Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ़्तार हुई धीमी औसत से कम रिकॉर्ड हुआ बारिश

    छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ़्तार हुई धीमी औसत से कम रिकॉर्ड हुआ बारिश

    जब से मानसून शुरू हुआ है तब से छत्तीसगढ़ में औसत से 29% कम वर्षा हुआ है I आसमान से बादलों ने किनारा कर लिया और सूरज ने धूप से चारों तरफ उजाला कर दिया है I ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है I कम बारिश के कारण अब तक 50 लाख हेक्टेयर के कुल रकबे में से 23 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई है। कम बारिश के कारण किसान बुआई करने से घबरा रहे हैं। अगर कुछ दिन और बारिश में देर होता है तो फसल के उपज और वृद्धि में बाधा उत्पन्न हो सकता है I इस बात को लेकर किसानों में एक चिंता बना हुआ है I

    अभी तक प्रदेश के 11 जिलों में ही सामान्य वर्षा हुआ है I सरगुजा और बेमेतरा जिलों में वर्षा को लेकर हालत सबसे ज्यादा खराब है I इन जिलों में सबसे कम बारिश हुआ है I प्रदेश में 17 जिलों में औसत से कम वर्षा होने से किसान काफी नाखुश दिख रहे हैं I किसानों का कहना है कि देरी से खेती करने पर फसल की पैदावार में कमी आ जाता है I वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में अच्छी वर्षा हुई है I बीजापुर में एक प्रतिशत, बलौदाबाजार में दो प्रतिशत कम वर्षा हुई है,वहीं बलरामपुर में सात प्रतिशत व कोरबा में छह प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक विगत पांच वर्षों में प्रदेश में 15 जुलाई के बाद से ही अच्छी वर्षा देखने को मिली है I

    इसे भी पढ़ें :-

    https://golden36garh.com/?p=5062

    https://golden36garh.com/?p=5068

  • छात्रा के पानी बोतल में एसिड मिलने से स्कूल में मचा हड़कंप

    छात्रा के पानी बोतल में एसिड मिलने से स्कूल में मचा हड़कंप

    केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में ग्यारहवीं की छात्रा के पानी बोतल में एसिड मिलने से हड़कंप मच गया है I  मिली जानकारी के मुताबिक़ जांजगीर के केन्द्रीय विद्यालय में सोमवार को एक छात्रा दोपहर के 1 बजे अपनी सहेलियों के साथ मैदान में खेलने गई थी खेलने के बाद उसने बैग से पानी का बोतल निकाला और पानी पीया तो उसे एसिड जैसा मुँह में जलन होने लगा I

    छात्रा के पास अंग्रेजी में लिखा हुआ एक लेटर भी मिला जिसमें लिखा हुआ था कि-“ स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते”I स्कूल प्रबंधन ने लेटर मिलते ही ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कॉपी को जब्त किया और हैंडराइटिंग मिलान कर इसे लिखने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बोतल में एसिड था वह इतना तेज था कि छात्रा ने जैसे ही बोतल से एसिड को नीचे गिराया उसमें से तेजी से झाग बनने लगा I

    छात्रा ने इसकी सूचना अपने पिता को दिया तो उन्होने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया I इस पर स्कूल के शिक्षकों ने भरोसा दिलाया कि मामले की जाँच कर आरोपी को सजा दी जायेगी I छात्रा के पिताजी ने बताया कि दो सप्ताह पहले भी किसी ने पानी बोतल में वाशिंग पावडर डाल दिया था I छात्रा ने इसकी जानकारी पहले घरवालों को दी थी I इस घटना को किसी ने इतनी गंभीरता से नहीं लिया था लेकिन इस बार तो किसी ने हद ही कर दी I आखिर कौन ये सब करता है इस पर छात्रा के पिता ने प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जाँच करने की मांग की हैं I   

