Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • मनी लांड्रिंग घोटाले में केजरीवाल की जमानत पर आज होगी सुनवाई

    मनी लांड्रिंग घोटाले में केजरीवाल की जमानत पर आज होगी सुनवाई

    मनी लांड्रिंग घोटाले में केजरीवाल की जमानत पर आज होगी सुनवाई

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मनी लांड्रिंग घोटाले के मामले में जेल हुआ है I केजरीवाल के नियमित जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई है Iआज शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट के जज मुकेश कुमार इसका फैसला सुनायेंगे I अब तो फैसला आने का इंतजार है आखिर क्या जमानत मिल जायेगा या टल जाएगा ?

    मनी लांड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था | इस मामले दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, BRS के नेता के.कविता ये सभी हिरासत में हैं I5 जून को कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया I इसके बाद सेहत ठीक नहीं होने पर कोर्ट से जमानत की मांग की लेकिन कोर्ट ने फिर से जमानत ख़ारिज कर दी I 7 जून को कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया था I केंद्रीय जाँच एंजेसी ने न्यायधीश कावेरी बावेजा बताया है कि अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ मनी लांड्रिंग घोटाले मामले के कई सबूत मिले हैं I इस केस की अगली सुनवाई आज शुक्रवार को है ऐसा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल 19 जून तक जेल में रहने वाले हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4234

    https://golden36garh.com/?p=4238

  • टैक्स चोरी करने पर ओपी चौधरी ने व्यापारियों को दी समझाईस

    टैक्स चोरी करने पर ओपी चौधरी ने व्यापारियों को दी समझाईस

    टैक्स चोरी करने पर ओपी चौधरी ने व्यापारियों को दी समझाईस

    छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले कुछ सालों में जितनी मात्रा में सामान खरीदा गया है लेकिन सरकार को उस हिसाब से GST नहीं मिला है I इसकी जाँच सरकार GST में गठित बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा ए.आई. टूल्स की मदद से व्यापारियों को एनालिसिस किया गया तो पाया गया कि बहुतों ने GST भरा ही नहीं है I इस पर वित मंत्री ओपी चौधरी ने व्यापारियों से एक्शन लेते हुए उनसे टैक्स जमा करवाया है I केशकाल के भारत इन्फ्रा नाम के व्यापारी से 91 लाख, श्री कृष्ण इंटरप्राइजेस से 2.5 करोड़ की चोरी सामने आई है जिसमें से 1.5 करोड़ की वसूली की गई है I

    ओपी चौधरी ने कहा कि विभाग के पास टैक्स चोरी पकड़ने के कई टूल्स मौजूद हैं जिनसे अब टैक्स चोरी कर पाना मुश्किल है I वित मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि व्यापारियों से मेरी विनती है की अपने काम के प्रति ईमानदारी दिखाएं और समय पर टैक्स का भुगतान करें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4226

    https://golden36garh.com/?p=4096

  • मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जारी किया येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जारी किया येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जारी किया येलो अलर्ट

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी कर दिया है I कुल 15 जिलों में बादलों की गडगडाहट, बिजली और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है I मौसम विभाग के मुताबिक, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर में बारिश होने की सम्भावना है I इसके अलावा बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, इन इलाकों में भी बारिश की सम्भावना जताई जा रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4213

    https://golden36garh.com/?p=4223

  •  हाईकोर्ट ने सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आदेश

     हाईकोर्ट ने सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आदेश

     हाईकोर्ट ने सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आदेश

    छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में इलाज से सम्बधित जरुरी संसाधन उपलब्ध होने से नवजात शिशुओं की बढ़ती मृत्यु दर को देखते हुये 12 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई हुआ है I कोर्ट ने प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव को कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए I बताया जा रहा है कि कोर्ट ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर के अभाव में बीते 5 साल में 40 हजार बच्चों की मौत की खबर पर एक्शन लिया है Iहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है कि रिपोर्ट बताती हैं हॉस्पिटलों में वेंटीलेटर, बेड की कमी है I चीफ जस्टिस ने प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सूचित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराई जाए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4209

    https://golden36garh.com/?p=4213

  • तेज रफ़्तार बाइक जा भिड़ी ऑटो से हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार बाइक जा भिड़ी ऑटो से हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार बाइक जा भिड़ी ऑटो से हुआ बड़ा हादसा

