Category: Popular News

Popular News

  • एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

    एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

    रायपुर में एक महिला पुलिसकर्मी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है I दरअसल थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुराल के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज की है I पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के लिए रिश्वत की मांग करने लगा I एंटी करप्शन ब्यूरो बताया कि रायपुर की एक महिला पुलिसकर्मी वेदवती दरियो को शुक्रवार के दिन 35,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है I वहीं पीड़ित महिला प्रीति बंजारे ने बताया कि उनके ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर FIR के नाम पर 35,000 रूपये की मांग गई I पीड़िता के शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ने के अपने टीम द्वारा जाल बिछाया और पुलिसकर्मी को थाने में ही रंगे हाथों पकड़ लिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4918

    https://golden36garh.com/?p=4913

  • मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया भविष्यवाणी

    मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया भविष्यवाणी

    मौसम विभाग ने मौसम का अपडेट देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की सम्भावना है I मौसम विभाग के अनुसार रविवार से छत्तीसगढ़ के दक्षिण इलाके में भारी होने के आसार हैं I इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने की सम्भावना है I जून से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ में 194.7 मिली मीटर वर्षा हुआ है I जो सामान्य से कम वर्षा हुआ है I मौसम विभाग ने दावा किया है की जुलाई माह में अच्छी बारिश होगी I बता दें कि इस साल 8 जून को ही सुकमा में मानसून ने दस्तक दे दिया था I लेकिन उसके बाद मानसून की रफ्तार प्रदेश में धीमी हो गया I 

    शुक्रवार को दोपहर के बाद कुछ इलाकों हल्की बारिश हुआ तो कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुआ I कल रायपुर में तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया I बालोद में तापमान बढ़कर 33.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था जो कल पूरे प्रदेश भर में सर्वाधिक रहा I शनिवार 6 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है I पूरे प्रदेश भर में सरगुजा संभाग में भारी वर्षा होने की सम्भावना है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4913

    https://golden36garh.com/?p=4908

  • रेलवे प्रशासन 2026 तक बनाएगी 10 हजार नये कोच

    रेलवे प्रशासन 2026 तक बनाएगी 10 हजार नये कोच

    भारतीय रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 10,000 नॉन-एसी कोच निर्माण करने का बेड़ा उठाया है I बताया जा रहा है कि इसे दो साल के अन्दर में पूरा करने का लक्ष्य है इसके पूरा होते ही रेलवे के किसी भी जोन में कोच की कमी नहीं रहेगी I इसका उपयोग ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने के लिए किया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार का दिक्कत ना हो सके I इस परियोजना के अंतर्गत 5300 से अधिक जनरल कोच बनेंगे I रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है I

    वित्तीय वर्ष 2024-25 में रेलवे ने अमृत भारत जनरल कोचों सहित 2605 जनरल कोच, 1470 नॉन-एसी स्लीपर कोच, अमृत भारत एसएलआर कोच सहित 323 एसएलआर कोच, 32 उच्च क्षमता वाले पार्सल वेन और 55 पेंट्रीकार बनाने की योजना है I अगले वित्तीय वर्ष यानि 2025-26 में जनरल कोच (2710), जिनमें अमृत भारत के जनरल कोच शामिल हैं I इसके अलावा 1910 स्लीपर कोच शामिल होंगे I इसके अलावा 514 एसएलआर कोच, 200 उच्च क्षमता वाले पार्सल वेन और 110 पेंट्रीकार बनाये जायेंगे I