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5051

    https://golden36garh.com/?p=5062

  • बोरे में 12 टुकड़ों में मिला युवक की लाश

    गोपालपुर डैम में मिला बोरे में युवक की लाश

    कोरबा जिले के पाली थाना के चैतमा पुलिस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में स्थित डैम में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कुछ ग्रामीण पहुंचे, तो उन्हें डैम के पास से सड़ी हुई लाश की दुर्गंध आई तो उन्होंने डैम में पानी के सतह में तैरता हुआ एक बैग देखा। संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस मौके पर पहुंची तो उनकी टीम ने बैग को बाहर निकलवाया, तो उसमें कुछ कपड़े व कटे हुए दो पैर के टुकड़े मिले I गोताखोरों की मदद से डैम में तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक का बोरा मिला, जिसमें कटे हुए मानव के कुछ और भी अंग थे। लेकिन सिर गायब था, पुलिस ने फिर से गोताखोरों को पानी में उतारा तो उनको एक और बोरी मिला जिसमें मृतक का सिर था I अज्ञात आरोपी ने युवक के टुकड़े कर एक बैग व दो बोरी में भरकर फेंक दिया था। बोरे में शव के 12 टुकड़े कर डैम में फेंका गया था। अभी भी पुलिस को कमर से धड़ तक का हिस्सा नहीं मिला है। पुलिस इस घटना को अलग-अलग पहलुओं से जाँच कर खंगालने की कोशिश कर रही है I क्योंकि जिसका हत्या किया गया उसका पहचान छिपाना ही था तो फिर पासपोर्ट क्यों छोड़ा गया I पुलिस को शक है की आरोपी उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा है I ताकि पुलिस का ध्यान सिर्फ पासपोर्ट तक ही रहे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5051

    https://golden36garh.com/?p=5047

  • मरीज गले में फंसी पिन का ऑपरेशन कराने दुबई से पहुंचा रायपुर

    मरीज गले में फंसी पिन का ऑपरेशन कराने दुबई से पहुंचा रायपुर

    रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में एक युवक के गले में फंसी हुई पिन को निकालकर सफलता पूर्वक किया गया इलाज I मरीज का नाम परवाज खान है I वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जो पिछले दस साल से दुबई में रह रहा था I वह दुबई से रायपुर इलाज के लिए आया था I परवाज खान ने बताया कि वह स्टेप्लर पिन को मुँह में रखा और पिन गलती से गले में अटक गया I काफी मशक्कत करने के बाद भी पिन बाहर नहीं निकला और पिन अन्दर फंसता चला गया तो दुबई में दो बार ऑपरेशन भी कराया लेकिन पिन नहीं निकला I

    परवाज खान ने बताया कि मैंने अपनी समस्या अपने रिश्तेदारों को बताया तो उन्होंने रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। यहां ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा, मरीज के गले में फंसा हुआ पिन भी निकल गया। यह ऑपरेशन नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिग्विजय सिंह और उनकी टीम ने किया I डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि मरीज के गले में इंफेक्शन काफी बढ़ गया था और यदि वे जल्द ऑपरेशन नहीं करवाते तो उनके जान जाने का खतरा भी हो सकता था। फ़िलहाल मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है I      

