Category: Popular News

Popular News

  • महावीर स्कूल की अकाउंटेंट ने किया घोटाला, थाने में दर्ज हुआ मामला

    महावीर स्कूल की अकाउंटेंट ने किया घोटाला, थाने में दर्ज हुआ मामला

    स्कूल की महिला अकाउंटेंट ने किया लाखों का घोटाला, पुलिस ने मामला दर्ज किया
    demo image

    स्कूल की महिला अकाउंटेंट ने किया लाखों का घोटाला, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    रायपुर के महावीर अंग्रेजी स्कूल गुढ़ियारी में एक महिला अकाउंटेंट के खिलाफ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला अकाउंटेंट का नाम सविता साहू बताया जा रहा है जिस पर आरोप है कि उसने स्कूल के छात्रों से फीस लेकर उसे स्कूल के खाते में जमा नहीं किया। शिकायत स्कूल प्रबंधन द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मामला तब सामने आया जब सविता साहू ने अपनी शादी के लिए छुट्टी ली और इस दौरान कुछ पैरेंट्स ने पुराने फीस भुगतान की रसीदें मांगी। जांच में पता चला कि सविता ने बच्चों को पक्की रसीद की बजाय कच्ची रसीदें दी थीं और फीस स्कूल के खाते में जमा नहीं की। स्कूल के सालाना ऑडिट में भी गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थीं, लेकिन सविता संतोषजनक जवाब नहीं देती थीं।

    जब गहरे स्तर पर मामले की जांच की गई, तो यह खुलासा हुआ कि करीब 6 लाख 17 हजार रुपए का पैसा स्कूल के खाते में जमा नहीं हुआ था। स्कूल प्रबंधन ने इस धोखाधड़ी की जानकारी गुढ़ियारी पुलिस को दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने कहा है कि आरोपित अकाउंटेंट सविता साहू के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। गुढ़ियारी पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि मामले से पूरी तरह से पर्दा उठ सके।

    Read More :

    शिक्षक द्वारा शिक्षा व्यवस्था भंग करने पर शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    रायपुर से मैनपाट जा रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

  • कोरबा में हादसों का कहर जारी, तेज रफ़्तार इनोवा अनियंत्रित होकर पलटी

    कोरबा में हादसों का कहर जारी, तेज रफ़्तार इनोवा अनियंत्रित होकर पलटी

    तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकराई, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकराई, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर

    कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार इनोवा कार नेशनल हाईवे पर मुंगाडिह के पास डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 छोटे बच्चों को सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं।

    घटना का विवरण
    रात करीब 2 बजे भिलाई निवासी दंपति अपने परिवार के साथ बनारस से वापस भिलाई लौट रहे थे। तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल पाली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बच्चों को विशेष निगरानी में रखा गया है।

    पुलिस की कार्रवाई
    पाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने कहा कि घटना को मद्देनजर रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह हादसा तेज रफ्तार वाहनों के खतरों की ओर एक गंभीर चेतावनी है। सड़क पर सतर्कता और नियमों का पालन जरूरी है ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

    Read More :

    छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ, आइये जानते हैं इससे कैसे बचें ?

    छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएं अनिवार्य मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

  • मध्यप्रदेश के खरगोन में तेज रफ़्तार बस के पलटने से हुआ बड़ा हादसा

    मध्यप्रदेश के खरगोन में तेज रफ़्तार बस के पलटने से हुआ बड़ा हादसा

    bus
    Demo pics

    मध्यप्रदेश के खरगोन में तेज रफ्तार बस पलटी, 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें तेज गति से दौड़ रही एक यात्री बस पलट गई। यह हादसा शनिवार, 25 नवम्बर 2024 को दोपहर करीब 1:15 बजे हुआ, जब बस खरगोन से आलीराजपुर जा रही थी। खंडवा-बड़ोदरा राजमार्ग पर हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।

    आरोप है कि बस को अत्यधिक गति से चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब बस चालक ने गाड़ी की रफ्तार को तेज कर लिया, और एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। इसके परिणामस्वरूप बस सड़क से पलटते हुए खड्डे में गिर गई।

    इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज खंडवा के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, और पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    Read More : छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ, आइये जानते हैं इससे कैसे बचें ?