    कटघोरा जिले में कल दोपहर को कसनिया के पास तेज रफ़्तार बाइक रॉंग साइड से आ रहे माल वाहक ऑटो से जा भिड़ा I भिडंत इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई I बताया जा रहा है कि ग्राम मल्दा के रहने वाले मनीष चौहान और उसका साला संतोष चौहान बाइक से जा रहे थे तभी अहिरन नदी कसानिया के पास गलत साइड से आ रही माल वाहक ऑटो से जा भिड़ा I वहां देखने वालों ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ़्तार में था जिससे बाइक चालक ने अपना नियन्त्रण खो दिया I घटनास्थल पर ही बाइक पर सवार दोनों युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई I

    वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा 112 डायल कर एम्बुलेंस को बुलाया गया और साथ ही इसकी सुचना पुलिस को दी गई I डायल 112 की मदद से उन्हें कटघोरा के सवास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया I मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक जीजा और साला थे I मनीष चौहान अपने ससुराल में रहकर काम करता था I वह अपने साले संतोष चौहान के साथ मल्दा घुमने निकला हुआ था लेकिन बुधवार को लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गए I पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4203

    https://golden36garh.com/?p=4209

  • पुलिस द्वारा इंसाफ न मिलने पर युवक ने किया जहर का सेवन

    पुलिस द्वारा इंसाफ न मिलने पर युवक ने किया जहर का सेवन

     पुलिस द्वारा भेदभाव तरीके से कार्रवाई करने पर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है I इस घटना से पुलिस विभाग के भी पसीने छूट रहे हैं I दरअसल, दो लोगों के बीच में लड़ाई चल रहा था जिसे प्रधान आरक्षक ने जाकर समझाइश दी थी जिसके बाद युवक ने जहर का सेवन कर लिया I युवक को रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है I यह सारा घटना बेलगहना चौकी इलाके का है जहाँ सारा घटना घटित हुआ है I

    जानकारी के मुताबिक, श्याम बिहारी प्रजापति बेलगहना चौकी इलाके के पंडरापथरा का रहने वाला है I 9 जून को वो कुपाबांधा में काम करने आया हुआ था काम करने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर को लौट रहा था तभी कुपाबांधा मोड़ के पास अशोक कुमार यादव और राजकुमार पोर्ते जो दारसागर के रहने वाले हैं I श्याम बिहारी प्रजापति से पुरानी दुश्मनी के चलते रास्ते में रोककर गाली-गलौज किये और डंडे से पिटा और हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार कर दिया जिससे श्याम का सिर फट गया और खून बहने लगा I बचाव के लिए आगे आये उनके दोस्तों पर भी बदमाशों ने उनकी डंडे से पिटाई कर दी I

    श्याम बिहारी ने थाने में जाकर अशोक और राजकुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था I मंगलवार को प्रधान आरक्षक ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया | श्याम बिहारी प्रजापति के दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अशोक यादव और राजकुमार पोर्ते को गिरफ्तार के बाद मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया गया I इसी बात को लेकर श्याम बिहारी प्रजापति ने जहर खा लिया जिसका इलाज रायपुर के एम्स में इलाज चल रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4203

    https://golden36garh.com/?p=4198

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सभी विभागों का समीक्षा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सभी विभागों का समीक्षा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सभी विभागों का समीक्षा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय अब एक नया कदम उठाने जा रहे हैं I मुख्यमंत्री साय अब से सभी विभागों की रोजाना समीक्षा करेंगे I विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मिलकर सम्बन्धित विषयों पर चर्चा करेंगे साथ ही विभागों में चल रहे योजनाओं और कामों पर भी चर्चा करेंगे कि काम कहाँ तक हुआ है, कितना हुआ है ?

