Category: Popular News

Popular News

  • रायपुर दक्षिण में चुनावी शोर आज होगा शांत, 13 नवम्बर को मतदान

    रायपुर दक्षिण में चुनावी शोर आज होगा शांत, 13 नवम्बर को मतदान

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव चुनाव: 2.7 लाख मतदाता करेंगे फैसला

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और 13 नवम्बर को मतदान होने जा रहा है। आज शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा, जिससे उम्मीदवारों और पार्टियों के पास अंतिम अवसर है कि वे मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचा सकें। पिछले कुछ दिनों में रायपुर दक्षिण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार जोरों पर रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    बीजेपी और कांग्रेस की रणनीति

    इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीजेपी की ओर से सुनील सोनी को मैदान में उतारा गया है, जो पार्टी का मजबूत चेहरा माने जाते हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो कांग्रेस के युवा और उभरते नेता हैं। दोनों ही दलों के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार रैलियां और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

    विष्णुदेव साय का रोड शो

    चुनावी माहौल को और अधिक गरमाते हुए, आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय ने रायपुर दक्षिण के गोलबाजार क्षेत्र में एक बड़ा रोड शो आयोजित किया है। इस रोड शो में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों का भारी संख्या में जुटने की संभावना है। रोड शो का मकसद मतदाताओं को अपनी पार्टी और उम्मीदवार के पक्ष में एकजुट करना है। वहीं कांग्रेस भी इस समय अंतिम प्रचार अभियान में जुटी हुई है, और जनता को अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन देने का आग्रह कर रही है।

    मतदाताओं की संख्या और चुनावी आंकड़े

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव चुनाव में कुल 2,70,936 मतदाता हैं, जो अपने मत का प्रयोग कर क्षेत्र के लिए एक प्रतिनिधि का चयन करेंगे। इस चुनाव में कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें प्रमुख मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच माना जा रहा है। विभिन्न स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए दोनों पार्टियां अपनी रणनीतियां बना रही हैं, जिसमें बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    रायपुर दक्षिण में हो रहे इस चुनाव को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी प्रतिष्ठा का सवाल मान रहे हैं। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले इस मुकाबले में जनता की भूमिका अहम होगी।

    Read More :

    बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुख्य आरोपी ने किया खुलासा

    रायपुर में नवम्बर में भी गर्मी का अहसास, लेकिन जल्द होगा सर्दी का आगाज़

  • रायपुर में नवम्बर में भी गर्मी का अहसास, लेकिन जल्द होगा सर्दी का आगाज़

    रायपुर में नवम्बर में भी गर्मी का अहसास, लेकिन जल्द होगा सर्दी का आगाज़

    छत्तीसगढ़ में इस साल सर्दी आने में हो रही है लेट, मौसम विभाग की ओर से जल्द मिल सकती है अपडेट

    राजधानी रायपुर में मानसून गये हुये दो हफ्ते हो चुका है, लेकिन तापमान में अभी तक किसी भी तरह का गिरावट नहीं दिख रहा। नवंबर में तापमान सामान्य रूप से 13 से 17 डिग्री तक होता है, लेकिन इस साल 10 नवंबर तक तापमान 20 से 24 डिग्री के बीच स्थिर बना हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर में भी गर्मी का अहसास हो रही हैं ।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में रायपुर सहित दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट और ठंड के बढ़ने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार, 17 नवंबर से उत्तरी हवाएं चलने के बाद तापमान में लगभग 2 डिग्री तक की गिरावट की सम्भावना है, तब सर्दी का असर देखने को मिल सकता है।

    मौसम विभाग ने हवाला देते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है, जिससे कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। 10 नवंबर से 15 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने इशारा देते हुए कहा है कि 16 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो सकता है, जिससे पहाड़ी इलाकों में मौसम में ठंड का असर बढ़ेगा। नवंबर के आखिर तक ठंड का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

    रायपुर में नवम्बर में भी गर्मी का अहसास, लेकिन जल्द होगा सर्दी का आगाज़

    प्रदेश में दिन के समय तापमान 32 से 35 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं, रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन अभी तक सर्दी पूरी तरह से दस्तक नहीं दे पाई है। राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे ठंड के आगमन की उम्मीद बढ़ी है।

    Read More :

    बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुख्य आरोपी ने किया खुलासा

    बालोद में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, मवेशियों से भरा वाहन जब्त

  • हाथियों के हमले में दो बच्चों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

    हाथियों के हमले में दो बच्चों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