    हादसे के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल से घायल व्यक्तियों को जल्दी से जल्दी अस्पताल भेजने की कोशिश की गई, और उनके इलाज में तेजी से काम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है, और मामले की गहन जांच की जा रही है।

    यह घटना उन सैकड़ों यात्रियों के लिए एक चेतावनी बन गई है, जो सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली ऐसी दुर्घटनाएं न केवल यात्री जीवन को खतरे में डालती हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर परिणाम भी उत्पन्न कर सकती हैं। मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, और चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है।

    आलिमाबाद पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए चालक और परिचालक के बयान लिए जाएंगे, और अगर उनकी गलती साबित होती है तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इस हादसे ने एक बार फिर यात्री सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया है, और यह ध्यान दिलाया है कि सड़क सुरक्षा के उपायों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। खबर अभी अपडेट हो रही है, और घटनास्थल से अधिक जानकारी प्राप्त होने की उम्मीद है।

    Read More : बिलासपुर में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, हर दिन दर्जनों हो रहे घायल

  • अम्बिकापुर में ठण्ड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, पारा जा पहुँचा 10 डिग्री से नीचे

    अम्बिकापुर में ठण्ड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, पारा जा पहुँचा 10 डिग्री से नीचे

    अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक जा पहुँचा पारा
    MAINPAT: AMBIKAPUR (SURGUJA)

    अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक जा पहुँचा पारा

    छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। सरगुजा प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान के रूप में जाना जाता है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में 29 नवम्बर को रिकॉर्डतोड़ ठण्ड पड़ा और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक जा पहुँचा। जारी आंकड़े के मुताबिक़, 29 नवम्बर को हुए ठण्ड ने पिछले 36 साल के अन्दर नवम्बर का महीना ऐसा रहा, जहाँ आज दूसरी बार सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 29 नवम्बर को 1988 को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

    Read More : जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर किया हमला

    मौसम विभाग के अनुसार, इस नवंबर में पिछले 12 दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जो 54 सालों में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 1970 में 16 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा था। उत्तर छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाकों, जैसे मैनपाट और सामरी पाट, में ठंड और अधिक तीव्र है। शुक्रवार को मैनपाट का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2-3 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। इससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हो सकता है।

    Snow fall

    अम्बिकापुर में नवंबर माह में न्यूनतम तापमान के ऐतिहासिक आंकड़े यह दिखाते हैं कि ठंड के रिकॉर्ड समय-समय पर टूटते रहे हैं। 30 नवंबर 1970 को सबसे कम तापमान 4.2°C दर्ज किया गया था, जबकि 27 नवंबर 1981 को 6.0°C और 29 नवंबर 1988 को 6.9°C रहा। इस वर्ष, 29 नवंबर 2024 को न्यूनतम तापमान 7.2°C दर्ज किया गया, जो 36 वर्षों में नवंबर का दूसरा सबसे कम तापमान है।

    न्यूनतम तापमान के लगातार 10 डिग्री से नीचे बने रहने के मामले में 1970 का रिकॉर्ड 16 दिनों का है, जबकि इस वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 12 दिनों तक पहुंच चुका है और नवंबर का एक दिन शेष है। 1975 में यह स्थिति 11 दिनों तक बनी रही थी। लंबे समय बाद अम्बिकापुर में सरगुजिहा ठंड ने जोरदार दस्तक दी है। कड़ाके की इस ठंड में लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं और मौसम की इस चुनौती का डटकर सामना कर रहे हैं।

    Read More : लोरमी क्षेत्र के दो होनहारों किरण और विनय ने दिखाया कमाल

  • बांध में डूबने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    बांध में डूबने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    Divers

