Category: Breaking News

Breaking News

  • भाग्यश्री ने की आत्महत्या महिलाओं की सुरक्षा पर उठा सवाल

    भाग्यश्री ने की आत्महत्या महिलाओं की सुरक्षा पर उठा सवाल

    आत्महत्या

    बदमाश की धमकी से तंग आकर छात्रा ने लगाई फांसी

    भारत सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून तो बनाएं हैं लेकिन जिस तरह से देश में घटनाएं घटित हो रही हैं उसके मद्देनजर से देखा जाए तो अभी भी उनकी सुरक्षा एक चिंता का विषय बना हुआ है I अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक छात्रा को प्रताड़ित किये जाने पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है I

    सूत्रों के मुताबिक़, यह मामला परसतराई का है, जहाँ एक बदमाश के द्वारा 10 वीं के छात्रा को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है I छात्रा का नाम भाग्यश्री साहू बताया जा रहा है जो एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी जिसको गाँव का मनचला शराबी लड़का रास्ते में आते जाते तंग करता था I लड़के ने यह भी धमकी दे रहा था कि छात्रा ने अगर स्कूल जाना नहीं छोड़ा तो जान से मार देगा I इस बात को लेकर लड़की परेशान होकर डिप्रेशन में चली गई थी I

    बदमाश लड़के के द्वारा स्कूल जाने को लेकर धमकी दिए जाने पर लड़की के परिजन ने भाग्यश्री को स्कूल बंद करा दिया I इस बीच छात्रा का रूप से कमजोर होने लगी और एक दिन परिजन खेत में काम करने गये हुए थे तभी छात्रा ने दोपहर के समय घर में ही गलत कदम उठाते हुए आत्महत्या कर लिया I जब देर शाम घर लौट तो घर में जो उन्होंने देखा सबके होश उड़ गये I भाग्यश्री फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी I

    परिजन ने तत्काल भाग्यश्री को लेकर पास के अस्पताल में गये लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया I इसके बाद घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई I तत्पश्चात पुलिस को मामले के सन्दर्भ में सूचित किया गया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस युवक को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है I

    Read More :

    राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश

    इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

  • राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश

    राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश

    vote registration

    छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के अंतिम चरण में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी

    छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है, और इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को पूरी तरह से अद्यतन करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 1 अक्टूबर 2024 तक सभी योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। आयोग ने कहा है कि नए 18 वर्ष के मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना अनिवार्य होगा।

    इस सिलसिले में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने एक बैठक में सभी जिलों के कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने और उसे समय पर अद्यतन करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति को भी महत्त्वपूर्ण बताया और इन पदों पर केवल योग्य और प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति करने पर जोर दिया, ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

    चुनाव सामग्री की गुणवत्ता और समय पर उपलब्धता पर भी ध्यान दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि सभी जरूरी सामग्री उचित गुणवत्ता के साथ समय पर उपलब्ध हो। इसके साथ ही, जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष और शिकायत सेल की स्थापना की जाएगी, ताकि नागरिकों को चुनाव संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सके।

    प्रदेश में इस बार 184 निकायों में चुनाव होंगे, जिसमें 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायतें शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है, ताकि मतदाता बिना किसी रुकावट के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    Read More :

    साइबर ठगी के नए तरीके में 58 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

  • मड़वारानी मंदिर के विरोध प्रदर्शन में उतरे ग्रामीण

    मड़वारानी मंदिर के विरोध प्रदर्शन में उतरे ग्रामीण

    protest for mandvarani temple

    मड़वारानी मंदिर को लेकर टकराव, पहले मूर्ति स्थापना की मांग पर अड़े ग्रामीण

    कोरबा-चाम्पा मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के लिए माँ मड़वारानी मंदिर को तोड़ने की प्रशासनिक योजना से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर के पास ही एक नया मंदिर निर्माणाधीन है, जहाँ भविष्य में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति स्थापना की जानी है। लेकिन, पुराने मंदिर को हटाने के प्रयास को लेकर सैकड़ों ग्रामवासी सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।

