Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • जिओ और एयरटेल के रिचार्ज प्लान हुए पहले से महंगे  

    जिओ और एयरटेल के रिचार्ज प्लान हुए पहले से महंगे  

    मोबाइल चलाने वालों के लिए एक दुखद खबर है एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है I भारती एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं I अब इसका असर एयरटेल यूजर्स के जेब पर पड़ने वाला है I अब यूजर्स को थोड़े ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे I अभी हाल ही में भारती एयरटेल ने संसोधित मोबाइल टैरिफ की घोषणा की है I यह बढ़ोतरी प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ में किया गया है I ये नई रिचार्ज प्लान भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के साथ-साथ सभी सर्कलों पर लागू होंगी I ये नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू होगा I

    भारती एयरटेल ने टैरिफ प्लान में 10 से 21 % की बढ़ोतरी की है I नये प्लान के लागु होने से 179 वाला प्लान 199 रु में मिलेगा I पोस्टपैड प्लान में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है I अब 399 रिचार्ज वाला 449 रूपये में मिलेगा I गुरुवार को रिलायंस जिओ ने नये रिचार्ज प्लान में 15 से 25 प्रतिशत तक महंगे कर दिए हैं I रिलांयस के ये नये प्लान भी एयरटेल के साथ 3 जुलाई से लागु होगा I

    इस दिए गये लिंक पर क्लिक कर नये रिचार्ज प्लान को देखा सकते हैं –

    https://t.co/vINMgC0mnN

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4675

    https://golden36garh.com/?p=4679

  • एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कैनोपी के फटने से कार हुआ क्षतिग्रस्त

    एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कैनोपी के फटने से कार हुआ क्षतिग्रस्त

    जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के टर्मिनल के बाहर कैनोपी बीते गुरूवार की सुबह फट गया था I कैनोपी के ऊपर इकठ्ठा हुआ पानी तेजी से नीचे खड़ी कार के छत में गिरा तो कार के अन्दर बैठा चालक इस भयानक दृश्य को देखकर सदमे में आ गया I उसे हल्की चोट आई है I इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कार मालिक को, जो भी नुकसान हुआ उसका भरपाई करने का भरोसा दिलाया I इसलिए कार चालक द्वारा एफआईआर नहीं किया गया I बता दें, इस एयरपोर्ट को 10 मार्च 2024 को पीएम मोदी द्वारा वर्चुअली लोकार्पण किया गया था I

    डुमना एयरपोर्ट को 450 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण किया गया था I इसके अलावा टर्मिनल भवन में 100 करोड़ का खर्च आया और भवन के बाहर कैनोपी के लिए एक करोड़ रूपये की राशि लगा जिसे दिल्ली के केजीएन कंपनी ने करवाया था I गुरुवार को सुबह जॉइंट कमीशनर इंदौर से जबलपुर आ रहे थे I अभिषेक उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा हुआ था I अभिषेक ने कार को प्रवेश द्वार के पोर्च पर खड़ा किया और कार के अन्दर ही बैठा रहा I तभी कैनोपी फटा और सारा पानी एक साथ तेजी से कार के ऊपर गिरा I पानी में इतना गति था की कार के छत पर गिरा तो कार का छत पूरा तहस-नहस हो गया I वहीं कार के कांच भी टूट गये I अभिषेक सदमे में आ गया और झट से कार से उतरकर भागा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4675

