Category: Breaking News

Breaking News

  • जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर किया हमला

    जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर किया हमला

    जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर किया हमला
    attacked with a stick

    जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर लाठी से किया हमला

    बिलासपुर के जोनल स्टेशन पर गुरुवार करीब 11 बजे के आसपास एक मानसिक रोगी ने मुख्य स्टेशन प्रबंधक एस. ओझा को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी और ट्रैकमैन की मदद से मानसिक रोगी को काबू में किया गया और आरपीएफ को सौंप दिया गया।

    मुख्य स्टेशन प्रबंधक प्लेटफॉर्म का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान, पीछे से आए युवक ने अचानक उनके सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, युवक ने दोबारा हमला किया। घायल होने के बावजूद स्टेशन प्रबंधक ने तीसरे वार को रोककर लाठी छीन ली। इस घटना के दौरान आरोपी ने आरपीएफ की महिला आरक्षक पर भी हमला करने की कोशिश की। लेकिन महिला आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई। जैसे-तैसे करके ट्रैकमैन और अन्य कर्मचारियों ने मानसिक रोगी को काबू में किया और आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया।

    Read More : समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

    आरपीएफ ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। पूछताछ के दौरान उसने अजीबोगरीब हरकतें की और कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उसकी पहचान और स्वजन का पता लगाना कठिन हो रहा है।

    फिलहाल मानसिक रोगी को आरपीएफ पोस्ट में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य केंद्र भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस घटना के बाद स्टेशन प्रबंधन ने सुरक्षा के उपायों पर पुनः विचार की बात कही है।

    इस तरह की घटना स्टेशन में पहली बार हुआ है जब किसी मानसिक रोगी ने स्टेशन कर्मियों पर हमला किया है। इस घटना ने स्टेशन के कर्मचारियों में भय का माहौल बना दिया है।

    Read More : किसान के बेटे ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास

  • रविशंकर वर्मा ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास

    रविशंकर वर्मा ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास

    रविशंकर वर्मा ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास

    किसान के बेटे ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास

    बलौदाबाजार के कुसमुंडी गांव के रहने वाले किसान के बेटे, रविशंकर वर्मा ने पीएससी परीक्षा में टॉप कर मिसाल पेश की है। उन्होंने यह सफलता सरकारी नौकरी के साथ-साथ सीमित समय में पढ़ाई करके हासिल की। रविशंकर वर्तमान में रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और अपने 5वें प्रयास में डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना पूरा किया।

    रविशंकर ने बताया कि वे दिनभर ड्यूटी के बाद बचे हुए समय में पढ़ाई करते थे। उन्होंने न तो किसी कोचिंग सेंटर का सहारा लिया, न ही 10-15 घंटे पढ़ाई की, बल्कि नियमित और केंद्रित तैयारी पर ध्यान दिया। उनका कहना है, “अगर आपका कांसेप्ट क्लियर हो, तो कम समय में भी बेहतर परिणाम आ सकते हैं।”

    2021 में पीएससी परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल करने के बाद वे रोजगार अधिकारी बने, लेकिन डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना जारी रखा। 2024 की परीक्षा में उन्होंने न केवल सफलता पाई बल्कि टॉप भी किया। यह सुनकर हर कोई हैरान था क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया का भी उपयोग संतुलित तरीके से किया।

    इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच से बीटेक करने वाले रविशंकर ने एनआईटी से स्नातक के बाद प्राइवेट जॉब छोड़ी और सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। साक्षात्कार के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनके जवाब आत्मविश्वास से भरे थे। रविशंकर वर्मा का यह सफर यह साबित करता है कि आत्मविश्वास, केंद्रित प्रयास और अनुशासन से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

    Read More :

    ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

  • ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

    ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

    SKD Film Production की ब्लॉकबस्टर फिल्म 5 दिसम्बर से यूट्यूब पर!

    SKD Film Production की ब्लॉकबस्टर फिल्म 5 दिसम्बर से यूट्यूब पर!