    मंदिर हटाने के लिए जिला प्रशासन का दल-बल लेकर पहुँचना, ग्रामीणों के लिए अप्रत्याशित रहा। बड़ी संख्या में लोग विरोध में इकट्ठा हो गए और बिना पूर्व सूचना मंदिर तोड़ने पर आपत्ति जताई। युवा नेता अजय कंवर सहित ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नए मंदिर में माँ की मूर्ति का विधिवत प्रतिष्ठापन नहीं हो जाता, तब तक पुराने मंदिर को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि आस्था से जुड़े इस मंदिर के प्रति प्रशासन को संवेदनशील होना चाहिए।

    मड़वारानी मंदिर की कहानी ग्रामीणों में पीढ़ियों से प्रचलित है। मान्यता के अनुसार, माँ मड़वारानी विवाह के मंडप को छोड़कर यहाँ आ गई थीं। इसी दौरान, बरपाली-मड़वारानी रोड पर चलते हुए उनके शरीर से हल्दी एक बड़े पत्थर पर गिरी, जिससे वह पत्थर पीला हो गया और इस स्थल को “मड़वारानी” के नाम से पहचाना जाने लगा। बुजुर्गों के अनुसार, इस स्थान का धार्मिक महत्व गाँव के लोगों के लिए गहरा है।

    मौजूदा हालात में, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि पहले नए मंदिर में मूर्ति स्थापना पूरी हो, तभी पुराने मंदिर को हटाने का काम शुरू हो। प्रशासन के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करना जरूरी है, लेकिन ग्रामीण इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

    Read More :

    साइबर ठगी के नए तरीके में 58 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में कुएं से निकला पेट्रोल, प्रशासन में मचा हड़कंप

  • साइबर ठगी के नए तरीके में 58 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

    साइबर ठगी के नए तरीके में 58 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

    मुंबई क्राइम ब्रांच का झांसा देकर महिला से 58 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसे एक दिन के अन्दर ही धर दबोचा है। रायपुर में साइबर ठगों द्वारा पंडरी के रहने वाले एक महिला से 58 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी जसविंदर सिंह साहनी के पास से नकद 9.50 लाख रुपए के साथ बैंक खाता, चेक बुक, और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

    पंडरी निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल करने वालों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 311 फर्जी बैंक खाते खुलवाने का झूठा आरोप लगाया। आरोपियों ने “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर उन्हें 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर बने रहने के लिए मजबूर किया और 58 लाख रुपए की ठगी की।

    रायपुर साइबर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान कर उस पर त्वरित कार्रवाई में जसविंदर सिंह साहनी को गिरफ्तार किया गया।

    ठगों ने एक नया पैटर्न अपनाया है, जिसके द्वारा लोगों को गुमराह कर अपना शिकार बना रहे हैं। इस तकनीक का उपयोग करते हुए वे खुद को पुलिस अधिकारी, कस्टम अफसर, या अन्य उच्च पदाधिकारी बताते हैं और लोगों को डराने के लिए वीडियो कॉल पर दबाव डालते हैं। वे अभिभावकों को फोन कर बच्चों को झूठे मामलों में फंसाने और हिरासत में लेने की धमकी देकर पैसे की मांग करते हैं। खासतौर पर उन परिवारों को निशाना बनाया जाता है जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहते हैं।

    किसी अज्ञात व्यक्ति की वीडियो कॉल न उठाएं। हिरासत की धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। बच्चों से संपर्क कर उनकी स्थिति की पुष्टि करें और बिना जांच के पैसे न भेजें। रात में इंटरनेट बंद रखें और अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी या बैंक संबंधित जानकारी किसी को न दें।

    साइबर ठग पुलिस अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर भी सोशल मीडिया पर लोगों से पैसे वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें।

    Read More :

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में कुएं से निकला पेट्रोल, प्रशासन में मचा हड़कंप

    इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

  • छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में कुएं से निकला पेट्रोल, प्रशासन में मचा हड़कंप

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में कुएं से निकला पेट्रोल, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Petrol Pump

    पेट्रोल पंप की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, कुएं को किया गया सील

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, गीदम नगर के वार्ड क्रमांक 12 के एक कुएं में पानी की जगह पेट्रोल निकलने की खबर सामने आई। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, इलाके में हड़कंप मच गया।

    इस मामले का संबंध माँ दंतेश्वरी पेट्रोल पंप से है, जिसका फ्यूल टैंक फट जाने से लगभग 14 लाख लीटर पेट्रोल रिसकर पास के एक कुएं में चला गया। इस घटना का पता तब चला, जब कुएं से पानी निकालते समय बाल्टी में पेट्रोल की गंध आई। पानी की जगह पेट्रोल देखकर लोग दंग रह गए और उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर कुएं में पेट्रोल कैसे पहुंचा।

    कुछ दिन पहले माँ दंतेश्वरी पेट्रोल पंप के मालिक ने पेट्रोल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले की जांच के दौरान पंप के मालिक को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस को सूचित करने पर जांच में सामने आया कि पंप के फ्यूल टैंक से पेट्रोल का रिसाव हुआ था, जो कुएं तक पहुंच गया। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुएं को सील कर दिया है। साथ ही, प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें। प्रारंभिक जांच में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की लापरवाही की बात सामने आई है।

    प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। साथ ही, ऐसी घटनाओं के प्रति लोगों को सचेत रहने की अपील भी की गई है।

    Read More :

    इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

  • इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

    इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

    Demo Images

    इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, रायपुर एयरपोर्ट पर की गई इमरजेंसी लैंडिंग

    नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह जानकारी एक मुखबिर से प्राप्त हुई, जिसने अधिकारियों को चेतावनी दी कि फ्लाइट में बम हो सकता है। इस सूचना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। एयरलाइंस और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सुरक्षा उपायों को सक्रिय कर दिया और फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही विमान रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा, यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर बुलाया गया, जिसने पूरे विमान और सामान की बारीकी से जांच की। फिलहाल, अभी तक किसी भी तरह के विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, और ना ही किसी के घायल होने की खबर आई है।

    यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे एयरपोर्ट को घेर लिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और उनके लिए आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

    फ्लाइट में बम की धमकी की वजह से विमान सेवाओं पर असर पड़ा है। सुरक्षा जांच और विमान की जांच पूरी होने तक कुछ उड़ानों में देरी हुई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विमान को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

    प्रारंभिक जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बम की धमकी कितनी गंभीर है और इसकी जानकारी कहां से मिली। एयरपोर्ट पर सुरक्षाबलों का एक बड़ा दल तैनात कर दिया गया है। इस घटना के चलते पूरे देश के एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है ।

    इस बीच यात्रियों ने नाराजगी भी जताई है क्योंकि कुछ यात्रियों की कोलकाता से इंटरनेशनल फ्लाइट था जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि फ्लाइट को उड़ान भरने में और कितना समय लगने वाला है।

    Read More :

    पोंटिंग ने कोहली की फॉर्म पर किया कमेंट, गौतम गंभीर ने किया पलटवार

  • पोंटिंग ने कोहली की फॉर्म पर किया कमेंट, गौतम गंभीर ने किया पलटवार

    पोंटिंग ने कोहली की फॉर्म पर किया कमेंट, गौतम गंभीर ने किया पलटवार

    गौतम गंभीर ने रिकी पोंटिंग को साधा निशाना, कहा ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट पर ध्यान दो

    अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट के हेड कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पर अपना गुस्सा बरसाया था , जिसके बाद पोंटिंग ने भी प्रतिकिया देते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर जल्दी चिढ़ जाते हैं, और उनकी टिप्पणियों को विराट कोहली पर निशाना साधने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

