Tag: golden 36

  • शहर में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों की नींदें हुई हराम

    शहर में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों की नींदें हुई हराम

    शहर में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों की नीदें हुई हराम

    सूरजपुर जिले के प्रतापपुर शहर में एक जंगली हाथी रविवार को रात के समय घुस गया जिससे शहर में लोगों के बीच अफरा-तफरी मचने लगा I हाथी ने पक्की तालाब में स्थित कृष्ण कुंज में लगी जाली को हटा दिया। इसके बाद पास में ही स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के गेट को तोड़ दिया। यह सब घटना सीसीटीवी में कैद हो गया I वन विभाग और हाथी मित्रदल को सूचित करने पर वाहन पर पहुँचते हैं और गाड़ी से तेज सायरन बजाते हैं तो हाथी आवाज सुनकर घबरा जाता है और वहां से स्कूल की गेट की तरफ बढ़ता है I स्कूल परिसर से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता है तो वहां से वापस लौट कदमपारा चौक के पास बसे रिहाईशी इलाके की ओर बढ़ने लगता है। इधर वन विभाग की टीम व हाथी मित्र दल हाथी को खदेड़ने के प्रयास में लगातार लगे हुए थे। क‌ई घंटों के प्रयास के बाद वन विभाग व हाथी मित्र दल ने हाथी को नगर से बाहर खदेड़ा तो वह न‌ए बस स्टैंड के पीछे मौजूद जंगल में चला गया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5182

    https://golden36garh.com/?p=5177

  • करंट लगने से सात साल की मासूम बच्ची की मौत

    करंट लगने से सात साल की मासूम बच्ची की मौत

    करंट लगने से सात साल की मासूम बच्ची की मौत

    बालोद जिले में एक मासूम बच्ची की करंट लगने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया I घटना बालोद जिले के निपानी गाँव का है गाँव में शिवलिंग स्थापित किया जा रहा था I शिवलिंग स्थापना के लिए छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था जिसके लिए टेंट भी लगाया गया था I लगाए गये टेंट के लोहे में करंट भी था जिसे वहां खेल रही सात साल की बच्ची ने जाकर पकड़ लिया जिससे मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी I बच्ची की का मोनिका बताया जा रहा है I इस घटना से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच मातम छा सा गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5168

    https://golden36garh.com/?p=5182

  • छत्तीसगढ़ के जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का घोटाला

    छत्तीसगढ़ के जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का घोटाला

    छत्तीसगढ़ के जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का घोटाला

    छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों के जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का घोटाला हो रहा है I लेकिन इसकी शिकायत अब गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुँच चुकी है I वर्षों से जेलों में राशन की आपूर्ति कर रहे खाद्य व्यापारियों ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान जेल विभाग ने खाद्य पदार्थों की खरीदारी के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) से टेंडर जारी कर दिया। इसके लिए उत्तरप्रदेश की एक कंपनी को आपूर्ति के लिए ठेका दिया था लेकिन जेल विभाग किसी भी प्रकार की शर्तों को मानने के लिए तैयार ही नहीं है I

    जेल प्रशासन ने किया नियम का उलंघन

    एजेंसी भी बिना सब्सिडी के ज्यादा कीमत में केवल चावल की आपूर्ति कर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि केंद्र सरकार अनाज पर सब्सिडी दे रही है। सब्सिडी में चावल 2900 रुपए प्रति क्विंटल में मिल रहा है। इसके बावजूद जेल विभाग ने 1450 रुपए ज्यादा कीमत देकर  4350 रुपए में प्रति क्विंटल में खरीदा। इसी तरह से चना दाल को 8300 रुपए में खरीदा गया जबकि 6000 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है I आचार संहिता के दौरान टेंडर और खरीदी-बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहती है। इसके बाद भी टेंडर निकालकर ठेका दिया गया है। व्यापारियों की शिकायत की जांच कराई जा रही है।