    मुलकी पहाड़ी में हाथियों ने मचाई तबाही, दो भाई-बहन की मौत

    मुलकी पहाड़ी में हाथियों ने मचाई तबाही, दो भाई-बहन की मौत

     सुरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित मुलकी पहाड़ी इलाके में झोंपड़ी बनाकर रह रहे पहाड़ी पंडों परिवार की एक परिवार के झोपड़ी को शनिवार की रात हाथियों के दलों ने तहस नहस कर दिया और एक ही परिवार के दो भाई-फन को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई I इस दौरान घर में एक छोटा बच्चा भी था वो झोपड़ी में छिप गया और किसी तरह उसके पालक ने जान बचाई I

    घटना सूरजपुर जिले के रामानुजगंज वनमंडल क्षेत्र के मुलकी पहाड़ की है जहाँ पहाड़ों में पण्डों परिवारों द्वारा झोपड़ी बनाकर रहते हैं और मवेशी पालन कर जीवनयापन करते हैं I जानकारीनुसार, शनिवार को शाम के समय  बिखु राम पंडो अपनी पत्नी मुन्नी बाई तथा अपने बच्चों मनोज, दीशु, देव सिंह, काजल व गुड्डू के साथ रात को खाना खाकर झोपड़ी में सो रहे थे I तभी देर रात हाथियों का दल बिखू राम पंडो की झोपड़ी को ध्वस्त किया फिर घर के अन्दर सो रहे दो बच्चों को दीशु और काजल पंडों को कुचल का मार दिया I वहीं इस बीच माता-पिता और छोटे बच्चे जान बचाने में सफल रहे I

    Read More :

    SECLने शुरू की डिजिटल भूमि अधिग्रहण प्रणाली

    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रीबोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा

  • जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा में तीन महिलाओं की मौत, 13 घायल

    जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा में तीन महिलाओं की मौत, 13 घायल

    काल्पनिक चित्र

    जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा में 13 मजदूर घायल, तीन की मौत

    छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में पिकअप और एक अज्ञात वाहन के बीच जोरदार भिडंत से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया I इस सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई वहीं 13 मजदूर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं I घायल हुए मजदूरों को जगदलपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है I

    जानकारी के मुताबिक़, घटना जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र के राजनगर-बस्तर मुख्यमार्ग का है जहाँ शनिवार को दो वाहनों के आपस में भिडंत होने से यह बड़ा हादसा हो गया I

    दुर्घटनाग्रस्त पिकअप क्रमांक OD24K4729 के आधार पर पता चला है कि गाड़ी ओड़िसा के नबरंगपुर जिले के कमला पुजारी का है जो अपने ड्राइवर शत्रुघ्न द्वारा मजदूरों को रोहित चावड़ा कृषि फॉर्म पर काम पर लाकर उन्हें शाम को घर छोड़ने जा रहा था I तभी राजनगर पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दीI पिकअप वाहन चालक के अनुसार, सामने से आ रही गाड़ी की तेज रौशनी से ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं दिया जिससे यह बड़ा हादसा हो गया I इस हादसे में तीन महिलाओं को मौके पर ही मौत हो गई I बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है I

    बताया जा रहा है कि इस हादसे के वक्त बीएमओ को संपर्क किया तो उन्होंने छुट्टी है करके बात को नकार दिया, इसके बाद जब प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले एमडी डॉक्टर ने भी ड्यूटी पर आने से इंकार कर दिया I इस मुश्किल परिस्थिति में केवल बीएचएमएस डॉक्टर पीताम्बर साहू और कुछ नर्स ने मिलकर प्राथमिक उपचार किया I प्राथमिक उपचार के बाद उनको देर रात दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया I

    Read More :

    विधायक राजेश अग्रवाल ने नितिन गडकरी का आभार क्यों जताया ?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रीबोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा

  • गांव जहां हर घर में सरकारी कर्मचारी, जानिए ‘पूरे सरकारी’ की कहानी

    गांव जहां हर घर में सरकारी कर्मचारी, जानिए ‘पूरे सरकारी’ की कहानी

    गांव जहां हर घर में सरकारी कर्मचारी, जानिए 'पूरे सरकारी' की कहानी

    गांव जहां हर घर में सरकारी कर्मचारी, जानिए ‘पूरे सरकारी’ की कहानी

    उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का एक गांव इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। इस गांव का नाम है ‘पूरे सरकारी,’ जो अपनी अनोखी पहचान और परंपरा के कारण प्रसिद्ध है। यह गांव नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर बसा हुआ है और इसकी ग्राम पंचायत का नाम “बहादुरा” है। यहां के हर परिवार में एक न एक व्यक्ति सरकारी नौकरी में है, इसलिए इस गांव का नाम “पूरे सरकारी” पड़ गया है।