    https://golden36garh.com/?p=4671

  • नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे बनाया जा रहा खेल कोर्ट

    नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे बनाया जा रहा खेल कोर्ट

    राजधानी रायपुर में बढ़ती जनसंख्या के चलते खेल के मैदान की कमी साफ़ दिखाई दे रहा है I जिसका समाधान निकलते हुए नगर निगम ने एक्सप्रेस-वे नीचे खेल के मैदान का निर्माण कराया जा रहा है I खिलाडियों द्वारा भी खेल के मैदान के लिए लगातार मांग करने की गुहार लगा रहे थे I तभी रायपुर नगर निगम ने मुंबई और गाजियाबाद की तरह नई तकनीक से ओवरब्रिज के नीचे खेल का मैदान बनाने की सोची I जानकारी के अनुसार, पंडरी के पास ओवरब्रिज के नीचे 20 लाख के लागत से बास्केटबाल, बैडमिंटन और वॉलीबाल कोर्ट बनाया जा रहा है I नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अगर यह काम सफल रहा तो आगे भी ऐसे ही और प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा I हालांकि जगह छोटी होने के अभाव में खिलाड़ी यहाँ बास्केटबाल, बैडमिंटन और वॉलीबाल जैसे खेल ही खेल सकते हैं I

    रायपुर नगर निगम पार्षद आकाश तिवारी ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के खिलाडियों के लिए एक भी खेल का मैदान नहीं है ऐसे में खिलाड़ी लगातार खेलने के लिए मैदान की मांग करने लगे I तभी तरकीब निकालकर ओवरब्रिज के नीचे खेल का मैदान बनाया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4666

    https://golden36garh.com/?p=4671

  • मानसून के दस्तक से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज

    मानसून के दस्तक से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज

    मानसून के दस्तक से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले पाँच दिनों तक प्रदेश में हल्के बारिश हो सकती है वहीं प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र बस्तर में  भारी बारिश होने के आसार हैं I मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले सप्ताह यानि 1 जुलाई दिन सोमवार से बारिश होने का दायरा और बढ़ सकता है I कल पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस, वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया I तापमान में बढ़ोतरी होने से बुधवार को दिनभर उमस बना रहा लेकिन कुछ क्षेत्रों में बारिश ने भी अपनी दस्तक दी Iमनोरा-मालखरौदा में 1 सेमी, पेंड्रा रोड-करतला में 3 सेमी और कुसमी में 4 सेमी बारिश हुई I

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में ऐसे ही थोड़ी बारिश थोड़ी धूप देखने को मिलेगा जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा I अब रविवार तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है लेकिन सोमवार से बारिश का दायरा बढ़ने वाला है Iमौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा ने बताया कि जुलाई के महीने में प्रदेश में ज्यादा बारिश होने की सम्भावना है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4662

    https://golden36garh.com/?p=4666

  • श्रीलंका टीम की शर्मनाक हार के बाद कोच ने दिया इस्तीफा

    श्रीलंका टीम की शर्मनाक हार के बाद कोच ने दिया इस्तीफा

    मुख्य कोच : क्रिस सिल्वरवुड (श्रीलंका टीम)

    श्रीलंका टीम की शर्मनाक हार के बाद कोच ने दिया इस्तीफा

    टी-20 वर्ल्डकप 2024 में हार के बाद श्रीलंका की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है I श्रीलंका की टीम टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गई है इसके बाद टीम में कोच बागडोर संभाल रहे क्रिस सिल्वरवुड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है I  इसके साथ ही टी-20 वर्ल्डकप में टीम के साथ बतौर कंसल्ट कोच रहे महेला जयवर्धने भी कोच के पद से इस्तीफा दे चुके हैं Iइस तरह दोनों कोचों द्वारा रिजाइन कर देने से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है I लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि टीम के खराब प्रदर्शन से दोनों कोच नाखुश थे Iहालांकि की मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने बताया कि इंटरनेशनल टीम का कोच होने की वजह से काफी लंबे समय तक अपने लोगों से दूर रहना पड़ता है I अपनी फैमिली से काफी देर तक मैंने इस बारे में बातचीत की और अब काफी दुखी मन से मुझे ये बताना पड़ रहा है कि अब मेरे घर लौटने और फैमिली के साथ समय बिताने का वक्त  है’I