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5047 

    https://golden36garh.com/?p=5051

  • डैम के पास मिला बैग में कटा हुआ शव का टुकड़ा

    डैम के पास मिला बैग में कटा हुआ शव का टुकड़ा

    कोरबा जिले के पाली थाना के अंतर्गत गोपालपुर गाँव में डैम के पास बैग में एक लड़के का शव मिलने से हडकंप मच गया है I गाँव के लोगों ने जब डैम के पास पड़े बैग को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गये I उन्होंने देखा की बैग में कटे हुए शव के टुकड़े हैं I इसकी सूचना गांववालों ने पुलिस को दी तो पुलिस के अधिकारी दल मौके पर पहुँची I आशंका जताया जा रहा है कि हत्यारे ने बड़ी ही सूझबुझ से मृतक की हत्या कर दिया हो और किसी को शक ना हो इससे बचने के लिए शव के कई टुकड़े करके उसे बैग में भरकर डैम के पास छोड़ दिया हो I देर शाम तक मामले से सम्बन्धित कुछ सबुत मिलने की आस जताई जा रही है I बैग में मृतक का आईडी कार्ड मिला है उसमें मोहम्मद वसीम अंसारी लिखा हुआ है I पुलिस उसी के आधार पर शव को पहचानने की कोशिश कर रही है I पुलिस ने अपने बयान में बताया कि ग्राम गोपालपुर में 2 बोरे और एक एडीडास का बैग में कटी हुई हालत में 20 से 25 वर्ष के उम्र का शव बरामद हुआ है जो काला शर्ट, M-साइज़ का पहना हुआ था और एक सफ़ेद टी-शर्ट भी मिला है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5047

    https://golden36garh.com/?p=5044

  • सुरक्षाबलों ने आठ लाख इनामी नक्सली महिला को किया ढेर

    सुरक्षाबलों ने आठ लाख इनामी नक्सली महिला को किया ढेर

    इन दिनों सुरक्षाकर्मी छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं I पुलिस ने बताया कि चल रहे नक्लसल विरोधी ऑपरेशन से इस साल 139 नक्सली मारे गये हैं I इसमें से 137 नक्सली बस्तर क्षेत्र के और 2 नक्सली धमतरी क्षेत्र में ढेर हुए हैं I इस एक साल के अन्दर में 498 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है इनमें से 461 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है I कांकेर जिले में  मंगलवार को 30 साल की एक नक्सली महिला को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया I इस महिला नक्सली पर आठ लाख का इनाम भी था I यह गोलीबारी बीनागुंडा गाँव में सुरक्षाकर्मियों द्वारा नक्सलवाद विरोध अभियान चला रहे थे उसी दौरान यह वारदात शुरू हुआ और एक नक्सली महिला मारी गयी  I

    जिला रिर्जव गार्ड (DRG) के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीएसएफ 30वीं और 94वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मी एक साथ संयुक्त रूप से शामिल थे I गोलीबारी थमने के बाद नक्सली महिला के शव के आलावा घटनास्थल से राइफल A -303, A -315 बरामद किया गया I इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण इलेसेला ने बताया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5040

    https://golden36garh.com/?p=5044

  • ओवरटेक के चक्कर में बस जा भिड़ी ट्रक से

    चालक द्वारा ओवरटेक बना हादसे का कारण

    सरगुजा जिले से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है I मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते मंगलवार की रात लुन्ड्रा के दर्रीडीह तिराहे में बस चालक द्वारा ओवरटेक के चक्कर में ट्रक से जा भिड़ी I यात्रियों ने बताया कि बस के आगे-आगे एक ट्रक जा रहा था तभी बस चालक उस ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था इस दौरान एक वाहन बस के सामने आ गया I ऐसे में बस चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया और तेज रफ़्तार बस ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया I टक्कर इतना जोरदार था कि बस के आगे का पूरा हिस्सा पूरी तरह धंस गया I इस बीच बस के केबीन में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार होने लगा I .

    रघुनाथपुर पुलिस चौकी में इसकी सूचना मिलने पर  चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। इसके पश्चात घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेज दिया गया I उपचार के दौरान बस क्लीनर शिवशंकर भगत(38) की मौत हो गयी I बाकि घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया I गंभीर रूप से घायल यात्री स्फिलिना लकड़ा की भी मौत हो गई। वह भरतपुर गाँव की रहने वाली थी I बस से वह अंबिकापुर आ रही थी I बाकि यात्रियों का इलाज चल रहा है I हादसे में बस का सामने का ही हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था और बस के केबिन में बैठे यात्रियों को ही ज्यादातर चोटें आयीं हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5034

