
नक्सलियों ने एक निर्दोष ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी
प्रदेश के नक्सली क्षेत्र नारायणपुर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है और शव के पास एक पर्ची भी छोड़ गये I नक्सलियों ने पर्चे में यह लिखा था कि यह ग्रामीण मुखबिरी का काम करता था I दोषी पाए जाने पर नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी I इन दिनों पुलिस की कार्रवाही से नक्सली बौखलाए हुए हैं इसलिए ग्रामीणों को अपना टारगेट बना रहे हैं I
पुलिस ने बताया कि उनको शव में से एक पर्ची भी मिला, उस पर्ची में मृतक ग्रामीण को बस्तर फाइटर का जवान और पुलिस का मुखबिर भी बताया गया है I नक्सलियों ने पर्ची में लिखा कि इस ग्रामीण को हमने मौत की सजा सुनाई है I तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया I इस घटना की पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने की है I पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है I इसके पहले भी कई ग्रामीणों को नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर बताकर उनकी ऐसे ही हत्या कर चुके हैं I
आशंका तो यह भी जताया जा रहा है कि नक्सली अपना दबदबा बनाने रखने के लिए आये दिन ग्रामीणों पर इस तरह से घटना को अंजाम देते हैं I इन दिनों सुरक्षाबलों ने जंगलों में लगातार नक्सलियों को निशाना बना रहे हैं I जवानों ने इन दिनों नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कई नक्सलियों को ढेर कर दिया है I इस दौरान कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है जिससे नक्सल संगठन कमजोर होता जा रहा है I
READ MORE :














