Category: Popular News

Popular News

  • कटघोरा में स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024 का किया गया शुभारम्भ

    कटघोरा में स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024 का किया गया शुभारम्भ

    “स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024” का शुभारम्भ

    कटघोरा में स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024 का किया गया शुभारम्भ

    डायरिया जैसी खतरनाक बिमारी हर उम्रदराज के लोगों में देखा जा सकता है लेकिन इसका ज्यादातर खतरा बच्चों पर देखा गया है I पूरे भारत में बाल-मृत्यु दर का तीसरा सबसे बड़ा कारण डायरिया को ही माना जाता है I भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों में होने वाली मृत्यु का लगभग 13% डायरिया (दस्त) ही जिम्मेदार माना जाता है I सरकार इस समस्या से निजात पाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है I इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के हर जिलों में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है I

    कोरबा जिले द्वारा भी 1 जुलाई को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024” का शुभारम्भ किया गया I कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएँ भी दिए I इस शुभ अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी एस. एन. केसरी, भाजपा प्रदेश पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र जोशी, भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह, पूर्व युवा आयोग सदस्य रघुराज सिंह, सतीश जायसवाल, डीपीएम पद्माकर शिंदे, बीएमओ रूद्र पाल सिंह, डॉ. हिमांशु खुटिया और अस्पताल के समस्त स्टाफ इस मौके पर उपस्थित रहे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4734

    https://golden36garh.com/?p=4752

  • अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं होने पर परिजनों ने शव ले जाने से इनकार किया

    अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं होने पर परिजनों ने शव ले जाने से इनकार किया

    बिलासपुर में एक बच्चे की मौत होने पर उसके परिवार वाले शव को लेने से इन्कार कर रहे हैं I घटना बिलासपुर जिले के अंतर्गत सक्ती का है, जहाँ सक्ती निवासी शनी पाठक (14) पिता हनुमान प्रसाद पाठक बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में 23 जून को भर्ती कराया गया था बच्चे को पेट सम्बन्धी बीमारी था Iअस्पताल में उसके पेट में दर्द होने लगा, उस समय उसकी माँ और बहन भी साथ थे I 29 जून दिन शनिवार को शाम के 4:30 बजे शनी पाठक की मौत हो गई I डॉक्टरों द्वारा शव को सौंपने के लिए कहा गया तो परिजन शव को छोड़कर गये I इसके अगले दिन रविवार को वापस आये तो सिम्स चौकी पुलिस को बताया कि उनके पास अंतिम संस्कार करने के पैसे नहीं है, इसलिए वे शव को नहीं ले जा सकते I इसकी जानकारी शवगाह और डॉक्टरों को दी गई तो उन्होंने पैसे इक्कठे करके परिजनों को गाँव के लिए रवाना कर दिए I तत्पश्चात अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4739

    https://golden36garh.com/?p=4746

  • फिल्मों में किया साइड रोल आज हैं टीवी के सुपरस्टार

    फिल्मों में किया साइड रोल आज हैं टीवी के सुपरस्टार

    फिल्मों में किया साइड रोल आज हैं टीवी के सुपरस्टार

    आसिफ शेख आज टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है I लेकिन आसिफ टीवी में आने से पहले फिल्मों में काफी धक्के खाए, स्ट्रगल किये | जब बात नहीं बनीं तो टीवी इंडस्ट्री की तरफ अपना रुख किया I

    आइये जानते आसिफ शेख से जुड़ी दिलचस्प किस्से-

    आसिफ शेख का जन्म 11 नवंबर 1964 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में ही पूरा किया I उस वक्त आसिफ की भी यही ख्वाहिश थी की माता-पिता के सपनों को पूरा किया जाये I उस उनका ध्यान एक्टिंग में बिलकुल भी नहीं था I लेकिन जब आसिफ शेख कॉलेज में दाखिला लिया, तो उनके दोस्तों के साथ थिएटर जाया करते थे I

    थिएटर ज्वाइन करने के बाद आसिफ ने टीवी सीरियल के लिए एक ऑडिशन दिया I सीरियल का नाम था हम लोग I यह धारावाहिक 1984 में आया था I इसमें उनका सलेक्शन हो गया I यह धारावाहिक सफल साबित हुआ लेकिन आसिफ फिल्मों में काम करना चाहते थे I लेकिन इसके लिए उनको काफी स्ट्रगल करना पड़ा I