    बांध में डूबने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटसू में गुरूवार को एक दुखद घटना घटित हो गया। बलरामपुर के सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र में स्थित बांध में माँ और बेटी दोनों पानी में डूब गये जिससे मां और बेटी दोनों की मौत हो गई।

    घटना ग्राम पुटसू का है जहाँ, मोहन यादव की बेटी, 18 वर्षीय सरिता यादव, गुरुवार को बांध में कपड़े धोने गई थी। लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। बेटी को डूबते हुए देख मां उर्मिला यादव (42) उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी, लेकिन दोनों ही गहरे पानी में डूब गईं।

    घटना की सूचना मिलने पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। लेकिन जब स्थानीय स्तर पर दोनों को बांध से निकालने का कोई प्रभावी प्रयास नहीं हो सका। तो जिला मुख्यालय बलरामपुर से नगर सेना के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मोटर बोट और लाइफ जैकेट के माध्यम से कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद मां-बेटी के शवों को बांध से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    Read More : समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

    बांध में पानी करीब 10 से 15 फीट गहरा था, बताया जा रहा है कि दोनों को तैरना नहीं आता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के हवाले कर दिया। इस हादसे के बाद पूरे पुटसू गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

    यह हादसा हम सभी के लिए एक चेतावनी है। खुले और गहरे जलाशयों के पास अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर महिलाओं और बच्चों को जल सुरक्षा के बारे में जागरूक करना जरूरी है। जिन्हें तैरना नहीं आता, जिसके अभाव में ऐसी घटनाएं घटित होती हैं। हम सभी को जलाशयों या डेम के पास जाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए और जीवन रक्षक उपायों जैसे लाइफ जैकेट का उपयोग करना चाहिए। परिवारों को भी बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने और जल में उतरने से पहले सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

    Read More : लोरमी क्षेत्र के दो होनहारों किरण और विनय ने दिखाया कमाल

  • रविशंकर वर्मा ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास

    रविशंकर वर्मा ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास

    रविशंकर वर्मा ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास

    किसान के बेटे ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास

    बलौदाबाजार के कुसमुंडी गांव के रहने वाले किसान के बेटे, रविशंकर वर्मा ने पीएससी परीक्षा में टॉप कर मिसाल पेश की है। उन्होंने यह सफलता सरकारी नौकरी के साथ-साथ सीमित समय में पढ़ाई करके हासिल की। रविशंकर वर्तमान में रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और अपने 5वें प्रयास में डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना पूरा किया।

    रविशंकर ने बताया कि वे दिनभर ड्यूटी के बाद बचे हुए समय में पढ़ाई करते थे। उन्होंने न तो किसी कोचिंग सेंटर का सहारा लिया, न ही 10-15 घंटे पढ़ाई की, बल्कि नियमित और केंद्रित तैयारी पर ध्यान दिया। उनका कहना है, “अगर आपका कांसेप्ट क्लियर हो, तो कम समय में भी बेहतर परिणाम आ सकते हैं।”

    2021 में पीएससी परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल करने के बाद वे रोजगार अधिकारी बने, लेकिन डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना जारी रखा। 2024 की परीक्षा में उन्होंने न केवल सफलता पाई बल्कि टॉप भी किया। यह सुनकर हर कोई हैरान था क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया का भी उपयोग संतुलित तरीके से किया।

    इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच से बीटेक करने वाले रविशंकर ने एनआईटी से स्नातक के बाद प्राइवेट जॉब छोड़ी और सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। साक्षात्कार के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनके जवाब आत्मविश्वास से भरे थे। रविशंकर वर्मा का यह सफर यह साबित करता है कि आत्मविश्वास, केंद्रित प्रयास और अनुशासन से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

    Read More :

    ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

  • ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

    ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

    SKD Film Production की ब्लॉकबस्टर फिल्म 5 दिसम्बर से यूट्यूब पर!

    SKD Film Production की ब्लॉकबस्टर फिल्म 5 दिसम्बर से यूट्यूब पर!