    अतिरिक्त कोच बनने से यात्रियों को मिलेगा राहत

    नये कोच बनने के बाद रेलवे प्रशासन लम्बी दूरी वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच दे सकता है I प्रशासन अतिरिक्त कोच लगाना तो चाहता था लेकिन कोच उपलब्ध नहीं होने पर अतिरिक्त कोच की सुविधा शुरू नहीं हो पाया I जब ट्रेनों में यात्रियों का आवागमन बढ़ जाता है तो उस समय अतिरिक्त कोच का जरूरत पड़ता है I इस सीजन में टिकट के लिए वेटिंग लिस्ट में यात्रियों को लम्बा इन्तजार करना पड़ता है I ऐसी स्थिति में यात्री या तो टिकट कैंसिल करा लेते हैं या फिर बसों में यात्रा करने पर मजबूर हो जाते हैं I लेकिन काम पूरा हो जाने के बाद इन सभी समस्याओं से यात्रियों को निदान मिल जाएगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4900

    https://golden36garh.com/?p=4908

  • हाथरस हादसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    हाथरस हादसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    बीते कुछ दिन पहले हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान जो भगदड़ मचा था उसमें सैकड़ों लोगों की जानें चली गई थी I उसके मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है I आरोपी का नाम देवप्रकाश मधुकर बताया जा रहा है I इस आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा और UP STF को सौंप दिया I सत्संग का मुख्य आयोजक भगदड़ के बाद से ही फरार था I उस आयोजक के ऊपर पुलिस ने एक लाख रूपये का इनाम भी रखा था I वहीं बताया जा रहा है कि देवप्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया है I हाथरस जिले के फूलगढ़ी गाँव में नारायण साकार हरि (भोले बाबा) का सत्संग चल रहा था उसी दौरान वहाँ उपस्थित लोगों के बीच भगदड़ मची जिसमें 120 से अधिक लोगों की जानें चली गई थी I सेवादार और आयोजक देवप्रकाश मधुकर को इस हादसे का जिम्मेदार मानते हुए पुलिस ने इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है I देवप्रकाश मधुकर एटा जनपद के गाँव सलेमपुर गादुरी का निवासी है I देवप्रकाश को नारायण साकार हरि (भोले बाबा) का करीबी बताया जा रहा है I देवप्रकाश आसपास के गाँव में भी सत्संग कराता कराने का काम करता था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4904

    https://golden36garh.com/?p=4900

  • नशे की हालत में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

    नशे की हालत में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

    घटना मध्यप्रदेश के मुरैना का है जहाँ एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर झूम रहा है इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है I इस पोस्ट में साफ देखा जा सकता है पुलिस किस तरह से नशे से धुत है और रेलिंग के पास बैठा हुआ है I वायरल वीडियो मुरैना शहर के जौरा रोड़ का बताया जा रहा है I पुलिस अशोकनगर के जेल में पदस्थ है I बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आया है और नशे की हालत में रहता है I पुलिस का नाम कुलदीप कुशवाहा बताया जा रहा है I वीडियो के सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के ऊपर क्या कार्रवाही होता है I इस तरह के नशेड़ी पुलिस के कारण ही पूरे पुलिस डिपार्टमेंट का नाम खराब होता है I फ़िलहाल अभी तक इस वीडियो पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4894

  • अमूल आइसक्रीम के डिब्बे में निकला कनखजूरा

    अमूल आइसक्रीम के डिब्बे में निकला कनखजूरा

    एक व्यक्ति ने अपने पोस्ट में अमूल आइसक्रीम की डिब्बे में कनखजूरा होने का वीडियो पोस्ट किया था I जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने डिलीट करने का आदेश दिया है I जस्टिस मनमीत पी. एस. अरोरा ने अमूल ब्रांड की मार्केटिंग करने वाले गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की तरह से कस्टमर से सोशल मीडिया पर खाने से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का पोस्ट उपलोड करने से प्रतिबंधित किया है I

