Category: Breaking News

Breaking News

  • दूरंतो एक्सप्रेस में बहस से हंगामा, रातभर अटकी रही ट्रेन

    दूरंतो एक्सप्रेस में बहस से हंगामा, रातभर अटकी रही ट्रेन

    दूरंतो एक्सप्रेस में हंगामा बिलासपुर में यात्रियों ने किया बवाल

    दूरंतो एक्सप्रेस में हंगामा बिलासपुर में यात्रियों ने किया बवाल

    मामला बिलासपुर रेलवे स्टेशन का है जहाँ बीते बुधवार की रात दूरंतो एक्सप्रेस में बड़ा हंगामा हुआ। यह ट्रेन हावड़ा से पुणे जा रही थी और रात 12:05 बजे स्टेशन पर पहुंची। टाटानगर स्टेशन से भोजन प्राप्त करने वाले यात्रियों ने खाने को लेकर फूड पॉइजनिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। टीटीई और यात्रियों के बीच बहस के बाद मामला बढ़ गया और गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को दो घंटे तक रोके रखा। इस दौरान रेलवे पुलिस फोर्स और स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यात्री शांत होने को तैयार नहीं थे। आखिरकार रात दो बजे ट्रेन को रवाना किया गया।

    Read More : पति की रहस्यमय मौत और रीना गिरी की हत्या से इलाके में हड़कंप

    इस बीच, यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की 16 प्रमुख ट्रेनों में चार-चार जनरल कोच जोड़े गए हैं। पहले इन ट्रेनों में सिर्फ दो जनरल कोच होते थे, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें होती थीं। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ट्रेन में 400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो गई हैं।

    जोन में कुल 6400 सीटों की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल सामान्य यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि स्लीपर कोच में जबरन यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्या भी कम होगी। ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने से यात्रियों को सफर में अधिक सुविधा और आराम मिलेगा। रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि ट्रेनों में कोच की संख्या प्लेटफार्म की क्षमता के अनुसार रहे।

    Read More : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अमित शाह से नक्सल उन्मूलन पर चर्चा

  • ट्रक की चपेट में आने से दो स्कूल छात्राएं हुईं घायल, एक की मौत

    ट्रक की चपेट में आने से दो स्कूल छात्राएं हुईं घायल, एक की मौत

    ट्रक की चपेट में आने से दो स्कूल छात्राएं हुईं घायल, एक की मौत

    मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन स्कूल की छात्राएं घायल हो गईं, जबकि एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्राएं स्कूल में होने वाली खेल प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सुबह के समय दौड़ने निकली थीं। हादसे में घायल हुई दो छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    Read More : पति की रहस्यमय मौत और रीना गिरी की हत्या से इलाके में हड़कंप

    जानकारी के अनुसार, यह घटना शिवपुरी जिले के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ हुई। बताया जा रहा है कि ये छात्राएं स्कूल में होने वाली दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं और इसके लिए वे सुबह-सुबह रनिंग कर रही थीं। दौड़ने के बाद तीनों छात्राएं हाईवे के किनारे स्थित सर्विस लाइन पर आराम करने के लिए रुक गई थीं। वहीं, तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने अचानक अपनी दिशा बदलते हुए रेलिंग को तोड़ते हुए छात्राओं को कुचल दिया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने एक छात्रा को घटनास्थल पर ही मरणासन्न स्थिति में कुचल दिया, जबकि अन्य दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    Read More : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अमित शाह से नक्सल उन्मूलन पर चर्चा

    घटना के बाद, मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और ट्रक की तेज रफ्तार की वजह से छात्राओं को किस तरह से चपेट में लिया गया।

    यह घटना शिवपुरी जिले में एक बड़ा हादसा बनकर सामने आई है, जिसने छात्राओं के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दुर्घटना के कारण इलाके में भी गुस्सा है और लोग ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के खतरे को उजागर किया है, जिससे हर कोई अब सतर्क रहने की कोशिश कर रहा है।

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अमित शाह से नक्सल उन्मूलन पर चर्चा

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अमित शाह से नक्सल उन्मूलन पर चर्चा

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा और नक्सलवाद के उन्मूलन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।  मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। 

    Read More : बिलासा एयरपोर्ट के नवीनीकरण के लिए मिला 5 करोड़ की मंजूरी

    गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में नक्सल उन्मूलन के लिए रणनीतियों पर गहराई से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि पिछले 11 महीनों में सुरक्षा बलों ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन के तहत लगभग 200 नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हम 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।”