    ‘एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन’ के बैनर तले बनी फीचर फिल्म ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ को हंगामा प्ले, एयरटेल एक्सट्रीम और एमएक्स प्लेयर सहित पाँच बड़े ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था। अब यह फिल्म दर्शकों की डिमांड पर SKD Film Production के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म समायरा नाम की एक साधारण, खूबसूरत लड़की के ऊपर आधारित है, जो एक छोटे से गांव से होकर शहर के एक बड़े व्यवसायी से शादी करती है। इसके बाद आगे फिल्म में क्या होता है इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखने पड़ेगी।

    ऑफिसियल ट्रेलर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :-

    Samaira – A Small Town Girl | SKD Films Production | Official Trailer | New Bollywood Film 2024

    इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में इक़बाल खान, आकाश डहरिया और प्रिंसेस अफ़रीना हैं, जबकि सह कलाकार के रूप में नीलांजन बोस, संजय मानिकपुरी, मोहम्मद शाहनवाज, ओमप्रकाश मंडल, पिलेश बघेल, अभय डहरिया, किशोर पुरेना, अरुण भांगे, वर्टिका आकांक्षा, जशप्रीत कौर, अभिलाषा शर्मा, और निमिर बानरा हैं जिन्होंने फिल्म में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कलाकारों के अभिनय की बात करें तो सभी अनुभवी और मंझे हुए कलाकार हैं । फिल्म की मुख्य अभिनेत्री प्रिंसेस अफ़रीना जो मुंबई से हैं उन्होंने अपना किरदार बखूबी निभाया है । फिल्म में अन्य कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदार को बखूबी निभाया है ।

    इस फीचर फिल्म को अभिनेता आकाश डहरिया ने प्रोड्यूस किया है आपको बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने अभिनय भी किया है । वहीं इस फिल्म में प्रोडक्शन मैनेजर अंकित डहरिया और प्रोडक्शन कंट्रोलर की जिम्मेदारी इरफ़ान हक ने निभाई। फिल्म के निर्देशन अनंत सिंह और मुख्य सहायक निर्देशक शुभम कोशले थे। फिल्म की तकनीकी टीम में रोहित पटेल और इंदर सेन ठाकुर फोटोग्राफी निर्देशक (डीओपी) थे, जबकि रोहित पटेल ने फिल्म का सम्पादन किया है। फिल्म का संगीत रागिनी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस और नेल्सन मुदलियार ने तैयार किया। फिल्म के मार्केटिंग का काम ज्ञानेंद्र साहू ने किया , जबकि पोस्टर और पब्लिसिटी डिजाईनिंग एकेबी जीएफएक्स (अजय) और उदय भारद्वाज ने किया। फिल्म की स्टिल फ़ोटोग्राफ़ी निमिर बानरा ने की।

    ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ एमएक्स प्लेयर, हंगामा प्ले और एयरटेल एक्सट्रीम जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म पर सफलता पाने के बाद अब यह फिल्म SKD Film Production के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रही है। सस्पेंस से भरा हुआ यह फिल्म 5 दिसम्बर को आ रही है। आज 28 नवम्बर को ‘एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन’ पर फिल्म का ऑफिसियल ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ ने जिस तरह से ओटीटी पर सुर्खियाँ बटोरी थी यूट्यूब पर भी दर्शकों का ऐसे ही प्यार मिलेगा।

    Read More : नक्सली प्रेशर IED की चपेट में आया जवान, सुकमा में सुरक्षा बढ़ाई गई


  • यशस्वी की शानदार पारी की बदौलत भारत ने पार किया 400 का आंकड़ा

    यशस्वी की शानदार पारी की बदौलत भारत ने पार किया 400 का आंकड़ा

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पाँच टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज़ हो चुका है। पहले मैच के तीसरे दिन तक भारत ने 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन पारी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 161 रनों की शानदार पारी खेलकर न सिर्फ टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यशस्वी ने 297 गेंदों पर 15 चौके और 3 छक्के की मदद से शानदार 161 रन बनाए ।