    तीन महीने का राशन एक ही बार में खरीदा गया

    शिकायत करने वाले व्यापारियों ने बताया कि केंद्र सरकार चावल ही नहीं चना दाल, मूंगदाल और आटा में भी सब्सिडी दे रही है। चावल सब्सिडी में 2900, चना दाल 6000, मूंगदाल 10700 और आटा 2750 रुपए में मिलता है। इसके बाद भी बिना सब्सिडी के जेल में खरीदी की गई है। इसके लिए नेफेड दो प्रतिशत अतिरिक्त राशि भी ले रहा है। इसी तरह गुड 5100 और चायपत्ती 32400 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है।इससे पहले चायपत्ती 21000 रुपए और गेहूँ 2700 रुपए में खरीदा जा रहा था।

    खाद्य व्यापारी महेश आहूजा ने  जेल अधिकारियों की पोल खोलते हुए बताया कि अभी भी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति कर रहे हैं I जेल अधिकारियों को तीन माह और खाद्य पदार्थों की पूर्ति करनी थी लेकिन जेल के बड़े अधिकारी नियम का उल्लंघन कर नया टेंडर पास दिए I इसकी शिकायत गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को किया गया है I

  • साइबर ठग ने फ्रेंचाइजी खोलने का झांसा देकर 14.50 लाख का किया घोटाला

    साइबर ठग ने फ्रेंचाइजी खोलने का झांसा देकर 14.50 लाख का किया घोटाला

    साइबर ठग ने फ्रेंचाइजी खोलने का झांसा देकर 14.50 लाख का किया घोटाला

    टेक्नोलॉजी की इस आधुनिक युग में थोड़ी सी भी लापरवाही से आप जीवन भर की कमाई कुछ ही समय में गवां सकते हैं I साइबर ठग करने वाले टेक्नोलॉजी की मदद से हर दिन हजारों लोगों को झांसा देकर लाखों और करोड़ों रूपये ठगी कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं I ऐसी ही एक घटना रायपुर से सामने आया है जहाँ ठगों ने 14.50 लाख रूपये की ठगी कर ली I

    अंतर्राजीय ठग सुरेश कुंती सिंह को रिप्रजेंटेटिव फ्रेंचाइजी खुलवाने का झाँसा देकर 14.50 लाख रूपये की ठगी करने के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया है I सुरेश कुमार यूट्यूब में एडवरटाईजमेंट कर लोगों को अपने झांसे में लेता था I पुलिस ने घटना से संबंधित 25 रूपये और दो मोबाइल आरोपी के पास से जब्त किया है I झारखंड में भी आरोपी के आरोपी के नाम केस दर्ज है I आरोपी उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध जिले के धवलगिरी अपार्टमेंट सेक्टर-11 नोएडा  का रहने वाला है I

    पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    राजन असपिलिया ने रेंज साइबर थाना रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अक्टूबर 2023 में यू-ट्यूब में वर्क फ्रॉम होम सर्च कर रहा था। उसी दौरान उसने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के संबंध में विज्ञापन देखा। उसमें लिखा था 20 हजार की नौकरी फ्री में फर्मा हेल्थ एकेडमी हेड हैं, जिसमें दिए गए नंबर पर प्रार्थी ने संपर्क किया, जहां कंपनी का सीईओ बनकर सुरेश कुंती सिंह ने बात की।

     सुरेश कुंती सिंह ने राजन असपिलिया का बॉयोडाटा लिया और उन्होंने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेंचाइजी खोले जाने का मैनेजमेंट करने के लिए कहा, जिस पर प्रार्थी रायपुर सेंटर के लिए तैयार हुआ और एक माडल सेंटर खोलने के लिए छह लाख रुपये भुगतान के लिए कहा गया। इस तरह से फ्रेंचाइजी के लिए राजन असपिलिया ने अलग-अलग तारीख को किश्तों में 14.50 लाख रूपये रूपये साइबर ठगी करने वाले के खाते में कर दिया Iपीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ जब उसने पैसे देने के बाद सुरेश कुंती सिंह इधर-उधर की बातें करके घुमाने लगा I पीड़ित के शिकायत के पश्चात पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया I