    दरअसल, दीपा देवी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें अमूल आइसक्रीम के डिब्बे में कनखजूरा दिखाई दे रहा है I इस आइसक्रीम को महिला ने एक APP से मंगवाई थी I इस पर गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने हाईकोर्ट में कहा कि यह दावा झूठा और बेबुनियाद है क्योंकि हमारे फैक्ट्री में पैक की जाने वाले आइसक्रीम के डिब्बे में कोई भी बाहरी चीज का मौजूद होना असम्भव है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4890

    https://golden36garh.com/?p=4894

  • ज्वेलरी शॉप में चोरों ने लाखों रूपये का ज्वेलरी और नकदी लेकर ले उड़े

    ज्वेलरी शॉप में चोरों ने लाखों रूपये का ज्वेलरी और नकदी लेकर ले उड़े

    राजधानी रायपुर में चोरों ने ज्वेलरी दुकान से पैसे और ज्वेलरी लेकर फरार हो गये । घटना रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है जहाँ चोरों ने दुकान से करीब 10 लाख का सोना-चाँदी और 20 हजार रूपये नकद लेकर भाग गये । यह सारा घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है । फुटेज में तीन चोर आधे कपड़ों में और एक शर्ट-पेंट में दिखाई दे रहा है ।

    पुलिस के अनुसार, कमल विहार गेट-1 के पास स्थित प्रभुचंदा ज्वेलर्स की शॉप में चोरी हो गया है । दुकान संचालक कमल बघेल ने पुलिस को बताया की वह किराये लेकर ज्वेलरी शॉप चला रहा है । बुधवार की रात जब वह दुकान बंद करके घर गया । अगली सुबह जब मकान मालिक दुकान में शटर का ताला टूटा हुआ देखा तो उसने दुकान संचालक को इसकी जानकारी दी । दुकान संचालक जब दुकान पहुँचता है तो देखता है कि शटर का ताला टूटा हुआ है और काउंटर से कैश और दुकान में रखे हुए ज्वेलरी सब गायब थे ।

    इसकी सूचना पुलिस को दी गयी तो पुलिस ने आसपास के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से फुटेज निकाली तो उसमें तीन चोर हाथ में सब्बल और पत्थर लेकर चोरी करने आये थे । चोरों ने करीब साढ़े तीन बजे के आसपास चोरी की घटना को अंजाम दिया ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4882

    https://golden36garh.com/?p=4886

  • कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    कुएं में जहरीली गैस से मौत

    कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    घटना जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा का है जहाँ कुएं में डूबने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गया । बताया जा रहा है कि कुएं में लकड़ी गिर गया था जिसे निकालने के लिए एक व्यक्ति कुएं में उतरा और फिर वापस नहीं आया तो उस व्यक्ति को निकालने के लिए बारी-बारी से कुएं में लोग उतरे और सभी की इस दौरान मौत हो गया । पांच मृतकों में जिन लोगों की जानें गयीं उनमें से दो बेटे और एक उनका पिता शामिल हैं । आशंका जताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो गया जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया ।

    कुएं में जहरीली गैस बना मौत का कारण

    बताया तो यह भी जा रहा है कि लम्बे समय से कुएं का उपयोग नहीं हो रहा था और कुआँ ढंका हुआ था । घटना घटित होने पर घटना स्थल में ग्रामीणों का भीड़ लग गया । मौके पर पुलिस भी आ गई और मामले की जाँच करने में लग गई । पुलिस ने अपने बयान में बताया कि आज सुबह कुएं में लकड़ी गिर गया था जिसे निकालने के लिए रामशरण जायसवाल कुएं में उतरा और कुएं के अन्दर जहरीली गैस से उसका दम घुटने लगा जिससे उसका मौत हो गया । उसे बचाने के लिए उसका पड़ोसी रमेश पटेल भी कुएं में उतरा लेकिन उसका भी दम घुटने लगा और कुएं में डूबने से मौत हो गया ।

