Tag: golden 36

  • मरीज गले में फंसी पिन का ऑपरेशन कराने दुबई से पहुंचा रायपुर

    मरीज गले में फंसी पिन का ऑपरेशन कराने दुबई से पहुंचा रायपुर

    रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में एक युवक के गले में फंसी हुई पिन को निकालकर सफलता पूर्वक किया गया इलाज I मरीज का नाम परवाज खान है I वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जो पिछले दस साल से दुबई में रह रहा था I वह दुबई से रायपुर इलाज के लिए आया था I परवाज खान ने बताया कि वह स्टेप्लर पिन को मुँह में रखा और पिन गलती से गले में अटक गया I काफी मशक्कत करने के बाद भी पिन बाहर नहीं निकला और पिन अन्दर फंसता चला गया तो दुबई में दो बार ऑपरेशन भी कराया लेकिन पिन नहीं निकला I

    परवाज खान ने बताया कि मैंने अपनी समस्या अपने रिश्तेदारों को बताया तो उन्होंने रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। यहां ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा, मरीज के गले में फंसा हुआ पिन भी निकल गया। यह ऑपरेशन नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिग्विजय सिंह और उनकी टीम ने किया I डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि मरीज के गले में इंफेक्शन काफी बढ़ गया था और यदि वे जल्द ऑपरेशन नहीं करवाते तो उनके जान जाने का खतरा भी हो सकता था। फ़िलहाल मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है I      

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5047 

    https://golden36garh.com/?p=5051

  • डैम के पास मिला बैग में कटा हुआ शव का टुकड़ा

    डैम के पास मिला बैग में कटा हुआ शव का टुकड़ा

    कोरबा जिले के पाली थाना के अंतर्गत गोपालपुर गाँव में डैम के पास बैग में एक लड़के का शव मिलने से हडकंप मच गया है I गाँव के लोगों ने जब डैम के पास पड़े बैग को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गये I उन्होंने देखा की बैग में कटे हुए शव के टुकड़े हैं I इसकी सूचना गांववालों ने पुलिस को दी तो पुलिस के अधिकारी दल मौके पर पहुँची I आशंका जताया जा रहा है कि हत्यारे ने बड़ी ही सूझबुझ से मृतक की हत्या कर दिया हो और किसी को शक ना हो इससे बचने के लिए शव के कई टुकड़े करके उसे बैग में भरकर डैम के पास छोड़ दिया हो I देर शाम तक मामले से सम्बन्धित कुछ सबुत मिलने की आस जताई जा रही है I बैग में मृतक का आईडी कार्ड मिला है उसमें मोहम्मद वसीम अंसारी लिखा हुआ है I पुलिस उसी के आधार पर शव को पहचानने की कोशिश कर रही है I पुलिस ने अपने बयान में बताया कि ग्राम गोपालपुर में 2 बोरे और एक एडीडास का बैग में कटी हुई हालत में 20 से 25 वर्ष के उम्र का शव बरामद हुआ है जो काला शर्ट, M-साइज़ का पहना हुआ था और एक सफ़ेद टी-शर्ट भी मिला है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5047

    https://golden36garh.com/?p=5044

  • सुरक्षाबलों ने आठ लाख इनामी नक्सली महिला को किया ढेर

    सुरक्षाबलों ने आठ लाख इनामी नक्सली महिला को किया ढेर

    इन दिनों सुरक्षाकर्मी छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं I पुलिस ने बताया कि चल रहे नक्लसल विरोधी ऑपरेशन से इस साल 139 नक्सली मारे गये हैं I इसमें से 137 नक्सली बस्तर क्षेत्र के और 2 नक्सली धमतरी क्षेत्र में ढेर हुए हैं I इस एक साल के अन्दर में 498 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है इनमें से 461 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है I कांकेर जिले में  मंगलवार को 30 साल की एक नक्सली महिला को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया I इस महिला नक्सली पर आठ लाख का इनाम भी था I यह गोलीबारी बीनागुंडा गाँव में सुरक्षाकर्मियों द्वारा नक्सलवाद विरोध अभियान चला रहे थे उसी दौरान यह वारदात शुरू हुआ और एक नक्सली महिला मारी गयी  I

    जिला रिर्जव गार्ड (DRG) के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीएसएफ 30वीं और 94वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मी एक साथ संयुक्त रूप से शामिल थे I गोलीबारी थमने के बाद नक्सली महिला के शव के आलावा घटनास्थल से राइफल A -303, A -315 बरामद किया गया I इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण इलेसेला ने बताया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5040

    https://golden36garh.com/?p=5044

  • चार पुलिसकर्मियों को मिली बर्तन और जूते पॉलिश करने की सजा

    चार पुलिसकर्मियों को मिली बर्तन और जूते पॉलिश करने की सजा

    घटना रायपुर जिले के टिकरापारा थाना अंतर्गत का है जहाँ अंतर राज्यीय बस स्टैंड में 8 जून को एक सिख समाज के ड्राईवर बहादुर सिंह से चार पुलिसकर्मियों ने पगड़ी उतारकर और बाल खींचकर मारपीट किया था I सिख समाज ने इस घोर अपमान का निंदा किया और इस बात की शिकायत सिख समाज ने गृहमंत्री और एसएसपी से किया I घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था I शिकायत मिलने पर एसएसपी ने चंद्रभान सिंह भदौरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया था। पुलिसकर्मियों द्वारा बहादुर सिंह के साथ किए गए बदसलूकी को देखकर समाज ने इसकी निंदा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं गृह मंत्री को ज्ञापन सौंप कर चारों पुलिसकर्मियों पर धारा 295 ए के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की मांग किये थे I