  • रायपुर में ऑफिस के बाहर फायरिंग करने वाले गैंग का हुआ खुलासा

    रायपुर में ऑफिस के बाहर फायरिंग करने वाले गैंग का हुआ खुलासा

    रायपुर में ऑफिस के बाहर फायरिंग करने वाले गैंग का हुआ खुलासा

    शनिवार को रायपुर के कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर गैंगस्टरों ने फायरिंग किया था I उस फायरिंग के घटना के पीछे का चेहरा सामने आ गया गया है I मलेशिया में बैठे मयंक सिंह ने इस वारदात को अपने नाम लेते हुए सोशल मीडिया पोस्ट कर झारखण्ड में काम करने वाली कम्पनियों को वसूली करने की धमकी दी I

    मयंक ने अपने पोस्ट में अमन साहू गैंग को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अमन साहू के गिरोह से उसका रिश्ता अच्छा था, लेकिन वह अमन साहू के गिरोह के भरोसे नहीं रहने वाला है I मयंक सिंह ने अपनी खुद की गैंग बना ली है I मयंक सिंह ने रायपुर के पीएआर ग्रुप के ऑफिस के बाहर हुए फायरिंग का जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि झारखंड में रेलवे, रोड, सिविल कंस्ट्रक्शन, कोयला, रैक लोडिंग, क्रशर, बालू, माइनिंग, ट्रांसपोर्टिंग मयंक सिंह गैंग से संपर्क करें I मयंक सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि झारखण्ड में काम करने वाले कंपनियों के मालिक से बाद में निपटेंगे, पहले स्टॉफ को यमराज के पास पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5164

    https://golden36garh.com/?p=5168

  • छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़ में अभी कुछ हफ्तों से मानसून में ब्रेक लगा हुआ था लेकिन अब मानसून ने अपनी रफ़्तार फिर से पकड़ी है और अभी कुछ दिनों से अच्छी बारिश देखने को मिल रही है I आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है I आज सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की एवं मध्यम बारिश देखने को मिल सकता है I कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है I मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी भागों में भारी बारिश होने के संकेत हैं I राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने से गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली है।

    मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में 15 सेमी. तक बारिश रिकॉर्ड किया गया I अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5162

    https://golden36garh.com/?p=5154

  • ऑटो सिग्नल कार्य के चलते ट्रेनें हुई प्रभावित

    ऑटो सिग्नल कार्य के चलते ट्रेनें हुई प्रभावित

    अभी रेलवे का सारा ध्यान ऑटो सिग्नल से जुड़े हुए कार्यों को पूरा कराने में है I इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए रेल प्रशासन को वर्किंग जोन में ट्रेनों को स्थगित करना पड़ रहा है I इससे यात्रियों को होने वाली परेशानी को रेल प्रशासन समझ रहा है I रेल प्रशासन का कहना है कि बेहतर व समय पर ट्रेनों के परिचालन के लिए ट्रेनों को स्थगित करना जरुरी है I लेकिन अब कार्य लगभग पूरा हो ही गया है I

    रद्द किये गए ट्रेनों की लिस्ट

    18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस, 18252 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस, 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल, 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल, 08735 रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल, 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल,  08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल,  08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल, 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल, 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल, 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल, 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल, 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल, ये सभी ट्रेनें स्थगित की गयी हैं I

    कुछ ट्रेनों जैसे-18518 विशाखापत्तनम-कोरबा एक्सप्रेस, 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस, 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस ये सभी ट्रेनें बिलासपुर तक ही चलेंगी I इसके आगे की रूट अभी प्रभावित रहेंगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5154