    टी-20 वर्ल्डकप 2024 में श्रीलंका की टीम ने 3 में से 2 हार गया था Iउनमें से सिर्फ एक मैच जीता था Iएक मैच में बारिश ने दखल दे दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4658

    https://golden36garh.com/?p=4662

  • पुलिस निरीक्षक के घर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

    पुलिस निरीक्षक के घर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों चोरों के इरादे इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी का खौफ नहीं है तभी तो चोरों ने पुलिस के घर ही धावा बोल दिया और घर से पैसे, घर के अन्य कीमती सामान लेकर ले उड़े I घटना कोरबा जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र का है जहाँ निरीक्षक सनत सोनवानी ने बालको कॉलोनी स्थित क्वार्टर में चोरों ने चोरी के काम को अंजाम दिया Iबताया जा रहा है की चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में रखे हुए पैसे और कपड़े लेकर फरार हो गये Iनिरीक्षक सनत सोनवानी अपने परिवार के साथ बालको कॉलोनी के सेक्टर नंबर-1 में रहते हैं I सोनवानी बालकोनगर थाना के टीआई और साइबर सेल के प्रभारी भी रह चूके हैं I

    बताया जा रहा है कि सनत सोनवानी रविवार को शाम के समय अपने परिवार के साथ बाहर गये हुए थे I अगली सुबह जब क्वार्टर में काम करने वाला आता है तो देखता है कि क्वार्टर का पीछे का दरवाजा खुला है तो इसकी सूचना वह निरीक्षक सोनवानी को देता है Iजब निरीक्षक सनत सोनवानी घर वापस पहुँचते हैं तो वे देखते हैं कि दरवाजे में सेंटर लॉक तो लगा हुआ है वहीं पीछे का दरवाजा खुला हुआ है I चोर उसी दरवाजे को फांदकर घर के अन्दर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिए Iनिरीक्षक सनत सोनवानी ने बताया कि चोर घर से पचीस हजार का सामान ले उड़े I बालकोनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी करने में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4652

    https://golden36garh.com/?p=4658

  • सरफिरे शादीशुदा युवक ने लड़की की चाकू मारकर की हत्या

    दिनदहाड़े सरफिरे शादीशुदा युवक ने लड़की को चाकू से किया वार

    प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा जिले में एक युवक द्वारा नाबालिक लड़की को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर देने से सनसनी फैल गया है I बताया जा रहा है कि दुर्गेश नाम के शादीशुदा युवक ने 21 साल की युवती की दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई I यह सारा घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गया I आते-जाते राहगीरों ने इस वारदात को होते हुए देखा लेकिन किसी ने पास जाकर बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई I जानकारी के मुताबिक, यह सारा मामला गौरेला का है जहाँ 21 वर्षीय रंजना यादव की दुर्गेश प्रजापति ने दिन दहाड़े हत्या कर दी I दुर्गेश प्रजापति (29) मरवाही के अंतर्गत लोहारी गाँव का रहने वाला है I बताया जा रहा है कि उसकी दो शादियाँ पहले ही हो चूका था और उसके बच्चे भी हैं I वह पेट्रोल पंप में सेल्समैन का काम था I रंजना से उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स चल रहा था और मनमुटाव के कारण दुर्गेश ने उसकी दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4643