    पोंटिंग ने ICC को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि विराट कोहली की खराब फॉर्म निश्चित तौर पर चिंता का विषय बन चुकी है। उन्होंने कहा, “कोहली के लिए टेस्ट मैच में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि पिछले पांच वर्षों में केवल दो शतक के साथ किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को अपनी जगह बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है।” हालांकि, इस बीच पोंटिंग ने विराट की काबिलियत की तारीफ करते हुए उसके वापसी करने की क्षमता की सराहना भी की।

    पोंटिंग

    गौतम गंभीर ने पोंटिंग के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पोंटिंग को इंडियन टीम के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “पोंटिंग को अपनी टीम और खिलाड़ियों के बारे में चिंतित होना चाहिए, भारतीय क्रिकेट में वह अपनी राय ना दें तो बेहतर होगा।”

    गंभीर ने यह भी कहा कि पोंटिंग को उनके इतिहास और उनके चुलबुले स्वभाव से अच्छी तरह से रूबरू हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में कोचिंग दी थी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पोंटिंग की टिप्पणियाँ किसी भी तरह से कोहली के खिलाफ नहीं थीं और उन्होंने इन बातों को संदर्भ से बाहर बताया।

    वहीं, कोहली के फॉर्म की बात करें तो इस साल वह अभी तक केवल एक अर्धशतक बना पाए हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में उन्होंने 70 रन बनाए, जबकि अपना आखिरी शतक जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।

    भारत की हालिया स्थिति भी काफी चुनौतीपूर्ण रही है, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों मैच हार दिए थे।

    Read More :

    भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव से हड़कंप, तीन श्रमिक आईसीयू में भर्ती

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वोटिंग जारी, 23 नवम्बर को होगा विजेता की घोषणा

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव से हड़कंप, तीन श्रमिक आईसीयू में भर्ती

    भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव से हड़कंप, तीन श्रमिक आईसीयू में भर्ती

    भिलाई इस्पात संयंत्र

    भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस लीक से बड़ा हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में आज एक बड़ी घटना घटित हो गई। संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस नंबर 6 से अचानक गैस का रिसाव हो गया, जिससे वहां काम कर रहे तीन ठेका श्रमिकों की तबियत अचानक बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैस के संपर्क में आने के बाद श्रमिक बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    घटना उस समय हुई जब संयंत्र में श्रमिक अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे। अचानक ब्लास्ट फर्नेस नंबर 6 से एक जहरीली गैस का रिसाव हो गया, जिससे रिजवान, हरिचरण, और मोहनलाल गुप्ता नामक श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। गैस का संपर्क होते ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई, और तुरंत ही उन्हें भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने श्रमिकों की हालत को स्थिर बताया है और उनकी पूरी निगरानी की जा रही है।

    गैस लीक की इस घटना के बाद संयंत्र प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। संयंत्र के अधिकारी गैस लीक के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह रिसाव किस कारण से हुआ, लेकिन अधिकारियों ने संयंत्र की सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं की समीक्षा करने का आदेश दिया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया और संयंत्र में सुरक्षा इंतजामों की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने संयंत्र के प्रबंधन से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी है और संयंत्र की सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। यह घटना संयंत्र के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, और प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाने की संभावना है ताकि श्रमिकों की सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके।

    इस घटना ने न केवल संयंत्र प्रशासन को, बल्कि श्रमिकों के परिवारों को भी गहरी चिंता में डाल दिया है। घायल श्रमिकों के परिवारजन संयंत्र के बाहर जमा हैं और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। संयंत्र के अधिकारियों ने परिवारजनों को श्रमिकों की स्थिति की जानकारी देने का आश्वासन दिया है और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए मदद मुहैया कराई जा रही है।

    यह घटना एक महत्वपूर्ण चेतावनी मानी जा रही है, जो संयंत्र प्रशासन को भविष्य में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है। प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदम और सुरक्षा उपायों की समीक्षा के बाद इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और भी ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