    आज सीएम कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य पाँच विभाग पर भी चर्चा करेंगे I कृषि विभाग के साथ-साथ पशुधन विकास, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, दुग्ध महासंघ विभाग और संगठन पर चर्चा करेंगे और यह भी देखेंगे कि कहाँ कितना काम हुआ है I मुख्यमंत्री गृह और जेल परिसर में कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देंगे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4187

    https://golden36garh.com/?p=4192

  • ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी

    ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी

    ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी

    आजकल के बच्चे और नौजवान सभी ऑनलाइन गेमिंग की लत में बुरी तरह फंसे हुए हैं और फंसते चले जा रहे हैं I परिणामस्वरूप युवा इस गेम के शिकार हो रहे हैं और थक हारकर आत्महत्या जैसे रास्ते अपना ले रहे हैं I ऐसी ही एक घटना नारायणपुर जिले से सामने आई है I नारायणपुर थाना अंतर्गत कलिया बनखेता गाँव में एक 12 वीं कक्षा के छात्र सुमित लकड़ा (18वर्ष) ने फ्री फायर गेम में पैसे हारने के बाद घरवालों के डर से आत्महत्या कर लिया है I मिली जानकारी के अनुसार, छात्र को फ्री फायर खेलने का लत लगा हुआ था I वह पैसे लगाकर गेम खेला करता था I वह इस गेम से बहुत सारा पैसा हार चूका था वह घरवालों के डर से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया I बताया जा रहा है कि लड़का इससे पहले भी अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर गेम में पैसा हार चूका था और बार-बार पैसे हारने के कारण घरवालों के डर से आत्महत्या कर लिया I पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को मर्म कायम कर जाँच में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4173

    https://golden36garh.com/?p=4161

  • छत्तीसगढ़ में हुआ पहला बाल्य मृतक का अंगदान

    छत्तीसगढ़ में हुआ पहला बाल्य मृतक का अंगदान

    छत्तीसगढ़ में हुआ पहला बाल्य मृतक का अंगदान

    एक 11 साल का लड़का जिसका नाम प्रखर साहू था I वह अभी कक्षा सातवीं में पढ़ता था I उसे फूटबाल खेलने का बड़ा ही शौक था I लेकिन अभी कुछ दिन पहले फूटबाल खेलने के दौरान सिर में गहरी चोट लग लग गया था I उसे इलाज के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन सर में गहरी चोट लगने की वजह से उसे बचाया न जा सका I प्रखर के माता का नाम मंजू साहू और पिता का नाम रमेश साहू है I डॉक्टरों ने बच्चे के माता-पिता को मृत बच्चे का अंगदान करने का सुझाव दिया और बोले की इससे आपको अपने बच्चे के होने का एहसास बना रहेगा I तत्पश्चात माता-पिता भारी मन से हिम्मत करते हुए राज़ी हो गये I बता दें, 11 साल के बच्चे का लिवर, किडनी, कार्निया और हार्ट वाल्व का अंगदान किया गया I इस तरह से छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी बच्चे का अंगदान हुआ है जो वाकई सराहनीय है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4166

    https://golden36garh.com/?p=4161

  • हीट स्ट्रोक से दो बच्चे ट्रेन में हुए बेहोश

    हीट स्ट्रोक से दो बच्चे ट्रेन में हुए बेहोश

    हीट स्ट्रोक से दो बच्चे ट्रेन में हुए बेहोश

    गुरुवार को हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12834 के जनरल डिब्बे में दो बच्चों को बेहोशी की सूचना मिलने पर कमर्शियल कण्ट्रोल रूम ने इसकी सूचना मुख्य स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार (भाटापारा) को दी I स्टेशन प्रबंधक ने 01:45 बजे में प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुँचकर पर बच्चों की मदद की गई I बता दें, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12834 पर जनरल बोगी में बच्चे और उनके माता-पिता यात्रा कर रहे थे तभी अचानक दोनों बच्चे बेहोश हो गये I जिनको पानी और ओआरएस का घोल पिलाया गया जिससे बच्चे होश में आने लगे I तत्पश्चात बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिये भाटापारा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उपचार के पश्चात ठीक होने पर छुट्टी दे दी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4161

    https://golden36garh.com/?p=4166