    https://golden36garh.com/?p=5040

  • चार पुलिसकर्मियों को मिली बर्तन और जूते पॉलिश करने की सजा

    चार पुलिसकर्मियों को मिली बर्तन और जूते पॉलिश करने की सजा

    घटना रायपुर जिले के टिकरापारा थाना अंतर्गत का है जहाँ अंतर राज्यीय बस स्टैंड में 8 जून को एक सिख समाज के ड्राईवर बहादुर सिंह से चार पुलिसकर्मियों ने पगड़ी उतारकर और बाल खींचकर मारपीट किया था I सिख समाज ने इस घोर अपमान का निंदा किया और इस बात की शिकायत सिख समाज ने गृहमंत्री और एसएसपी से किया I घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था I शिकायत मिलने पर एसएसपी ने चंद्रभान सिंह भदौरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया था। पुलिसकर्मियों द्वारा बहादुर सिंह के साथ किए गए बदसलूकी को देखकर समाज ने इसकी निंदा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं गृह मंत्री को ज्ञापन सौंप कर चारों पुलिसकर्मियों पर धारा 295 ए के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की मांग किये थे I

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था परंतु इस कार्रवाई से सिख समाज संतुष्ट नहीं था। बहादुर सिंह के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों ने तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मात्था टेककर अपनी गलती स्वीकार की और सिख समाज से अपनी गलती की क्षमा मांगी । गुरुद्वारे के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने पुलिसकर्मियों के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज इन्हें पूरी तरह से माफ नहीं करेगा, समाज ने इन्हें दोबारा किसी सिख का धार्मिक अपमान न करने की चेतावनी देते हुए सात दिनों तक गुरुद्वारे में बर्तन साफ करने और गुरुद्वारा आने वाली संगत के जूतों की सेवा करने की सजा सुनाई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5030

    https://golden36garh.com/?p=5034

  • पीएम मोदी के रूस दौरे के दौरान हुए कई अहम समझौते

    पीएम मोदी के रूस दौरे के दौरान हुए कई अहम समझौते

    पीएम मोदी रूस दौरे पर रूस के राष्ट्रपति से कई अहम समझौते किये I इस समझौते में भारत और रूस ने दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार को वर्ष 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर से ऊपर पहुँचाने की सहमती जतायी है I इस लक्ष्य का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना और आपसी व्यापार के लिये राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग और ऊर्जा से लेकर कृषि एवं बुनियादी ढांचा में आपसी सहयोग बढ़ाकर हासिल किया जाएगा I

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच मास्को में आयोजित 22 वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई I दोनों देशों ने सहयोग के 9 प्रमुख क्षेत्रों पर सहमती व्यक्त की I इनमें से व्यापार, राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग कर व्यापार से निपटना, उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे जैसे नए मार्गों के जरिये माल का परिवहन आदि शामिल है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5009

    https://golden36garh.com/?p=5030

  • हाथरस काण्ड में जाँच रिपोर्ट सामने आने पर 6 अधिकारी निलंबित

    हाथरस काण्ड में जाँच रिपोर्ट सामने आने पर 6 अधिकारी निलंबित

    उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के अंतर्गत फुलरई गाँव में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचा था I इस भगदड़ में 120 से अधिक लोगों की जानें चली गई थीं I यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे की एसआईटी मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम और सीओ सहित अन्य छः अधिकारियों को निलंबित कर दिया है  I

    बताया जा रहा है कि इस हादसे का मुख्य जिम्मेदार कार्यक्रम आयोजक है साथ ही स्थानीय प्रशासन की भी जवाबदेही तय किया गया है I सौंपी गई जाँच रिपोर्ट से पता चलता है कि सत्संग को आयोजित करने वाले आयोजकों की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ I जाँच रिपोर्ट से पता चला है कि भीड़ को ध्यान में रखकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किये गये थे जिससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मचना शुरू हो गया जिससे यह बड़ा हादसा हो गया I स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है I क्योंकि प्रशासन ने इस आयोजन को गंभीरता से नही लिया और वरिष्ट अधिकारियों को समय पर इसकी समुचित जानकारी भी नहीं दिया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5026

    https://golden36garh.com/?p=5009