    ‘एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन’ के बैनर तले बनी फीचर फिल्म ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ को हंगामा प्ले, एयरटेल एक्सट्रीम और एमएक्स प्लेयर सहित पाँच बड़े ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था। अब यह फिल्म दर्शकों की डिमांड पर SKD Film Production के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म समायरा नाम की एक साधारण, खूबसूरत लड़की के ऊपर आधारित है, जो एक छोटे से गांव से होकर शहर के एक बड़े व्यवसायी से शादी करती है। इसके बाद आगे फिल्म में क्या होता है इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखने पड़ेगी।

    ऑफिसियल ट्रेलर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :-

    Samaira – A Small Town Girl | SKD Films Production | Official Trailer | New Bollywood Film 2024

    इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में इक़बाल खान, आकाश डहरिया और प्रिंसेस अफ़रीना हैं, जबकि सह कलाकार के रूप में नीलांजन बोस, संजय मानिकपुरी, मोहम्मद शाहनवाज, ओमप्रकाश मंडल, पिलेश बघेल, अभय डहरिया, किशोर पुरेना, अरुण भांगे, वर्टिका आकांक्षा, जशप्रीत कौर, अभिलाषा शर्मा, और निमिर बानरा हैं जिन्होंने फिल्म में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कलाकारों के अभिनय की बात करें तो सभी अनुभवी और मंझे हुए कलाकार हैं । फिल्म की मुख्य अभिनेत्री प्रिंसेस अफ़रीना जो मुंबई से हैं उन्होंने अपना किरदार बखूबी निभाया है । फिल्म में अन्य कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदार को बखूबी निभाया है ।

    इस फीचर फिल्म को अभिनेता आकाश डहरिया ने प्रोड्यूस किया है आपको बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने अभिनय भी किया है । वहीं इस फिल्म में प्रोडक्शन मैनेजर अंकित डहरिया और प्रोडक्शन कंट्रोलर की जिम्मेदारी इरफ़ान हक ने निभाई। फिल्म के निर्देशन अनंत सिंह और मुख्य सहायक निर्देशक शुभम कोशले थे। फिल्म की तकनीकी टीम में रोहित पटेल और इंदर सेन ठाकुर फोटोग्राफी निर्देशक (डीओपी) थे, जबकि रोहित पटेल ने फिल्म का सम्पादन किया है। फिल्म का संगीत रागिनी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस और नेल्सन मुदलियार ने तैयार किया। फिल्म के मार्केटिंग का काम ज्ञानेंद्र साहू ने किया , जबकि पोस्टर और पब्लिसिटी डिजाईनिंग एकेबी जीएफएक्स (अजय) और उदय भारद्वाज ने किया। फिल्म की स्टिल फ़ोटोग्राफ़ी निमिर बानरा ने की।

    ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ एमएक्स प्लेयर, हंगामा प्ले और एयरटेल एक्सट्रीम जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म पर सफलता पाने के बाद अब यह फिल्म SKD Film Production के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रही है। सस्पेंस से भरा हुआ यह फिल्म 5 दिसम्बर को आ रही है। आज 28 नवम्बर को ‘एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन’ पर फिल्म का ऑफिसियल ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ ने जिस तरह से ओटीटी पर सुर्खियाँ बटोरी थी यूट्यूब पर भी दर्शकों का ऐसे ही प्यार मिलेगा।

    Read More : नक्सली प्रेशर IED की चपेट में आया जवान, सुकमा में सुरक्षा बढ़ाई गई


  • विष्णुदेव साय ने “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के विचार को सराहा

    विष्णुदेव साय ने “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के विचार को सराहा

    “मन की बात” में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और साइबर क्राइम पर दी सलाह

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के इस स्पीच की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में अगले वर्ष 11 और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले “युवा विचारों का महाकुम्भ” में देशभर के युवाओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने युवाओं से अनुपयोगी वस्तुओं को रिसाइकल कर पुनः उपयोगी बनाने की दिशा में काम करने की अपील की, जिसे मुख्यमंत्री ने एक अनुकरणीय पहल बताया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने “पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की बात की। साथ ही, गौरेया संरक्षण और साइबर क्राइम (डिजिटल अरेस्ट) के बढ़ते खतरे से सचेत रहने और जागरूकता फैलाने के लिए भी अपील की।