    कुछ समय बाद उन्हें फिल्म ‘रामा ओ रामा’ ऑफर हुई। इस फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। कयामत की रात, मुकद्दर का बादशाह, प्यार का सौदागर और यारा दिलदारा जैसी फिल्मों में आसिफ शेख ने काम किया। बताया जाता है कि आसिफ शेख को तीनों खानों सलमान, शाहरुख और आमिर खान की वजह से फिल्में नहीं मिल पा रहा था I फिल्में मिल नहीं रहा था इसलिए साइड रोल वाले किरदार करने लगे I लेकिन ये सब उन्हें रास नहीं आ रहा था I

    इसके बाद वे फिर से टीवी की तरफ अपना रुख किया I 1999 में आई धारावाहिक यस बॉस से आसिफ शेख को फेम मिला I इसके बाद तो इनकी किस्मत ही बदल गयी I इससे उनको खूब नाम मिला और वे टीवी इंडस्ट्री के स्टार बन गये I लेकिन 2015 में आई धारावाहिक भाभीजी घर पर हैं इस सीरियल से इनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई की इनको इस सीरियल की वजह से घर-घर में लोग इनके फैन बन गये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4730

    https://golden36garh.com/?p=4739

  • श्रीलंका दौरे पर होंगे टीम इंडिया के साथ नये कोच

    श्रीलंका दौरे पर होंगे टीम इंडिया के साथ नये कोच

    श्रीलंका दौरे पर होंगे टीम इंडिया के साथ नये कोच

    टी-20 वर्ल्डकप के बाद इस महीने के अंत में भारत का श्रीलंका दौरा है I बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर नये हेड कोच जायेंगे I आपको बता दें, अभी टी-20 वर्ल्डकप में हेड कोच का कमान राहुल द्रविड़ संभाल रहे थे उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्डकप तक ही था I

    अब श्रीलंका दौर पर नए हेड कोच का चयन किया जाना है I उन्होंने कहा कि दो उम्मीदवारों के सीएसी ने इंटरव्यू ले चुका है। अब वह मुंबई में जाकर यह तय करेंगे कि इनमें किसका चयन करना है। वीवीएस लक्ष्मण टीम का जिम्बाब्वे दौरे पर मार्गदर्शन करेंगे।

    टीम इंडिया 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीता है। इस पर जय शाह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ़ की I उन्होंने कहा कि पिछले साल रोहित की ही कप्तानी में अब विश्वकप के फाइनल तक पहुंचे।

    टीम ने सभी मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में हम हार गए । इस बार टीम ने मेहनत की और रोहित और विराट के रूप में टीम के पास अनुभव भी था। टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की । जय शाह ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर कहा कि अच्छा खिलाड़ी जानता है कि अपना गियर कब बदलना है I रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट देखें तो उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को पीछे कर दिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4734

    https://golden36garh.com/?p=4725

  • बरसात में बिमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    बरसात में बिमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    बरसात में बिमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    बरसात का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में बरसात के मौसम में होने वाली बिमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है । बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है यह एक तरह का संक्रामक रोग होता है जो आसानी से दूसरों तक पहुँच जाता है । इनसे बचने के लिए अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना जरुरी है । बरसात में संक्रामक रोगों से बचने के लिए हमें साफ़-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए । घर से बाहर निकलते समय साफ पानी बोतल में भरकर अपने पास रखें, बाहर का पानी पीने से बचें । अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना है तो हल्दी वाला दूध का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए । क्योंकि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को तन्दरुस्त रखता है । जिससे पाचन सही रहता है और बिमारियों का खतरा भी कम हो जाता है । सब्जी और दाल में लौंग को डालने से यह आपके पाचन को ठीक रखता है और कफ जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है । इसके अलावा सब्जी में दालचीनी के सेवन से इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं, जो कवक के कारण होने वाले कई संक्रमणों को ठीक करने और रोकने में मदद करता है। इसके साथ ही यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है ।

