Category: News

News

  • गणराज धैर्य गणेश उत्सव समिति गौरवशाली 21वा वर्ष की महाआरती

    गणराज धैर्य गणेश उत्सव समिति गौरवशाली 21वा वर्ष की महाआरती

    छॉलीवूड अभिनेता आकाश डहरिया के हाथो गणराज धैर्य गणेश उतस्व समिति गौरवशाली में श्री गणेश जी की महा आरती की गई। प्रशांत और समिति के सदस्यों द्वारा आकाश की शानदार स्वागत की गई। समिति के अध्यक्ष प्रशांत पाटनवार तथा समिति के सदस्यों द्वारा गणेश जी की भव्य आरती रखी गई जहाँ आकाश ने श्री गणेश जी की आरती की और आशीर्वाद लिए। आकाश ने कहा कि उन्हें यहां आकर आरती करके सुकून मिला और आगे के अपने कार्यों के लिए आशीर्वाद मिला।

  • प्रशांत पाटनवार के नेतृत्व में 29 अगस्त को डेआउट संडे पार्टी क्लब इलयुम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई

    प्रशांत पाटनवार के नेतृत्व में 29 अगस्त को डेआउट संडे पार्टी क्लब इलयुम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई


    प्रशांत पाटनवार जी के नेतृत्व में 29 अगस्त को डेआउट संडे पार्टी क्लब इलयुम में सम्पन्न हुई जिसमे सेलेब्रिटी आकाश डहरिया फिल्म अभिनेता/निर्माता एवं अभिनेत्री काजल श्रीवास जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा बढाने उपस्थित सीजी क्वीन काजल श्रीवास और अभिनेता /निर्माता आकाश डहरिया ने “मोर मन के कुरिया” के सफलतापूर्वक 2.5 मिलियन व्यूज पूरा करने पर केक कटिंग भी किया। दोनों सेलिब्रिटीज का स्वागत बिलासपुर में भव्य रूप से किया गया था। आकाश डहरिया ने कार्यक्रम के आयोजकों और उपस्थित सभी जनताओ का आभार व्यक्त कर कहा, ‘यह उनके लिए बेहद ही खूबसूरत और मजेदार पल हैं जिसे वह हर बार जीना चाहेंगे। काजल श्रीवास के बिलासपुर आगमन पर उनके फैंस के बिच काफी उत्साह रहा। यह पार्टी को प्रेजेंट- अनुभव सहगल, ऑर्गनाइज -मनीष तिवारी, प्रहलाद बरला एवं राजा साहू, सपोर्टेड- कान्हा केशरवानी एवं देवेश पाटनवार ने किया और मैनेज – PP event’s ने किया था।

  • एल्बम सजनी का हुआ भव्य पोस्टर लांच

    एल्बम सजनी का हुआ भव्य पोस्टर लांच

    “मोर मन के कुरिया” की अपार सफलता के बाद अब SKD फिल्म्स प्रोडक्शन और Aayra & Riva Entertainment के बैनर तले बनी बहुत ही प्यारी मनमोहक CG वीडियो एल्बम सांग “सजनी” जल्द ही आने वाला हैं जिसका पोस्टर लॉन्च हाल ही में SKD में किया गया। सजनी के पोस्टर लांच के दौरान “सजनी” के टीम मेंबर्स ने अपना अनुभव साझा किया और आकाश, हीना के ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ़ की। आपको बता दें कि आकाश डहरिया के साथ हीना कौशिक ने काम किया है और इस एल्बम के ज़रिये हीना अपना डेब्यू कर रही हैं। “सजनी” का डायरेक्शन इकबाल खान ने किया है, DOP पुश्पेन्द्र देवांगन हैं और इस गीत को अपनी आवाज से श्रवण सिंह और नेहा पांडेय ने पिरोया है। म्यूजिक डायरेक्टर रोशन वैष्णव हैं। इस शाम में अनीस डहरिया के साथ साथ अन्य दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराइ। मीडिया के भाई बंधू भी उपस्थित रहे तथा मंच का पदभार शुभम कोशले ने बखूबी संभाला। अब दर्शको को आकाश व हीना के वीडियो एल्बम सांग का इंतज़ार रहेगा जो लगभग पूरा होने वाला है।

  • एसकेडी अकैडमी आफ ड्रैमेटिक आर्ट्स में सर्टिफिकेट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

    एसकेडी अकैडमी आफ ड्रैमेटिक आर्ट्स में सर्टिफिकेट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

