Tag: ACCIDENT

  • 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    तारा घाटी के मोरगा चौकी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 35 यात्रियों से भरी एक बस और एक ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे, जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।

    हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    घटना में एक युवती बस के अंदर फंसी हुई है, जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। नवीन पटेल ने बताया कि युवती को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    हादसे के बाद ट्रेलर वाहन बस के ऊपर आ गिरा, जिससे कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारी और जवान मौके पर जुटे हुए हैं, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सके।

    यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर करता है। स्थानीय प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है, और जल्द ही हादसे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5919

    https://golden36garh.com/?p=5914

  • तेज रफ्तार और जर्जर सड़कों ने ली दर्जन भर यात्रियों की जान

    तेज रफ्तार और जर्जर सड़कों ने ली दर्जन भर यात्रियों की जान

    तेज रफ्तार और जर्जर सड़कों ने ली दर्जन भर यात्रियों की जान

     रायगढ़ से जशपुर की ओर जाने वाली जय माता दी बस (क्रमांक सीजी 14 जी 0371) आज सुबह एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस अपने निर्धारित समय पर रायगढ़ से रवाना हुई थी और यात्रियों को ले जाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। सुबह करीब 10:30 बजे, बस की तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस बेकाबू होकर पलट गई। बारिश के मौसम में घाट और सड़कों की जर्जर हालत इस दुर्घटना का मुख्य कारण बनी। रायगढ़ जिले के धर्मनगर आंचल में पखवाड़े भर के अंदर यह दूसरी बस दुर्घटना है। इस हादसे में दर्जन भर यात्री घायल हो गए।

    रायगढ़ से रवाना होकर बस यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचा रही थी। करीब 10:30 बजे, तेज रफ्तार के कारण चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हादसे के समय बस में सवार यात्री कोई प्रतिक्रिया दे पाते, इससे पहले ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में सवार घायल यात्रियों और राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। धरमजयगढ़ टीआई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

    बस में सवार महिला बसंती बघेल (ग्राम दोकडा निवासी) और जसिता लकड़ा (ग्राम बनारी निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर बारिश के मौसम में जर्जर सड़कों की स्थिति और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर किया है। प्रशासन से अनुरोध है कि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5534

    https://golden36garh.com/?p=5538

  • सड़क हादसे में युवक की मौत हाईवा चालक मौके से फरार

    सड़क हादसे में युवक की मौत हाईवा चालक मौके से फरार

    सड़क हादसे में युवक की मौत हाईवा चालक मौके से फरार

    आजकल आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं I आज सुबह कोरबा-चाम्पा मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई I जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया I जानकारी के मुताबिक, मृतक राकेश कुमार रात्रे अखरापाली निवासी अपने दो साथियों के साथ बाइक पे सवार होकर किस्त का पैसा लेने कोथारी गया था I कोथारी से तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे तभी अचानक तेज रफ़्तार हाईवा बाइक को अपने चपेट में ले लिया I राकेश कुमार ट्रक के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो जाती है I मृतक के दोस्त ने बताया कि हाईवा काफी तेज था और उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित गिर गई और राकेश के ऊपर से पहिया गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई I अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं I हाइवा चालक मौके से फरार हो गया I ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर चक्काजाम कर दिया I बाद में पुलिस की समझाईस पर चक्का जाम को खाली किया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3956

    https://golden36garh.com/?p=3982

  • तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर खाट में जा घुसा हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर खाट में जा घुसा हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर खाट में जा घुसा हुआ बड़ा हादसा

     घटना सूरजपुर जिले की है, जहाँ बीते रात तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर घर के बाहर खाट पर सो रही महिला को रौंदते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस हादसे में कार चालक और महिला की मौके पर मौत हो गई है जबकि अन्य छः लोग घायल हो गये हैं । मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर रिंग रोड स्थित परशुराम मंदिर के नजदीक मंगलवार की रात महिला गर्मी के कारण घर से बाहर खाट पर बैठी थी। दो बच्चे भी वहीं आसपास खेल रहे थे। उसी दौरान तेज रफ़्तार कार क्रमांक CG29AC9118 वहां पहुंच गई । घटना भयानक था कि कार चालक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई । दो बच्चे व कार में सवार चार लोगों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3353

    https://golden36garh.com/?p=3357