    बरसात के मौसम में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए । बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़े की संख्या बढ़ जाती है। लाइट के कारण कीड़े-मकौड़े, कॉकरोच आदि भी काफी संख्या में निकलते हैं। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट या स्ट्रीटफूड बनाने में साफ-सफाई का बेहतर ध्यान नहीं होने के चलते इसे खाने से बीमारियां घेर सकते हैं। इसलिए घर के खाने को ही प्राथमिकता देनी चाहिए ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4725

  • नक्सलियों ने एक निर्दोष ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी

    नक्सलियों ने एक निर्दोष ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी

    प्रदेश के नक्सली क्षेत्र नारायणपुर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है और शव के पास एक पर्ची भी छोड़ गये I नक्सलियों ने पर्चे में यह लिखा था कि यह ग्रामीण मुखबिरी का काम करता था I दोषी पाए जाने पर नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी I इन दिनों पुलिस की कार्रवाही से नक्सली बौखलाए हुए हैं इसलिए ग्रामीणों को अपना टारगेट बना रहे हैं I

    पुलिस ने बताया कि उनको शव में से एक पर्ची भी मिला, उस पर्ची में मृतक ग्रामीण को बस्तर फाइटर का जवान और पुलिस का मुखबिर भी बताया गया है I नक्सलियों ने पर्ची में लिखा कि इस ग्रामीण को हमने मौत की सजा सुनाई है I तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया I इस घटना की पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने की है I पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है I इसके पहले भी कई ग्रामीणों को नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर बताकर उनकी ऐसे ही हत्या कर चुके हैं I

    आशंका तो यह भी जताया जा रहा है कि नक्सली अपना दबदबा बनाने रखने के लिए आये दिन ग्रामीणों पर इस तरह से घटना को अंजाम देते हैं I इन दिनों सुरक्षाबलों ने जंगलों में लगातार नक्सलियों को निशाना बना रहे हैं I जवानों ने इन दिनों नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कई नक्सलियों को ढेर कर दिया है I इस दौरान कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है जिससे नक्सल संगठन कमजोर होता जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4721

    https://golden36garh.com/?p=4725

  • महतारी वंदन योजना की 5 वीं किश्त आज जारी

    महतारी वंदन योजना की 5 वीं किश्त आज जारी

    महतारी वंदन योजना की 5 वीं किश्त आज जारी

    छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद बीजेपी सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना “महतारी वंदन योजना” का शुभारम्भ किया है जिसके तहत विवाहित और विधवा महिलाओं को प्रति माह उनके खाते में एक हजार रूपये दिया जाता है I सीएम विष्णुदेव साय आज 1 जुलाई को “महतारी वंदन योजना” की 5 वीं किश्त जारी करेंगे I जिसके अंतर्गत 70 लाख महिलाओं के खातों में 653 करोड़ 84 लाख रूपये भेजा जायेगा I इस योजना का लाभ योजना लेने के लिए खाते में आधार कार्ड और डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रान्सफर) इन दोनों का एक्टिवेट होना जरुरी है I

    लेकिन अभी भी प्रदेश में 1.44 लाख महिलाओं के खातों में आधार लिंक नहीं है I केवल  68.60 लाख हितग्राहियों ने अभी भी आधार लिंक नहीं कराया है और पैसे नहीं आने पर विभाग के पास सैकड़ों लोगों के शिकायत आते रहते हैं कि खाते में पैसे नहीं आये हैं I हालांकि जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है उनके खाते में NEFT के माध्यम से पैसा ट्रान्सफर किया जा रहा है I महतारी वंदन योजना से घरेलू महिलाओं को काफी सहूलियत मिल जा रहा है I घर के खर्चे, बच्चों की पढाई-लिखाई और कुछ महिलायें तो इस पैसे को सेविंग भी कर रहीं हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4717