    घटना के बाद संयंत्र में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं और संयंत्र प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने के प्रयास में है कि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    Read More :

    दक्षिण उपचुनाव में मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वोटिंग जारी, 23 नवम्बर को होगा विजेता की घोषणा

  • दक्षिण उपचुनाव में मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    दक्षिण उपचुनाव में मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    दक्षिण उपचुनाव में मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े
    Group of teenager friends showing ink marked fingers outside polling station or booth after casting votes – Concept of Indian election or vote casting system

    दक्षिण उपचुनाव में मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के बीच आज मतदान जारी है, हालांकि मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी देखी जा रही है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र पर दोनों प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद उस समय बढ़ा जब भाजपा प्रत्याशी के गमछा पहनकर मतदान केंद्र में प्रवेश करने और कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर द्वारा फूड पैकेट बांटने के आरोप लगे। इस विवाद पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत किया, हालांकि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार नारेबाजी की गई।

    चंगोरा भाटा मतदान केंद्र पर कांग्रेस द्वारा वोटर्स के लिए पोहा की व्यवस्था की गई है, वहीं दोनों प्रमुख पार्टियाँ पोलिंग बूथ तक मतदाताओं को उनके वाहनों से छोड़ने की व्यवस्था कर रही हैं। दोपहर 1 बजे तक रायपुर दक्षिण में कुल 28.37 प्रतिशत मतदान हो चुका था। उपचुनाव के तहत कुल 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 253 सामान्य और 13 सहायक बूथ हैं। इन बूथों में 10 पिंक बूथ, 5 युवा बूथ और 1 दिव्यांग बूथ भी शामिल हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि मतदाता स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें।

    साथ ही, मतदान के लिए ईवीएम मशीनों में बीयू 532, सीयू 266 और वीवीपीएटी 266 की व्यवस्था की गई है। रिजर्व के रूप में बीयू 182, सीयू 112 और वीवीपीएटी 146 मशीनें उपलब्ध हैं। मतदान आज, 13 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

    Read More :

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वोटिंग जारी, 23 नवम्बर को होगा विजेता की घोषणा

    सहकारी समितियों की हड़ताल से धान खरीदी पर मंडराए संकट के बादल

  • केंद्रीय मंत्री मांडवीया ने जशपुर में दी 150वीं जयंती पर बड़ी सौगात

    केंद्रीय मंत्री मांडवीया ने जशपुर में दी 150वीं जयंती पर बड़ी सौगात

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मांडवीया का ऐलान

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मांडवीया का ऐलान

    छत्तीसगढ़ के जशपुर शहर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया पहुंचे और इस खास अवसर पर शहर को एक बड़ी सौगात दी। वे सुबह 9 बजे गुजरात से उड़ान भरकर आगडीह हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय भी रायपुर से जशपुर आए।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार आदिवासियों के विकास के प्रति गंभीर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समुदाय को सशक्त बनाने और देश के नेतृत्व में शामिल करने के लिए राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू का चयन किया। इसके साथ ही, उन्होंने स्वयं एक साधारण किसान को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के आदिवासी समाज के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है।

    केंद्रीय मंत्री मांडवीया ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम सरकारी आयोजन नहीं है, बल्कि माई भारत यूथ वालेंटियर संगठन ने इसका आयोजन किया है। उन्होंने संगठन की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के दृष्टिकोण का प्रतीक बताया। मांडवीया ने कहा कि यह संगठन युवाओं के लिए एक सिंगल विंडो प्रणाली की तरह कार्य करेगा, जिससे युवा खेल, समाज सेवा, और विभिन्न क्षेत्रों में अपने करियर को आगे बढ़ा सकेंगे।

    मांडवीया ने बताया कि भाजपा आदिवासियों के हित और विकास के प्रति हमेशा से चिंतित रही है।

    Read More :

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वोटिंग जारी, 23 नवम्बर को होगा विजेता की घोषणा

    सहकारी समितियों की हड़ताल से धान खरीदी पर मंडराए संकट के बादल