तिवारी ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के खिलाडियों के लिए एक भी खेल का मैदान नहीं है ऐसे में खिलाड़ी लगातार खेलने के लिए मैदान की मांग करने लगे I तभी तरकीब निकालकर ओवरब्रिज के नीचे खेल का मैदान बनाया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4666

    https://golden36garh.com/?p=4671