    https://golden36garh.com/?p=5150

  • बुजुर्ग ने बिमारी से परेशान होकर किया आत्महत्या और छोड़ गया सुसाइड नोट

    बुजुर्ग ने बिमारी से परेशान होकर किया आत्महत्या और छोड़ गया सुसाइड नोट

    बुजुर्ग ने बिमारी से परेशान होकर किया आत्महत्या और छोड़ गया सुसाइड नोट

    घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित सूरज नगर का है। जहाँ एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है और साथ सुसाइड नोट छोड़ गया I पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक का नाम कन्हैयालाल पटेल (65) है जो सूरज नगर के निवासी थे I वे पोस्ट ऑफिस में बाबू के पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्हें बबासीर की समस्या थी I कन्हैयालाल कई सालों से बबासीर की समस्या से जूझ रहे थे I कुछ साल पहले उन्हें प्रोस्टेट की बीमारी भी हुआ था I दोनों ही बीमारी की पीड़ा से कन्हैयालाल काफी सालों से जूझ रहे थे I कन्हैयालाल घर में उनके पत्नी के साथ रहते थे उनके कोई पुत्र नहीं थे I गुरुवार के दिन करीब दस बजे उनका नौकर उनके कमरे में चाय देने गया तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और कन्हैयालाल फाँसी से लटका हुआ है ।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुँची तो उन्हें मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला I जिसमें लिखा था कि मैं लंबे समय से बवासीर और प्रोस्टेट से पीड़ित हूं और अब इस दर्द को सहन करने की शक्ति मुझमें नहीं बची है। इसीलिए अपने प्राण दे रहा हूं। मेरे जाने के बाद मेरे देह का दान कर देना I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5142

    https://golden36garh.com/?p=5150

  • कटहल खाने आये हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

    कटहल खाने आये हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

    कटहल खाने आये हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

    रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में कूड़ेकेला निवासी राजू दास 45 वर्ष शनिवार की सुबह डोरी बीनने जंगल गया हुआ था। ग्रामीण जब डोरी बीनने में व्यस्त था इसी बीच अचानक हाथी से उसका सामना हो गया और फिर हाथी ने सूंढ़ से उठा कर जमीन में पटककर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि छाल रेंज में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने बताया कि इन दिनों गाँव से लगे हुए जंगल में कटहल पककर पेड़ों में लदे हुए हैं पेड़ों में लदे हुए कटहलों को देखकर हाथी चले आ रहे हैं I जिससे ग्रामीणों के जान का खतरा बना रहता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5124

    https://golden36garh.com/?p=5124

  • वित्त आयोग की टीम ने बस्तर की खूबसूरत वादियों की जमकर किये तारीफ़

    वित्त आयोग की टीम ने बस्तर की खूबसूरत वादियों की जमकर किये तारीफ़

    16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया अपने नेतृत्व दल के साथ तीन दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँचे हुए थे I वित्त आयोग द्वारा प्रदेश और बस्तर क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहयोग के लिए कार्ययोजना का तैयारी किया जाना है I इस सिलसिले में डॉ. अरविन्द पनगढ़िया अपने नेतृत्व दल के साथ बस्तर भी आये थे I शुक्रवार को इनकी टीम जगदलपुर पहुँचा और इस दौरान उनकी टीम ने बस्तर के खूबसूरत चित्रकोट जलप्रपात के दूसरी छोर तीरथा पहुंचकर उसकी नैसर्गिक खूबसूरती को करीब से जाना। चित्रकोट जलप्रपात के तीरथा स्थित वॉच टॉवर पर जाकर सभी सदस्यों ने काफी समय तक जलप्रपात को निहारा और उसकी प्रशंसा की और फोटो भी खिंचवाये I इस खुबसुरत दृश्य को अपने साथ कैमरे में कैद करके भी ले गये I

    वित्त आयोग के सदस्य के रूप में अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डा मनोज पाण्डा, डा सौम्यकांति घोष मौजूद थे। टीम के मेम्बर अजय नारायण झा ने नदी की उदगम और संगम स्थल के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली I वित्त आयोग के दल ने चित्रकूट जलप्रपात की तारीफ़ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की वास्तविक और नैसर्गिक खूबसूरती बस्तर में देखने को मिल रही है, जहां प्राकृतिक वातावरण बेहद सुंदर है, जो अपने आप में मिसाल है। अजय नारायण झा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के बारे में जितना सुना था, उससे भी कहीं ज्यादा बेहतरीन है। इसके बाद इनकी टीम ने बस्तर के कुछ और जगहों का भी जायजा लिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5120

    https://golden36garh.com/?p=5124