    गांव के एक बुजुर्ग ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यहां के लोगों की वर्षों से सरकारी सेवाओं में कार्यरत रहने की परंपरा रही है। गांव में लगभग हर घर से कोई न कोई सरकारी शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर या रेलवे में नौकरी कर रहा है। पहले, अधिकांश लोग रेलवे में कार्यरत थे, लेकिन अब यहां के युवा तकनीकी क्षेत्र की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

    गांव के लोग बताते हैं कि करीब 400 साल पहले बस्ती, सुल्तानपुर और अयोध्या से आए तीन परिवारों ने इस गांव की स्थापना की थी। धीरे-धीरे यहां सरकारी सेवाओं में काम करने का चलन बन गया, जो अब गांव की पहचान बन चुका है। यहां के कई युवक इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं,अन्य लोग सरकारी शिक्षण संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

    ग्रामीणों के अनुसार, टेक्नोलॉजी में बढ़ती रुचि के कारण आने वाले समय में और भी ज्यादा लोग सरकारी और तकनीकी सेवाओं में काम करेंगे।

    Read More :

    पाली थाना के सब-इंस्पेक्टर का सड़क हादसे में निधन, पुलिस विभाग शोक में

    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रीबोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा

  • छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं की दस्तक से सर्दी का आगाज

    छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं की दस्तक से सर्दी का आगाज

    उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, रायपुर में अभी ठंड का असर फीका

    उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, रायपुर में अभी ठंड का असर फीका

    नवंबर के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ में सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बलरामपुर, सरगुजा, और सूरजपुर जैसे उत्तरी जिलों में सर्दी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। हालांकि, राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में अभी ठंड का असर फीका है, लेकिन आने वाले दिनों में धीरे-धीरे यह इलाकों में भी सर्दी का असर बढ़ सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में प्रदेश के मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई गई है, खासकर उत्तरी जिलों में, जहां तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। रायपुर में हालांकि ठंड का अभी कोई खास असर नहीं देखा जा रहा है, लेकिन उत्तरी जिलों में यह असर बढ़ सकता है। विभाग ने बताया कि इन दिनों मौसम स्थिर रह सकता है, जिससे ठंडी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा।

    Winter

    शनिवार को राजधानी रायपुर में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो बिलासपुर में तापमान 31 डिग्री, जगदलपुर में 29 डिग्री, भिलाई में 30 डिग्री, अंबिकापुर में 27 डिग्री, मुंगेली में 31 डिग्री और मैनपाट में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन आँकड़ों के अनुसार, उत्तरी क्षेत्रों में ठंड का असर ज्यादा है जबकि रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में अपेक्षाकृत गर्मी बनी हुई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, जैसे-जैसे ठंडी हवाएँ उत्तरी इलाकों से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों की ओर बढ़ेंगी, तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव हो सकता है।

    Read More :

    छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं की दस्तक से सर्दी का आगाज

    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रीबोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रीबोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा

    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रीबोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा

    10वीं और 12वीं के लिए जनवरी में होगी प्रीबोर्ड परीक्षा

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के खराब परिणामों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षा से पहले प्रीबोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये प्रीबोर्ड परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा के समान स्वरूप में होंगी, जिससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त हो सके।

    शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि 10वीं और 12वीं के छात्रों का पूरा पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2024 तक पूर्ण कर लिया जाए, ताकि प्रीबोर्ड की तैयारी बेहतर हो सके। इस बार प्रीबोर्ड परीक्षा में संपूर्ण पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित की जाएगी।

    प्रीबोर्ड परीक्षा की प्रमुख बातें:

    1. सभी जिलों में प्रीबोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।
    2. परीक्षा संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।
    3. शिक्षकों को 10 जनवरी तक पाठ्यक्रम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
    4. प्रीबोर्ड परीक्षा का आयोजन जनवरी के अंत में किया जाएगा।
    5. प्रश्नपत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्देशित ब्लूप्रिंट के अनुसार तैयार किया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का उद्देश्य यह है कि छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले ही पर्याप्त तैयारी का समय और वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिल सके। परीक्षा की गुणवत्ता और मानक बनाए रखने के लिए मंडल जिला स्तर पर विषय-विशेषज्ञों के साथ बैठक भी करेगा, ताकि परीक्षा को बेहतर और प्रभावी बनाया जा सके।

    छात्रों को यह सलाह दी गई है कि वे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें, क्योंकि प्रीबोर्ड परीक्षा से ही उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी का सही आकलन हो सकेगा।

    Read More :

