
सुरक्षाबलों ने आठ लाख इनामी नक्सली महिला को किया ढेर
इन दिनों सुरक्षाकर्मी छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं I पुलिस ने बताया कि चल रहे नक्लसल विरोधी ऑपरेशन से इस साल 139 नक्सली मारे गये हैं I इसमें से 137 नक्सली बस्तर क्षेत्र के और 2 नक्सली धमतरी क्षेत्र में ढेर हुए हैं I इस एक साल के अन्दर में 498 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है इनमें से 461 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है I कांकेर जिले में मंगलवार को 30 साल की एक नक्सली महिला को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया I इस महिला नक्सली पर आठ लाख का इनाम भी था I यह गोलीबारी बीनागुंडा गाँव में सुरक्षाकर्मियों द्वारा नक्सलवाद विरोध अभियान चला रहे थे उसी दौरान यह वारदात शुरू हुआ और एक नक्सली महिला मारी गयी I
जिला रिर्जव गार्ड (DRG) के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीएसएफ 30वीं और 94वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मी एक साथ संयुक्त रूप से शामिल थे I गोलीबारी थमने के बाद नक्सली महिला के शव के आलावा घटनास्थल से राइफल A -303, A -315 बरामद किया गया I इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण इलेसेला ने बताया I
READ MORE :