    पौधारोपण

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के इन विचारों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद बताते हुए उनके आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा।

    Read More : नक्सली प्रेशर IED की चपेट में आया जवान, सुकमा में सुरक्षा बढ़ाई गई

  • नक्सली प्रेशर IED की चपेट में आया जवान, सुकमा में सुरक्षा बढ़ाई गई

    नक्सली प्रेशर IED की चपेट में आया जवान, सुकमा में सुरक्षा बढ़ाई गई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान घायल हो गया। यह घटना दोपहर लगभग 11 बजे रायगुड़ा के जंगल में हुई, जब DRG के जवान एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुए थे।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने जंगल में प्रेशर IED बिछा रखा था। जैसे ही जवान वहां पहुंचे, एक विस्फोट हुआ, जिसमें DRG जवान पोड़ियाम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, जवान अब खतरे से बाहर है।

    इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों की खोज में जंगल में व्यापक तलाशी ले रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन के बाद से नक्सलियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, और यह हमला उसी का बदला माना जा रहा है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बल नक्सलियों के इरादों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस हमले के बावजूद जवानों का हौसला बुलंद है, और सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह हमला एक बार फिर बताता है कि नक्सली गतिविधियां शांत होने के बावजूद खतरा अभी भी बरकरार है। सुरक्षा बलों ने आश्वासन दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Read More : NCC स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

  • यशस्वी की शानदार पारी की बदौलत भारत ने पार किया 400 का आंकड़ा

    यशस्वी की शानदार पारी की बदौलत भारत ने पार किया 400 का आंकड़ा

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पाँच टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज़ हो चुका है। पहले मैच के तीसरे दिन तक भारत ने 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन पारी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 161 रनों की शानदार पारी खेलकर न सिर्फ टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यशस्वी ने 297 गेंदों पर 15 चौके और 3 छक्के की मदद से शानदार 161 रन बनाए ।

    यशस्वी जायसवाल ने मात्र 15 टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। इस सूची में शीर्ष पर दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन का नाम दर्ज है, जिन्होंने 2115 रन बनाए थे। खास बात यह है कि ब्रैडमैन 2000 का आंकड़ा पार करने वाले इस सूची के इकलौते खिलाड़ी हैं। यशस्वी ने इस सूची में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा और क्षमता को एक बार फिर साबित कर दिया है। उनकी निरंतरता और आक्रामक खेल ने उन्हें न केवल भारत के, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उभरते सितारों में शामिल कर दिया है।

    Read More : वायनाड से प्रियंका गांधी की बड़ी जीत, कांग्रेस में जश्न का माहौल

    डॉन ब्रैडमैन, जिन्हें क्रिकेट का “सर” कहा जाता है, ने टेस्ट क्रिकेट में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया था। उनके 15 मैचों के बाद 2115 रनों के आंकड़े को आज भी क्रिकेट इतिहास का एक मील का पत्थर माना जाता है। हालांकि, यशस्वी का इस सूची में चौथा स्थान उनकी प्रतिभा और निरंतरता को दर्शाता है।

    यशस्वी की इस उपलब्धि पर क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस ने उन्हें बधाई दी है। भारतीय टीम के कप्तान और कोच ने भी उनकी इस पारी को सराहा और उन्हें भविष्य का सितारा बताया। यशस्वी ने अपनी पारी के दौरान संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया, जो उनकी बल्लेबाजी का खास पहलू बन चुका है। भारत की टीम फिलहाल मज़बूत स्थिति में है, और यदि बाकी बल्लेबाज़ भी इसी लय में खेलते रहे, तो यह टेस्ट मैच भारत के पक्ष में जा सकता है। यशस्वी जायसवाल की यह पारी निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है और उनके भविष्य में और बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना को बल देती है।

    Read More : NCC स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

  • NCC स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

    NCC स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

    NCC

    मुख्यमंत्री ने सराहा NCC का योगदान, कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “राष्ट्रीय कैडेट कोर” (NCC) के स्थापना दिवस पर सभी कैडेट्स को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर देश के युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