    Read More : पति की रहस्यमय मौत और रीना गिरी की हत्या से इलाके में हड़कंप

  • पति की रहस्यमय मौत और रीना गिरी की हत्या से इलाके में हड़कंप

    पति की रहस्यमय मौत और रीना गिरी की हत्या से इलाके में हड़कंप

    पति की रहस्यमय मौत और रीना गिरी की हत्या से इलाके में हड़कंप

    झारखंड के गढ़वा जिले में कोयल नदी के पास मिली महिला की लाश ने बलरामपुर और गढ़वा में सनसनी फैला दी। मृतका की पहचान संतोषीनगर, बलरामपुर की रहने वाली रीना गिरी के रूप में हुई। इस मामले में गढ़वा सदर थाना पुलिस ने रीना के ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रीना गिरी 29 सितंबर को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में बलरामपुर पुलिस ने जांच शुरू की और रीना के पति गुरुचंद मंडल और ससुर शांति मंडल को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

    24 अक्टूबर को, पूछताछ के दौरान, रीना के पति गुरुचंद मंडल की लाश बलरामपुर थाना परिसर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया और बलरामपुर में दो दिनों तक कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई। गुरुचंद की मौत को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए, लेकिन पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया। गुरुचंद की मौत के कुछ दिनों बाद, झारखंड के गढ़वा जिले में कोयल नदी के पुल के नीचे एक महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों में जानकारी भेजी।

    रीना गिरी के मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान रीना के रूप में की। उन्होंने ससुराल पक्ष पर रीना की हत्या का आरोप लगाया और गढ़वा सदर थाने में मामला दर्ज कराया। रीना के मायके वालों ने दावा किया कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर रीना को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि रीना की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया।

    गढ़वा पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और साक्ष्यों को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    रीना गिरी की मौत और उसके पति की रहस्यमय मौत ने इलाके में आक्रोश फैला दिया है। मायके पक्ष न्याय की मांग कर रहा है, जबकि ससुराल पक्ष ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    Read More :

    बिटकॉइन घोटाले में ED ने गौरव मेहता के घर की छापेमारी

    बिलासा एयरपोर्ट के नवीनीकरण के लिए मिला 5 करोड़ की मंजूरी

  • बिटकॉइन घोटाले में ED ने गौरव मेहता के घर की छापेमारी

    बिटकॉइन घोटाले में ED ने गौरव मेहता के घर की छापेमारी

    बिटकॉइन घोटाले में ED ने गौरव मेहता के घर की छापेमारी

    बिटकॉइन घोटाले में ED ने गौरव मेहता के घर की छापेमारी

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिटकॉइन घोटाले से जुड़े गौरव मेहता के घर पर छापेमारी की है। गौरव मेहता एक कंसल्टेंट हैं और वह पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच में सहयोग कर रहे थे।

    कल, पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने सनसनीखेज बयान देते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता नाना पटोले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता सुप्रिया सुले ने गौरव मेहता से संपर्क किया था। उनका दावा था कि दोनों नेताओं ने घोटाले से प्राप्त बिटकॉइन को नकद में बदलने के लिए दबाव डाला था ताकि चुनाव में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

    भा.ज.पा. ने इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर अवैध तरीके से चुनावी कार्यों के लिए बिटकॉइन का उपयोग करने का आरोप लगाया। भाजपा ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की है, जिसमें सुले की आवाज होने का दावा किया जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, ED की छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। यह मामले अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गए हैं और नेताओं के खिलाफ जांच तेज हो गई है।

    Read More :

    पैसे के विवाद में युवक की फावड़े से हत्या, रायपुर में बढ़ा तनाव

    बिलासा एयरपोर्ट के नवीनीकरण के लिए मिला 5 करोड़ की मंजूरी

  • बिलासा एयरपोर्ट के नवीनीकरण के लिए मिला 5 करोड़ की मंजूरी

    बिलासा एयरपोर्ट के नवीनीकरण के लिए मिला 5 करोड़ की मंजूरी

    एयरपोर्ट में सुधार के लिए राज्य सरकार ने मंजूर की 5 करोड़ रुपये की राशि

    बिलासपुर एयरपोर्ट को आधुनिकतम बनाने के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपये की राशि मंजूर दे दी है। यह धन राशि एयरपोर्ट के विकास कार्यों, खासतौर पर टर्मिनल और अन्य भवनों के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एयरपोर्ट के नए डिजाइन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, जो यात्रियों को बेहतर और आकर्षक अनुभव देने के लिए बनाई गई है।