    इसके बाद रमेश पटेल के दोनों बेटे राजेंद्र पटेल और जितेंद्र पटेल कुएं में उतरे तो उनका भी दम घुट गया और वे भी डूब गए । एक और पड़ोसी टिकेश चंद्रा भी मदद के लिए कुएं में उतरा लेकिन उसका भी दम घुटने से मौत हो गया । तत्पश्चात शवों को निकलने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया । इस घटना से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुःख व्यक्त किये और परिवार वालों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट किये ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4871

    https://golden36garh.com/?p=4867

  • बाइकर्स को सड़कों पर स्टंट करना पड़ा भारी

    बाइकर्स को सड़कों पर स्टंट करना पड़ा भारी

    नवा रायपुर में एक बाइकर्स का खुलेआम सड़कों पर स्टंट करने का मामला सामने आया है I बताया जा रहा है कि युवक सड़कों पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर अच्छा खासा पैसा कमा रहा था I पुलिस ने बाइकर्स का वाहन जब्त कर उसके विरुद्ध यातायात का उलंघन करने के जुर्म में युवक को कोर्ट में पेश किया गया I जहाँ न्यायाधीश ने स्टंट करने वाले बाइकर्स से 11000 रूपये का जुर्माना लगाया I

    डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि एएसपी ट्रैफिक ओम प्रकाश शर्मा को सोशल मीडिया के माध्यम से नवा रायपुर की सड़कों पर यातायात का उलंघन करते हुए खतरनाक स्टंट का वीडियो मिला जिसके बाद एएसपी ट्रैफिक ओम प्रकाश शर्मा ने बाइकर्स की तलाश कर उसे धर दबोचने का निर्देश दिए। बाइकर्स को तलाशने के लिए थाना प्रभारी यातायात भनपुरी अनिष सारथी और उनकी टीम को उस बाइकर्स के वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके घर तक पहुँच गये I काफी तलाशने के बाद आखिरकार बाइकर्स मुकेश चन्द्राकर (मुक्कु) पुलिस के हाथ लगा I वह इंस्टाग्राम  पर “मुक्कु100” नाम से आईडी चला रहा था I

    कोर्ट ने लगाया 11,000 रुपये का जुर्माना

    पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वह खुद की पब्लिसिटी करने के लिए अपनी केटीएम बाइक CG04ND3569 नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वाला बताया I मुकेश ने बताया कि वह स्टंट का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर अच्छा खासा पैसा कमा लेता है I उसके मुक्कु100 नाम से आईडी है जिस पर 25 हजार फालोवर्स  हैं I उसने यह भी बताया कि उसके पास ब्रांड प्रमोशन आते हैं उससे भी अतिरिक्त कमाई हो जाता है I

    पुलिस ने बाइकर्स मुकेश चन्द्राकर (मुक्कु) पर कानूनी कार्रवाही करते हुए मोटर यान अधिनियम की धारा 184, 39/192, 182(A)4 के तहत कोर्ट में पेश किया I न्यायाधीश ने बाइकर्स मुकेश चन्द्राकर (मुक्कु) पर ग्यारह हजार रूपये का अर्थ दंड लगाया और समझाईश दी की दोबारा भविष्य में इस तरह की गलती ना करे इससे जानमाल का खतरा बना रहता है I साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द करने के लिए परिवहन कार्यालय भेजा गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4867

    https://golden36garh.com/?p=4863

  • जवानों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया

    जवानों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया

    माड़ क्षेत्र के कोहकामेटा थाना क्षेत्र  में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है I मारे गये नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है I आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए नक्सली पीएलजीए सदस्य हैं I उन्हें सेन्ट्रल कमेटी की सुरक्षा के लिए लगाया गया था I

    बुधवार को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा कोहकामेटा इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व केंद्रीय बलों की संयुक्त टुकड़ियों व नक्सलियों के बीच दिन भर गोलीबारी चलता रहा I जवानों ने सर्चिंग के दौरान पांच वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किया I इसके साथ उनके पास से थ्री नॉट थ्री व 315 बोर रायफल जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया I

    आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा माड़ समेत संभाग के सभी जिलों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है I बुधवार को मुख्यालय से पुलिस की संयुक्त पार्टी कोहकामेटा व सोनपुर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी । जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस पर दो दिशाओं से फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी फायरिंग शुरू दी जिसमें पांच नक्सली ढेर हो गये । उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए I मारे गये सभी नक्सलियों का पहचान कराया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4857

    https://golden36garh.com/?p=4863