
CSK को 27 रन से हराकर RCB पहुँची प्लेऑफ में
आईपीएल के 17 वें सीजन का 68 वाँ मुकाबला कल चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला गया I RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 218 बनाया जिसमें से RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 54 रन और विराट कोहली ने 47 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाने में मदद की I वहीं CSK की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए जवाब में 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 191 रन ही बना सकी I
चेन्नई सुपर किंग्स को जीतने के लिए 219 रन बनाने थे लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 201 रन की ही जरुरत थी लेकिन यश दयाल ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए एम एस धोनी का विकेट लिया और डॉट गेंदें डालते हुए टीम को जीत दिलायी I इस तरह चेन्नई की टीम 27 रन से पराजित हो गई I इसी के साथ अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है जिससे RCB की टीम और उनके फैन्स काफी खुश हैं I

READ MORE :
https://golden36garh.com/?p=3526