    कलेक्टर अवनीश शरण ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के साथ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार की गई डिजाइन के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिया कि टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और छह महीने के भीतर कार्य पूरा किया जाए। इस निरीक्षण में एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बीरेन और पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सीके पाण्डेय भी मौजूद थे।

    कलेक्टर ने एयरपोर्ट में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया, जिनमें रनवे की स्ट्रीट आइसोलेशन, फायर एप्रोच रोड, रनवे लाइट, एप्रॉन हाई मास्ट और सेफ्टी वॉच टावर शामिल हैं। उन्होंने इन कार्यों की गति बढ़ाने और उन्हें जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। नए टर्मिनल भवन का डिज़ाइन आकर्षक और यात्रियों के लिए आरामदायक होगा। इसे न केवल आकर्षक बनाया जाएगा, बल्कि इसकी सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा, जिसमें कन्वेयर बेल्ट लाउंज और कैंटीन का नवीनीकरण भी शामिल है। इसके अलावा, एयरपोर्ट के एनाउंसमेंट सिस्टम और डिस्प्ले बोर्ड को भी आधुनिक रूप दिया जाएगा।

    एयरपोर्ट के विस्तार के लिए रनवे की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसके लिए सेना से 287 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। राज्य सरकार ने जमीन के एवज में राशि जमा कर दी है, लेकिन जमीन मिलने तक यह कार्य स्थगित रहेगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए एक आकर्षक और सुविधाजनक बनाना है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार का दिक्कत ना हो।

    Read More :

    “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म हुआ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

    पैसे के विवाद में युवक की फावड़े से हत्या, रायपुर में बढ़ा तनाव

  • पैसे के विवाद में युवक की फावड़े से हत्या, रायपुर में बढ़ा तनाव

    पैसे के विवाद में युवक की फावड़े से हत्या, रायपुर में बढ़ा तनाव

    रायपुर में 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं, पुलिस प्रशासन अलर्ट

    रायपुर में 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं, पुलिस प्रशासन अलर्ट

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं ने शहर को हिला दिया है। इन घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस लगातार इन मामलों की जांच में जुटी हुई है। रायपुर के विनायक सिटी में मंगलवार रात नोहर मानिकपुरी (23) ने अपने साथी संतोष (40) की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। दोनों एक ही मकान में रहते थे और निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। 

    पैसे को लेकर हुई बहस ने जल्द ही झगड़े का रूप ले लिया। गुस्से में नोहर ने संतोष का गला दबाने के बाद फावड़े से सिर पर वार किया, जिससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नोहर संतोष के शव के पास बैठा रहा। अन्य मजदूरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

    इस घटना से पहले रायपुर में अज्ञात आरोपियों ने दो अन्य व्यक्तियों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। ये घटनाएं अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थीं कि एक और हत्या ने सनसनी फैला दी। लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 

    पुलिस का कहना है कि सभी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शांति बनाए रखने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रायपुर पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की अपील की है। 

    Read More :

    “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म हुआ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

    महाराष्ट्र चुनाव से पहले विनोद तावड़े पर नोट बांटने के आरोप

  • “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म हुआ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

    “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म हुआ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

    छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई "द साबरमती रिपोर्ट", इस फिल्म में क्या है खास

    छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई “द साबरमती रिपोर्ट”, इस फिल्म में क्या है खास

    छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने का निर्णय लिया है। यह फिल्म भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण और दर्दनाक घटना को सामने लाने का प्रयास करती है, जिसे लंबे समय से दबाने और नकारात्मक नरेटिव के जरिये छिपाने की कोशिश की गई थी।

    फिल्म उस समय की तात्कालिक व्यवस्था की सच्चाई को उजागर करती है, जिसमें सत्ता और स्वार्थ की राजनीति के तहत सत्य को दबाने का प्रयास किया गया। यह झूठे प्रचार और गलत धारणाओं के माध्यम से सच्चाई को छिपाने की एक निंदनीय प्रक्रिया को दर्शाती है।

    फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उस घटना को संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ प्रस्तुत किया गया है। इसमें न केवल दर्शकों को एक ऐतिहासिक घटना के वास्तविक पक्ष से परिचित कराया गया है, बल्कि यह भी दिखाया गया है कि कैसे झूठे नरेटिव को समाज पर थोपा जाता है। सरकार का मानना है कि यह फिल्म न केवल इतिहास के प्रति हमारी जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी एक बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करती है। अतीत का अध्ययन हमें सिखाता है कि हमें भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए क्या करना चाहिए। इस फैसले से न केवल फिल्म को ज्यादा दर्शक मिलेंगे, बल्कि लोग भी उस सच्चाई से अवगत होंगे जिसे जानना जरूरी है।