    https://golden36garh.com/?p=4652

  • अल्ट्राटेक सीमेंट के हिस्सेदारी से इंडिया सीमेंट के शेयर में आया उछाल

    अल्ट्राटेक सीमेंट के हिस्सेदारी से इंडिया सीमेंट के शेयर में आया उछाल

    अडानी ग्रुप लगातार सीमेंट कम्पनियों में अपनी हिस्सेदारी खरीदकर सीमेंट सेक्टर में अपना दबदबा बना रहा है I अडानी ग्रुप ने अम्बुजा सीमेंट और ACC सीमेंट और छोटी-बड़ी कम्पनियों में अपनी हिस्सेदारी खरीदकर सीमेंट सेक्टर में नंबर वन प्लेयर बनने की तैयारी में है I लेकिन दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट अपने कारोबार को और विस्तार करने में लगा हुआ है I इन दिनों अल्ट्राटेक कंपनी सीमेंट सेक्टर में अपनी धाक जमाये बैठा है I इन दिनों अल्ट्राटेक सीमेंट अपने कारोबार को बढ़ाने और अडानी ग्रुप को कड़ी टक्कर देने के लिए इण्डिया सीमेंट से बड़ी हिस्सेदारी लेने का ऐलान किया है I अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने बताया कि इंडिया सीमेंट के 7.06 करोड़ इक्विटी शेयर्स को 267 रूपये प्रति शेयर के रेट से खरीदने की डील हुई है I  इस तरह अब अल्ट्राटेक ने इंडिया सीमेंट से कुल 23 प्रतिशत का हिस्सेदारी खरीदेगा I  इस न्यूज़ से इंडिया सीमेंट के शेयर में काफी उछाल आया है I  इंडिया सीमेंट लिमिटेड के शेयर में आज एक दिन में 30.61 % का बढ़त देखने को मिला I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4647

    https://golden36garh.com/?p=4643

  • एक करोड़ इनामी नक्सली आनंद की इलाज के दौरान मौत

    एक करोड़ इनामी नक्सली आनंद की इलाज के दौरान मौत

    एक करोड़ इनामी नक्सली आनंद की इलाज के दौरान मौत

    छत्तीसगढ़ के इनामी नक्सली आनंद की आज इलाज के दौरान मौत गया है I इसकी जानकारी नक्सलियों ने पर्ची के जरिये दी I इस नक्सली के ऊपर 1 करोड़ का इनाम रखा गया था I बताया जा रहा है कि नक्सल आनंद का उचित इलाज नहीं हो पाने के कारण उसकी मौत हो गई I नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड आनंद की मौत पर काफी नुकसान हो गया क्योंकि आनंद पिछले पांच दशक से नकसल संगठन में रहकर कई वारदातों को अंजाम दिया I इसके साथ ही वह बड़ी-बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड भी रहा I इसी वजह से सरकार ने उस पर एक करोड़ का इनाम रखा था I

    बताया जा रहा है कि कामरेड आनंद को साँस संबंधी बीमारी, शुगर और बी.पी. जैसी और भी कई बिमारियों से लम्बे समय से जूझ रहा था I नक्सल आनंद की मृत्यु तेलंगाना-दंडकारण्य में हुआ I नक्सल आनंद की मौत पर नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने 32 पन्नों का एक लेटर जारी किया I जिसमें बताया गया आनंद कई सालों से बिमारी से जूझ रहा था आगे लिखा कि नक्सल आनंद को उनके ही किसी ठिकाने पर अंतिम संस्कार किया गया I लेकिन उन्होंने मौत कब हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं दी I उन्होंने आगे लिखा कि कामरेड आनंद जैसा क्रांतिकारी दोबारा नहीं मिल पायेंगे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4639

    https://golden36garh.com/?p=4643

  • सीएम साय ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से मुलाकात

    सीएम साय ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से मुलाकात

    सीएम साय ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से मुलाकात कर बताया राज्य का हाल

    सीएम विष्णुदेव साय कल दिल्ली दौरे पर थे इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की I सीएम साय ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई भी दी I

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से वार्तालाप करते समय बताये कि किस तरह से राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में “मोदी की गारंटी” को पूरा करने में लगी हुई I सीएम ने यह भी बताया कि हम कैसे लगातार नक्सलियों को मुँहतोड़ जवाब दे रहे हैं I इस सीएम ने बताया कि दौरान गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उनको भी प्रदेश की स्थिति का हाल सुनाये I

    यह भी पढ़ें-

    लोकसभा अध्यक्ष के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन की ओर से अपनी-अपनी दावेदारी पेश किये जाने पर सीएम ने कहा कि आजादी के बाद लोकसभा अध्यक्ष को लगातार निर्विरोध चुना गया है I लेकिन इस बार विपक्ष परंपरा को तोड़ने की बात कर रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4634

    https://golden36garh.com/?p=4639