    यशस्वी जायसवाल ने मात्र 15 टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। इस सूची में शीर्ष पर दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन का नाम दर्ज है, जिन्होंने 2115 रन बनाए थे। खास बात यह है कि ब्रैडमैन 2000 का आंकड़ा पार करने वाले इस सूची के इकलौते खिलाड़ी हैं। यशस्वी ने इस सूची में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा और क्षमता को एक बार फिर साबित कर दिया है। उनकी निरंतरता और आक्रामक खेल ने उन्हें न केवल भारत के, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उभरते सितारों में शामिल कर दिया है।

    Read More : वायनाड से प्रियंका गांधी की बड़ी जीत, कांग्रेस में जश्न का माहौल

    डॉन ब्रैडमैन, जिन्हें क्रिकेट का “सर” कहा जाता है, ने टेस्ट क्रिकेट में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया था। उनके 15 मैचों के बाद 2115 रनों के आंकड़े को आज भी क्रिकेट इतिहास का एक मील का पत्थर माना जाता है। हालांकि, यशस्वी का इस सूची में चौथा स्थान उनकी प्रतिभा और निरंतरता को दर्शाता है।

    यशस्वी की इस उपलब्धि पर क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस ने उन्हें बधाई दी है। भारतीय टीम के कप्तान और कोच ने भी उनकी इस पारी को सराहा और उन्हें भविष्य का सितारा बताया। यशस्वी ने अपनी पारी के दौरान संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया, जो उनकी बल्लेबाजी का खास पहलू बन चुका है। भारत की टीम फिलहाल मज़बूत स्थिति में है, और यदि बाकी बल्लेबाज़ भी इसी लय में खेलते रहे, तो यह टेस्ट मैच भारत के पक्ष में जा सकता है। यशस्वी जायसवाल की यह पारी निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है और उनके भविष्य में और बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना को बल देती है।

    Read More : NCC स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

  • सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    रायपुर दक्षिण विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने 46167 मतों से शानदार जीत हासिल की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्री सोनी को बधाई दी और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत को जनता का भाजपा सरकार के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करार दिया। उन्होंने कहा, “हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को पूरा किया है। मोदी जी की गारंटी को हमारी सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह जीत उसी का जनादेश है।”

    Read More : रायपुर दक्षिण में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

    मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, चुनाव प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा के मंत्रीगण, विधायकगण, पदाधिकारियों और दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने छोटे कार्यकाल में मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे के लिए ठोस कदम उठाये हैं। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान दिया जाएगा। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों का बकाया बोनस भी। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने वादा।

    सुनील सोनी ने 46,167 मतों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने इस बीच मीडिया के सामने लड्डू खाकर सुनील सोनी के जीत पर ख़ुशी जाहिर की और सुनील सोनी को उसकी शानदार जीत के लिए शुभकामनायें दी।

    Read More : बिहार में हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 स्कूली बच्चों की मौत

  • बिहार में हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 स्कूली बच्चों की मौत

    बिहार में हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 स्कूली बच्चों की मौत

    काल्पनिक चित्र

    बिहार सड़क हादसे में 4 बच्चों की मौत, दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने किया विरोध

    बिहार के बिटहा में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार चार स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

    हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दी और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रखा, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में रेफर किया। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    Read More : रायपुर दक्षिण में उपचुनाव परिणाम आज, सुनील सोनी बनाम आकाश शर्मा

    ऑटो चालक भी इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया है। हादसे के बाद गांववासियों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली, जिन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नो एंट्री के दौरान ट्रक चालकों से पैसे लेती है, जो दुर्घटनाओं को बढ़ावा देते हैं।

    यह हादसा हमें यह सिखाता है कि सड़क पर चलते वक्त हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। ट्रक और अन्य बड़े वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही, हमें यातायात के दौरान अपने परिवहन और परिवेश की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटनाएं न हों।

    Read More : रायपुर दक्षिण में भाजपा की ऐतिहासिक जीत