    एसकेडी अकैडमी आफ ड्रैमेटिक आर्ट्स में संस्थापक आकाश डहरिया के नेतृत्व में सर्टिफिकेट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें तकरीबन 50 से 60 लोगों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन एसकेडी अकैडमी आफ ड्रैमेटिक आर्ट्स में पढ़ रहे बच्चों के अकेडमी सेशन पूर्ण होने पर रखा गया। इस एकेडमिक सेक्शन के अंतर्गत सारे बच्चे एक्टिंग, फिल्म मेकिंग और ड्रामा के लिए उत्तीर्ण हुए जिसमे अमित आर्यन, अमित शुक्ला, गरिमा कौशिक, अफ़्जल् अली, सुरभि कौशिक, दीक्षा जैसवाल ने शिक्षा ली। सर्टिफिकेट सेरेमनी में ना केवल पढ़ रहे बच्चों का ही सम्मान किया गया अपितु एसकेडी अकैडमी आफ ड्रैमेटिक आर्ट्स और एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले कार्यरत सभी फिल्मेकर्स को सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के जाने-माने यूट्यूब ब्लॉगर दीपक पटेल ने भी शिरकत की जिन्होंने फिल्म मेकिंग और यूट्यूब को करियर बनाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के उभरते विलन श्री अजय पटेल ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई जिन्होंने फिल्म मेकिंग में छात्रों को उनके आने वाले उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और बतौर आर्टिस्ट अपना अनुभव साझा किया। अकादमी के संस्थापक संरक्षक एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के निर्माता आकाश डहरिया ने भावुक होकर सर्टिफिकेट देते हुए कहा यह उनके लिए बहुत ही सम्मान का पल है। इस पुरे कार्यक्रम का संचालन एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के निर्देशक शुभम कोसले ने किया।

  • छत्तीसगढ़ के छॉलीवडू रत्न आकाश डहरिया जिनकी आगामी वीडियो एल्बम सांग आपको जल्द ही देखने मिलेगी…

    छॉलीवडू रत्न आकाश डहरिया का नया प्रोजेक्ट अब आपको जल्द ही देखने मिलेगा। यह एक वीडियो एल्बम सांग है। इस एल्बम में आकाश डहरिया के साथ गरिमा कौशिक ने काम किया है। इस प्रोजेक्ट के ज़रिये एक्ट्रेस गरिमा कौशिक छोलीवडू में अपना डब्यू करने जा रही हैं। वहीँ इस वीडियो एल्बम का डायरेक्शन इकबाल खान ने किया है। जहाँ DOP पुष्पेंद्र देवांगन थे। SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बना यह प्यारा सा लव वीडियो सांग देखने के लिए दर्शको को इंतज़ार रहेगा। हाल ही में शटिूगं कम्पलीट हुई है। इस एल्बम के शटू के लिए टीम ने आसपास के लोकेशन को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया। परुी टीम के सदस्यों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप यह गीत अच्छे से शटू हो पाया। बताया जा रहा है, आकाश ने बहोत अच्छा काम किया और साथ ही साथ गरिमा ने भी अपना 100% देने की कोशिश की है। अब देखना यह रहेगा की इन्दोनों की जोड़ी को लोग कितना पसदं करते है। एल्बम का अगस्त के अंतिम में रिलीज़ होने की उम्मीद की जा रही हैं।

  • ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल, विधानसभा में ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ आयोजित

    ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल, विधानसभा में ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ आयोजित

    राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ में शामिल हुईं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मंत्री, संसदीय सचिव एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि संसदीय प्रणाली में ईमानदारी और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हैं और जनहित के प्रति समर्पित रहते हैं, उन्हें उसका प्रतिफल अवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा, नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च संस्था होती है। यह एक ऐसा पवित्र स्थल है, जहां से प्रदेश के भविष्य का रास्ता तय होता है। इसके माध्यम से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है। राज्यपाल ने समारोह में पुरस्कृत उत्कृष्ट विधायकों, उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि आज इस समारोह में शामिल होकर मुझे पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। जब मैं मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक थी तो मुझे तत्कालीन राज्यपाल श्री बलराम जाखड़ ने जागरूक विधायक के सम्मान से पुरस्कृत किया था

    कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। संसदीय कार्य मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए उनके दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मंडावी, मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्रशेखर गंगराड़े एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल

    May be an image of 9 people and text

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मछलीपालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। अब मछलीपालन के लिए भी कृषि जैसे ही सस्ती बिजली और बिना ब्याज के ऋण की सुविधा मिलेगी। इससे मछलीपालन करने वालों को लाभ होगा और जो अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण मछलीपालन नहीं कर पाते थे, वे भी मछलीपालन कर आय का साधन जुटा सकेंगे और आगे बढ़ेंगे। अधिक से अधिक संख्या में मछुआ समुदाय के लोग भी इन प्रावधानों का लाभ उठाने के लिए आगे आएं।मुख्यमंत्री ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए।

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र ढीमर, सदस्य सर्वश्री दिनेश फूटान, देव कुंवर निषाद, आर.एन. आदित्य, प्रभु मल्लाह, विजय ढीमर और श्रीमती अमृता निषाद, ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी और पूर्व विधायक श्री दिलीप लहरिया भी उपस्थित थे। बारिश भी अच्छी होती है, इन अनुकूल परिस्थितियों के साथ-साथ अब राज्य शासन द्वारा मछलीपालन के लिए दी जा रही सहायता का लाभ उठाने के लिए मछुआ समुदाय के अधिक से अधिक लोग आगे आएं।

  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनिर्मित ‘पंचकर्म यूनिट‘ का किया लोकार्पण

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयुष विभाग द्वारा नवनिर्मित ‘पंचकर्म यूनिट‘ का लोकार्पण किया। इसके पहले उन्होंने आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री देवेन्द्र यादव, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्रशेखर गंगराड़े और संचालक स्वास्थ्य सेवा श्री नीरज बंसोड़ भी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर में पदस्थ पंचकर्म व्याख्याता डॉ. त्रिभुवन सिंह ने बताया कि इस पंचकर्म यूनिट में प्रत्येक कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक पंचकर्म उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिससे विधायकगण और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारीगण इसका लाभ उठा सकेंगे। पंचकर्म में प्राथमिक उपचार के अंतर्गत स्नेहन, स्वेदन और शिरोधारा जैसी प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं। वमन, रेचन, नस्य, वस्ति और रक्त मोक्षण जैसे प्रधान कर्म रायपुर स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय में उपलब्ध है। डॉ. सिंह ने बताया कि स्नेहन से त्वचा दृढ़, वर्ण प्रसादकर, आयुष्कर, निद्रा जनक, वात शामक और शारीरिक व मानसिक थकान से राहत मिलती है। इसी प्रकार स्वेदन शरीर में स्तम्भता, गौरवता (भारीपन) को कम करने के साथ ही शीत का नाश करता है। शिरोधारा से सिरदर्द, हाइपरटेंशन, स्ट्रेस, एंग्जायटी, साइकोलोजिकल डिसीज़ और दाह, पाक जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है।

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

    May be an image of 5 people, people standing and indoor

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती शशिकांता राठौर और श्रीमती नीता विश्वकर्मा उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सदस्यों से कहा कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा के साथ करें।

  • वनवासियों की मदद के लिए 520.80 करोड़़ रूपए तथा मनरेगा के मजदूरों और श्रमिकों के लिए 695 करोड़ रूपए का प्रावधान

    मुख्यमंत्री बघेल ने शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को दी शुभकामनाएं | Nation  One

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खाद्य भण्डारण क्षमता के विस्तार हेतु वेयर हाउसिंग कार्पाेरेशन के माध्यम से सनावल, रामानुजगंज, कुसमी, बगीचा, जशपुर, लखनपुर, करपावंड एवं सुकमा जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों सहित कुल 12 स्थानों पर 142 करोड़ रूपए की लागत से गोदाम निर्माण किया जायेगा। इन गोदामों के निर्माण से भण्डारण क्षमता में 2 लाख 38 हजार 200 मीटरिक टन की वृद्धि होगी। इस हेतु 67 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 15 नवीन तहसील (अहिवारा, डौरा कोचली, कोटमी सकोला, सरोना, कोरर, बारसूर, मर्दापाल, धनोरा, अड़भार, कुटरू, गंगालूर, बोदरी, लाल बहादुर नगर, तोंगपाल एवं भटगांव) की स्थापना की जायेगी। इसलिए अनुपूरक बजट में 210 पदों के सेटअप एवं वित्तीय प्रावधान किया गया है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले 22 लाख 15 हजार परिवारों को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन क माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।