    फिल्म “सिकंदर” के गाने को लेकर गैंगस्टर ने दी धमकी

    बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़

  • फिल्म “सिकंदर” के गाने को लेकर गैंगस्टर ने दी धमकी

    फिल्म “सिकंदर” के गाने को लेकर गैंगस्टर ने दी धमकी

    फिल्म “सिकंदर” के टाइटल सॉन्ग को लेकर गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों एक के बाद एक मिल रही धमकियों के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई और उसके गैंग द्वारा सलमान खान को धमकियां भेजी जा रही हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म “सिकंदर” के टाइटल सॉन्ग “मैं सिकंदर हूँ” को लेकर फिर से गुरुवार को एक धमकी भरा खत मिला। इस खत में लिखा गया है कि इस गाने को लिखने वाले को महीने भर में मार दिया जाएगा और जो भी सलमान खान का साथ देगा, उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा।

    धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेन्स गैंग का आदमी बताया है और 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, इससे पहले भी उन्हें ऐसे मैसेज और खत मिल चुके हैं। इस मामले ने सलमान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हालाँकि सलमान खान को Y-ग्रेड की सुरक्षा दिया गया है ।

    सूत्रों के अनुसार, सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म “सिकंदर” की शूटिंग में व्यस्त हैं। परंतु फिल्म के इस टाइटल गाने को लेकर धमकी मिलने से मामला गंभीर हो गया है। लॉरेन्स गैंग की तरफ से बार-बार आने वाली धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है।

    Read More :

    भारतीय मूल की उषा चिलुकुरी के पति बने अमेरिका के उपराष्ट्रपति

    बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़

  • भारतीय मूल की उषा चिलुकुरी के पति बने अमेरिका के उपराष्ट्रपति

    भारतीय मूल की उषा चिलुकुरी के पति बने अमेरिका के उपराष्ट्रपति

    आंध्र प्रदेश के गांव वडलुरू में ट्रम्प की जीत का जश्न

    आंध्र प्रदेश के गांव वडलुरू में ट्रम्प की जीत का जश्न

    अमेरिका में 6 नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव था जिसके नतीजे आ चुके हैं । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प ने इतिहास रचते हुए धमाकेदार जीत दर्ज कर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने । ट्रंप ने 538 में से 295 इलेक्टोरल वोट जबकि कमला हैरिस ने 226 इलेक्टोरल वोट ही हासिल कर पाईं ।

    आपको बता दें, कि अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है। ट्रम्प के विजयी घोषित होते ही अमेरिका समेत दुनियाभर में ट्रंप के समर्थकों ने ख़ूब जश्न मनाया । लेकिन  आपको जानकार ताज्जुब होगा भारत में आंध्र प्रदेश के वडलुरू गांव में भी ट्रम्प की जीत का जश्न मनाया गया।

    जी हाँ,  आपको बता दें, आंध्र प्रदेश के वडलुरू गांव का संबंध उषा चिलुकुरी वेंस से है। उषा मूल से आंध्र प्रदेश के वडलुरू गाँव की रहने वाली हैं, जो अभी हाल ही में अमेरिका के उप राष्ट्रपति बने जेडी वेंस की पत्नी हैं। ऐसा पहली बार है जब किसी भारतीय मूल की महिला के पति  को अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद मिला है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उषा के माता-पिता कई साल पहले ही अमेरिका में शिफ्ट हो गये थे । उसके बाद उषा का जन्म वहीं अमेरिका में हुआ । आपको बता दें, उषा के माता-पिता का पैतृक गांव आंध्र प्रदेश के वडलुरू में है।

    Read More :

    महिला ने ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

    धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य

  • महिला ने ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

    महिला ने ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

    DEMO PICS

    विवाहिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाली एक विवाहित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध है, जिसके कारण वह अक्सर मारपीट करता है। उसकी सास-ससुर भी दहेज़ को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

    जानकारी के तहत पीड़िता की शादी जागेश्वर पाटले के साथ करहीपारा में हुई थी। शादी के बाद उसके पति तबादला भैरमगढ़ में हो गया और पत्नी सहित दोनों वहीं रहने लगे। लेकिन भैरमगढ़ में दोनों के बीच बहस होनी शुरू हो गई।

    विवाहिता के अनुसार, पति ने फिर से उसे मायके भेज दिया और अपनी ड्यूटी पर चला गया। कुछ समय बाद उसका तबादला बीजापुर जिले के आवापल्ली में हो गया, जहां विवाहिता अपनी भतीजी और बच्चों के साथ पति के पास चली गई। इसी दौरान पति ने पढ़ाई करने का बहाना बनाता और बाहर किसी और काम में चला जाता था। लेकिन पत्नी को जब यह पता चला कि उसका अफेयर किसी अन्य महिला से चल रहा है तो पति ने उसे मायके भेज दिया और प्रताड़ित किया। अब, पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Read More :

    रेलवे स्टेशन पर “ओके” का गलतफहमी बना करोड़ों का घाटा

    धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य