    यह फिल्म हर नागरिक को देखनी चाहिए क्योंकि यह न केवल हमारे इतिहास को समझने में मदद करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे सत्य को दबाने के प्रयास किए गए। ऐसे प्रयासों से बचने और समाज में सच्चाई की पहचान करने के लिए यह फिल्म एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो सकती है।

    Read More :

    महाराष्ट्र चुनाव से पहले विनोद तावड़े पर नोट बांटने के आरोप

    भिलाई में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता का आरोप

  • CBI ने मांगी 12 दिन की रिमांड,PSC घोटाले में टामन सोनवानी के खुलेंगे काण्ड

    CBI ने मांगी 12 दिन की रिमांड,PSC घोटाले में टामन सोनवानी के खुलेंगे काण्ड

    Taman sonwani

    पूर्व IAS टामन सोनवानी हुआ गिरफ्तार, CBI ने मांगी 12 दिनों की रिमांड

    हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को पीएससी घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई ने आज उन्हें और एक अन्य आरोपी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल, को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपियों से पूछताछ के लिए 12 दिन की रिमांड मांगी।

    टामन सोनवानी के वकील फैजल रिजवी ने सीबीआई की मांग का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में कोई अवैध लेनदेन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस एनजीओ की अध्यक्ष सोनवानी की पत्नी हैं, उसमें CSR फंड के तहत 45 लाख रुपए दिए गए थे। यह राशि कानून किसी भी संस्था को दी जा सकती है। वकील ने इस कार्यवाही को आधारहीन बताया और रिमांड को चुनौती दी।

    सीबीआई ने टामन सोनवानी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने CGPSC भर्ती में अनियमितताएं कीं। जांच में पता चला कि बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल ने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका को नौकरी दिलाने के लिए सोनवानी के करीबी एनजीओ को 45 लाख रुपए का फंड दिया था। आरोप है कि यह राशि सोनवानी तक पहुंचाई गई।

    कोर्ट में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया। सीबीआई का कहना है कि इस घोटाले की तह तक जाने के लिए लंबी पूछताछ जरूरी है। सीबीआई द्वारा इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। फिलहाल, टामन सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई की कस्टडी में भेजने पर कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

    Read More :

    महाराष्ट्र चुनाव से पहले विनोद तावड़े पर नोट बांटने के आरोप

    भिलाई में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता का आरोप

  • महाराष्ट्र चुनाव से पहले विनोद तावड़े पर नोट बांटने के आरोप

    महाराष्ट्र चुनाव से पहले विनोद तावड़े पर नोट बांटने के आरोप

    Demo image

    महाराष्ट्र चुनाव से पहले विनोद तावड़े पर नोट बांटने के आरोप

    छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण चुनाव समाप्त होने के बाद अब सबकी नजर महाराष्ट्र चुनाव पर है । महाराष्ट्र में 20 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होना है लेकिन महाराष्ट्र में कल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नोट बांटने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला मुंबई के विरार का बताया जा रहा है, जहां एक वायरल वीडियो में तावड़े के पास एक शख्स को नोट लहराते हुए देखा गया। विपक्षी दलों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

    नाना पटोले ने दावा किया कि पुलिस तावड़े को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तावड़े के पास 5 करोड़ रुपये थे। शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया। वहीं, एआईएमआईएम के नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि जहाँ बीजेपी को वोट नहीं मिलने की होती है, वहां पैसे बांटकर वोट खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। इस विवाद के बाद पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। भाजपा नेता विनोद तावड़े एक होटल में बैठक कर रहे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया।

    लेकिन तावड़े ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि आरोप झूठे हैं और इसकी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखा जाना चाहिए। तावड़े ने स्पष्ट किया कि वे केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए होटल में गए थे। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी के खिलाफ गहरी साजिश की जा है। हमारी बैठक मतदान के दिन की तैयारियों और आदर्श आचार संहिता पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी।” कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। विपक्ष ने मांग की है कि चुनाव आयोग मामले की जांच करे और निष्पक्षता सुनिश्चित करे। चुनाव से पहले इस तरह के आरोपों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

    Read More :

    भिलाई में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता का आरोप

    अफसर की बेटी ने की मामूली ड्राइवर से भागकर शादी