    Read More : सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि NCC न केवल युवाओं को सेना में सेवा के लिए प्रेरित करता है, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक योगदान देने के लिए भी तैयार करता है। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि ये युवा भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

    राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 1948 में हुई थी, और तब से यह संगठन युवाओं को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कार्यरत है। NCC का आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” (Unity and Discipline) है, जो देश के प्रति इसके समर्पण को दर्शाता है।

    मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि NCC के युवा कैडेट्स आने वाले समय में अपने साहस, मेहनत और समर्पण से देश को गौरवान्वित करेंगे।

    Read More : वायनाड से प्रियंका गांधी की बड़ी जीत, कांग्रेस में जश्न का माहौल

  • वायनाड से प्रियंका गांधी की बड़ी जीत, कांग्रेस में जश्न का माहौल

    वायनाड से प्रियंका गांधी की बड़ी जीत, कांग्रेस में जश्न का माहौल

    केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने अपनी पहली ही चुनावी पारी में भाई राहुल गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका ने वायनाड उपचुनाव में चार लाख से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है, राहुल गाँधी को लोकसभा चुनाव में 3.65 लाख वोटों के मार्जिन से कहीं ज्यादा है।

    चुनाव आयोग के अनुसार, छह घंटे की गिनती के बाद प्रियंका गांधी को छह लाख से अधिक वोट मिल चुके हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर सीपीआई के उम्मीदवार हैं, जिन्हें अब तक 2,09,906 वोट मिले हैं। इस जीत ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और प्रियंका गांधी के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।

    राहुल गांधी

    प्रियंका गांधी ने इस जीत का श्रेय राहुल गांधी को देते हुए कहा, “राहुल जी ने वायनाड की जनता की सेवा में जो मेहनत की है, उसी का परिणाम है कि जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं इस विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी।”

    Read More : सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

  • सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    रायपुर दक्षिण विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने 46167 मतों से शानदार जीत हासिल की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्री सोनी को बधाई दी और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत को जनता का भाजपा सरकार के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करार दिया। उन्होंने कहा, “हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को पूरा किया है। मोदी जी की गारंटी को हमारी सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह जीत उसी का जनादेश है।”

    Read More : रायपुर दक्षिण में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

    मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, चुनाव प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा के मंत्रीगण, विधायकगण, पदाधिकारियों और दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने छोटे कार्यकाल में मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे के लिए ठोस कदम उठाये हैं। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान दिया जाएगा। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों का बकाया बोनस भी। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने वादा।

    सुनील सोनी ने 46,167 मतों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने इस बीच मीडिया के सामने लड्डू खाकर सुनील सोनी के जीत पर ख़ुशी जाहिर की और सुनील सोनी को उसकी शानदार जीत के लिए शुभकामनायें दी।

    Read More : बिहार में हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 स्कूली बच्चों की मौत

  • बिहार में हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 स्कूली बच्चों की मौत

    बिहार में हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 स्कूली बच्चों की मौत

    काल्पनिक चित्र

    बिहार सड़क हादसे में 4 बच्चों की मौत, दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने किया विरोध

    बिहार के बिटहा में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार चार स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

    हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दी और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रखा, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में रेफर किया। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    Read More : रायपुर दक्षिण में उपचुनाव परिणाम आज, सुनील सोनी बनाम आकाश शर्मा

    ऑटो चालक भी इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया है। हादसे के बाद गांववासियों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली, जिन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नो एंट्री के दौरान ट्रक चालकों से पैसे लेती है, जो दुर्घटनाओं को बढ़ावा देते हैं।

    यह हादसा हमें यह सिखाता है कि सड़क पर चलते वक्त हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। ट्रक और अन्य बड़े वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही, हमें यातायात के दौरान अपने परिवहन और परिवेश की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटनाएं न हों।

    Read More : रायपुर दक्षिण में भाजपा की ऐतिहासिक जीत