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था परंतु इस कार्रवाई से सिख समाज संतुष्ट नहीं था। बहादुर सिंह के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों ने तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मात्था टेककर अपनी गलती स्वीकार की और सिख समाज से अपनी गलती की क्षमा मांगी । गुरुद्वारे के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने पुलिसकर्मियों के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज इन्हें पूरी तरह से माफ नहीं करेगा, समाज ने इन्हें दोबारा किसी सिख का धार्मिक अपमान न करने की चेतावनी देते हुए सात दिनों तक गुरुद्वारे में बर्तन साफ करने और गुरुद्वारा आने वाली संगत के जूतों की सेवा करने की सजा सुनाई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5030

    https://golden36garh.com/?p=5034

  • हाथरस काण्ड में जाँच रिपोर्ट सामने आने पर 6 अधिकारी निलंबित

    हाथरस काण्ड में जाँच रिपोर्ट सामने आने पर 6 अधिकारी निलंबित

    उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के अंतर्गत फुलरई गाँव में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचा था I इस भगदड़ में 120 से अधिक लोगों की जानें चली गई थीं I यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे की एसआईटी मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम और सीओ सहित अन्य छः अधिकारियों को निलंबित कर दिया है  I

    बताया जा रहा है कि इस हादसे का मुख्य जिम्मेदार कार्यक्रम आयोजक है साथ ही स्थानीय प्रशासन की भी जवाबदेही तय किया गया है I सौंपी गई जाँच रिपोर्ट से पता चलता है कि सत्संग को आयोजित करने वाले आयोजकों की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ I जाँच रिपोर्ट से पता चला है कि भीड़ को ध्यान में रखकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किये गये थे जिससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मचना शुरू हो गया जिससे यह बड़ा हादसा हो गया I स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है I क्योंकि प्रशासन ने इस आयोजन को गंभीरता से नही लिया और वरिष्ट अधिकारियों को समय पर इसकी समुचित जानकारी भी नहीं दिया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5026

    https://golden36garh.com/?p=5009

  • युवक बाइक समेत पुल से नदी में लगाया छलांग

    युवक बाइक समेत पुल से नदी में लगाया छलांग

    राजस्थान के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव का रहने वाला युवक सोमवार को रात करीब 9 बजे बाइक समेत छोटे पुल से नेवज नदी में कूद गया था। लोगों को लगा कि युवक बाइक समेत नदी में गिर गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस की रेस्क्यू टीम और गोताखोर समेत नदी में पहुंचे और नाव की मदद से युवक व बाइक की तलाश शुरू कर दिए । पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाइक को तो खोजते हुए बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक मिल नहीं रहा था। युवक की तलाश में इधर पुलिस का बचाव अभ‍ियान में जुटा रहा उधर युवक दूसरे किनारे से तैरकर बाहर निकल आया और राजगढ़ कोतवाली पहुंचा। युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कहा कि साहब! मुझे आपकी टीम मुझे नदी में खोज रही है, मैं तो जिंदा हूं। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यु आपरेशन बंद किया।

    22 वर्षीय युवक विटठल तंवर ने पुलिस को अपना नाम पता बताते हुए कहा कि मैं छोटा था तब ही घर वालो ने मेरी शादी कर दी थी। पत्नी दो साल पहले मायके चली गई, जो वापस नहीं लौटी। युवक ने बताया कि उनके माता-पिता का देहांत हुए 5 साल हो गये हैंIइसलिए कोई भी उसका परवाह नहीं करते हैंIकई बार ससुराल अपने पत्नी को लेने जा चूका लेकिन पत्नी आने को राज़ी नहीं हैIपरिवार वाले भी इसका विरोध कर रहे हैंIयुवक ने बताया कि वह थाने का भी कई बार चक्कर लगा चूका है लेकिन वहां से भी उसे भगा दिया जाता हैIइसलिए वह नदी में छलांग लगा दिया थाIयुवक ने पुलिस के सामने उसकी पत्नी को वापस लाने में मदद की गुहार लगाई।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5004

    https://golden36garh.com/?p=5021

  • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर के तहत होगा बिजली बिल का भुगतान

    छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर के तहत होगा बिजली बिल का भुगतान

    छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग ने अब सभी घरों में निःशुल्क स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है I इस स्मार्ट मीटर के लग जाने से बिजली उपभोक्ताओं को प्रीपेड मोबाइल, डीजीएच और ब्राडबैंड की तरह पहले अपना बिजली मीटर रिचार्ज करना पड़ेगा। इसके बाद उन्हें बिजली आपूर्ति किया जायेगा I राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम जोर-शोर से चल रहा है I छत्तीसगढ़ में 54 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं जिनके घरों में अभी स्मार्ट मीटर लगना बाकि है I यह मीटर मोबाइल के सिम की तरह काम करेगा I इस मीटर में तय अमाउंट के आधार पर ही बिजली प्रदान किया जाएगा I

    बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मीटर लगने के बाद सारा कुछ स्वचालित रूप से होगा I रिचार्ज खत्म होने पर बिजली सप्लाई बंद हो जायेगा, जैसे मोबाइल में रिचार्ज खत्म होने पर कालिंग, इंटरनेट और एसएमएस बंद हो जाता है । हालांकि, रात में रिचार्ज खत्म होने पर बिजली की सप्लाई बाधित नहीं की जायेगा I लेकिन, उसे दूसरे दिन सुबह ही स्मार्ट मीटर रिचार्ज करना पड़ेगा। CSPDCL के अधिकारियों ने अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ कालोनी में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है I मीटर लग जाने पर उसे पहले रिचार्ज कराना पड़ेगा I अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिजली बिल से छुटकारा पाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5004

    https://golden36garh.com/?p=4987

  • पीएम मोदी के रूस दौरे पर जमी रही सबकी निगाहें  

    पीएम मोदी के रूस दौरे पर जमी रही सबकी निगाहें  

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के बाद चीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है I चीन के एक सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में पश्चिमी देशों को टारगेट किया गया है I पीएम मोदी के रूस दौरे पर चीन पश्चिमी देश को एक आशंका की तरह देख रहा है I पश्चिमी देशों को भारत और रूस की नजदिकियाँ इन दिनों चिंता पैदा कर रही है I वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी सबसे प्रचलित राजनेता हैं ऐसे में पूरा वैश्विक समुदाय का ध्यान मोदी की तरफ है I इसका सबसे बड़ा कारण रूस दौरे को बताया जा रहा है I जब पीएम मोदी रूस पहुँचे तो अमेरिका की नजर केवल पीएम मोदी पर था I अब चीन ने भी पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। चीन के सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार में पीएम मोदी के रूस दौरे और इससे बढ़ने वाली पश्चिमी देशों की चितांओं पर बयान दिया है। चीन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की रूस से अच्छी दोस्ती से हमें नहीं, बल्कि पश्चिमी देशों को परेशानी हो रही है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4987

    https://golden36garh.com/?p=4995

  • इस वर्ष ट्रेनों के समय सारिणी में नहीं होगा कोई बदलाव

    इस वर्ष ट्रेनों के समय सारिणी में नहीं होगा कोई बदलाव

    रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के टाइम टेबल को जारी करने की तिथि में बदलाव कर दिया और यह तिथि बढ़ाकर 1 जनवरी 2025 कर दिया है I रेलवे ने कहा की जब तक नया टाइम टेबल लागू नहीं हो जाता तब तक पुराना टाइम टेबल ही अभी लागू रहेगा I रेलवे बोर्ड ने इसके लिए जोन के सभी महाप्रबंधकों को एक सर्कुलर जारी किया है I जुलाई का महिना शुरू हुए अभी सप्ताह भर हो गया है लेकिन ट्रेनों को पुराने समय सारिणी के आधार पर ही चलाया जा रहा है I रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को चिट्ठी लिख कर सूचित किया है कि इस साल एक जुलाई को नया समय सारिणी लागू नहीं हो रहा है I

    दरअसल, रेलवे हर साल जुलाई के महीने में ट्रेनों के समय को लेकर फेरबदल करता है I लेकिन इस साल ट्रेनों के समय में कोई बदलाव न करते हुए इसे दिसम्बर तक बढ़ा दिया है I इस समय सारिणी में पैसेंजर और लोकल ट्रेन का भी समय सारिणी होता है। आमतौर पर यह हर साल एक जुलाई से प्रभावी होता है । इस साल ऐसा नहीं हो रहा है । रेलवे बोर्ड इस साल नया समय सारिणी जारी नहीं कर रहा है । इस समय रेलवे बोर्ड ट्रेनों के समय और परिचालन स्थिति की समीक्षा कर रहा है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4992

    https://golden36garh.com/?p=4987

  • 22 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का पहला सोमवार

    22 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का पहला सोमवार

    22 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का पहला सोमवार

    बरसात का मौसम शुरू हो गया और कुछ ही हफ्तों में सावन का पावन पर्व आने वाला है और सावन का यह पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है I सावन के महीने में भक्त अपने आराध्यदेव भोलेनाथ को प्रसन्न कर आशीर्वाद लेते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना करते हैं I इस साल सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई से शुरू होने वाला है I

    बिलासपुरवासी इस पावनपर्व के मौके पर भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर बड़े ही हर्षोल्लास से इस पर्व को मनाते हैं I शंकर नगर में स्थित शिव मंदिर के पुजारी रमेश तिवारी ने कहा कि 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार शुरू होगा और सावन का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को होगा I इस साल सावन में पाँच सोमवार पड़ने वाले हैं I सावन शुरू होते ही बिलासपुर के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने वाला है I इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक भी किया जाएगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4983

    https://golden36garh.com/?p=4992