    https://golden36garh.com/?p=4721

  • ट्रक और ट्रेलर के भिडंत से रास्ता हुआ जाम

    ट्रक और ट्रेलर के भिडंत से रास्ता हुआ जाम

    ट्रक और ट्रेलर के भिडंत से रास्ता हुआ जाम

    सरगुजा जिले में अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और ट्रेलर के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गया है I जिससे मुख्यमार्ग पर रास्ता जाम हो गया था I पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर आवागमन को सामान्य करवाया I ट्रक क्रमांक CG08AJ5481 का चालक उमेन्द्र धृतलहरे बलौदाबाज़ार से क्लिंकर लोड करके औरंगाबाद जा रहा था उसके साथ क्लीनर मेघराम केंवट सो रहा था I तभी पूर्णिमा पार्क गेऊर नदी मोड़ के पास अंबिकापुर शहर की तरफ जा रही ट्रेलर क्रमांक BR01GN6098 का राजपुर तरफ से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गया I बताया जा रहा है ट्रेलर इतनी तेजी से आ रहा था कि ट्रक चालक उसे आते देख ट्रक से कूद गया I

    तेज रफ़्तार ट्रेलर इतनी तेजी से ट्रक से जाकर टकराया कि उसका सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक में सो रहे क्लीनर की केबिन में दबने से मौत हो गया I हादसे से सड़क जाम हो गया था I पुलिस ने आकर चक्काजाम को खाली करवाया I ट्रक के केबिन में दबे मृत क्लीनर को काफी मशकत के बाद बाहर निकाला गया I दुर्घटना का कारण ट्रेलर के तेज गति होना बताया जा रहा है जिससे यह हादसा हो गया I सामने यह यह भी बात आई है कि अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग का रास्ता काफी ख़राब है जिससे इस रास्ते में आये दिन हादसे हो रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4713

    https://golden36garh.com/?p=4717

  • अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज खाने में निकला मांस का टुकड़ा

    अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज खाने में निकला मांस का टुकड़ा

    अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज खाने में निकला मांस का टुकड़ा

    अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में आये दिन शिकायतें आती रहती हैं अभी कुछ दिन पहले ही रायपुर से पति-पत्नी अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए दुर्ग के अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में गये हुए थे जहाँ उनके खाने में मांस का टुकड़ा निकला था I अब एक बार फिर रायपुर के अशोका रेस्टोरेंट में खाने को लेकर गड़बड़ी सामने आई है I मामला मोहबा बाजार में स्थित अशोका बिरयानी का है जहाँ दुर्ग के टिकेन्द्र कुमार और केशरीनंदन साहू ने अशोका बिरयानी में शाकाहारी खाना का आर्डर दिया गया था लेकिन सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने से विवाद शुरू को गया Iदोनों ने खाने में वेज पुलाव, पालक मटर और रोटी का आर्डर दिया था I मांस का टुकड़ा मिलने पर दोनों ने इसकी सूचना होटल के मैनेजर से की लेकिन शिकायत के तुरंत बाद थाली हटा दिया गया I युवकों ने इस पर लिखित में माफ़ी मांगने को कहा पर होटल प्रबंधन ने माफ़ी मानने से साफ़ मना कर दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4704

    https://golden36garh.com/?p=4713

  • न्यायधानी बिलासपुर में हुई झमाझम बारिश

    न्यायधानी बिलासपुर में हुई झमाझम बारिश

    प्रदेश में बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है आने वाले दिनों में बारिश अपना रंग दिखाने वाला है I आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे और रिमझिम बारिश देखने को मिल रहा था लेकिन दोपहर के बाद बारिश ने अपना आक्रोश दिखाते हुए तेजी से बूंदाबांदी करना शुरू कर दिया I प्रदेश की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर में आज बादलों के गर्जन के साथ तेज मूसलाधार बारिश देखने को मिली है I बारिश आने से मौसम में भारी गिरावट देखने को मिली है आज बिलासपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया I तापमान में भारी गिरावट होने से ठंडी शुष्क हवाएं भी चलीं I प्रदेश के कई जगहों पर अच्छी बारिश होने से लोग भारी खुश दिखाई दे रहे हैं I सबसे ज्यादा खुश किसान दिखाई दे रहे हैं क्योंकि बरसात होने से किसानों को खेतों में हल चलाने में काफी मदद मिलने वाला है I मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून ने अपना दस्तक दे दिया है I सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं I आज प्रदेश के इलाकों में जैसे-अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, मुगेली, बस्तर, नारायणपुर और बाकि जगहों पर भी हल्की-मध्यम बारिश देखने को मिला I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4700

    https://golden36garh.com/?p=4704