Category: Breaking News

Breaking News

  • कांग्रेस नेता की फ़िल्मी स्टाइल में की गई हत्या

    कांग्रेस नेता की फ़िल्मी स्टाइल में की गई हत्या

    कांग्रेस नेता विक्रम बैस की फ़िल्मी स्टाइल में की गई हत्या

    नारायणपुर जिले में कुछ दिन पहले विक्रम बैस की हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी I विक्रम बैस कांग्रेस दल के नेता और ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे I बताया जा रहा है उनकी दुसरे व्यापारियों से आपसी प्रतिस्पर्धा था जिसके कारण विक्रम बैस की हत्या का प्लानिंग बनाया गया और फ़िल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गयी I हत्या में शामिल हत्यारों ने इस काम को अंजाम देने के लिए बाहर से शूटर बुलाये और ऐसी प्लानिंग की कि किसी को जरा सा भी शक ना हो I फ़िलहाल इस हत्या कांड में शामिल 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है I बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे मनीष राठौर, जसप्रीत सिंह और विश्वजीत नाग का हाथ है जो ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3406

    https://golden36garh.com/?p=3375

  • नल-जल और बिजली की पूर्ति के लिए सडक पर उतरे कोटा के MLA

    नल-जल और बिजली की पूर्ति के लिए सडक पर उतरे कोटा के MLA

    नल-जल और बिजली की पूर्ति के लिए सडक पर उतरे कोटा के MLA

    इन दिनों बिलासपुर जिले के आदिवासी क्षेत्र कोटा में तपती गर्मी से लोगों को पीने के पानी के लिए काफी जूझना पड़ रहा है I वहीं अधिकारी आचार संहिता का कारण बताकर ग्रामीण जन को परेशान कर रहे हैं I इस क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव ने यहाँ पहुँचकर पेयजल, बिजली और अवैध रूप उत्खनन जैसी और भी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के पास गये और समस्याएं सुनाई I इसके साथ ही उन्होंने डीप्टी सीएम को लिखा हुआ लेटर की कॉपी भी कलेक्टर को सौंपी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3394

    https://golden36garh.com/?p=3401

  • रायपुर रेलवे स्टेशन हुआ पार्किंग फ्री पार्किंग के लिए नहीं देने होंगे पैसे

    रायपुर रेलवे स्टेशन हुआ पार्किंग फ्री पार्किंग के लिए नहीं देने होंगे पैसे

    रायपुर रेलवे स्टेशन हुआ पार्किंग फ्री पार्किंग के लिए नहीं देने होंगे पैसे

    रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के नाम पर पार्किंग ठेकेदारों द्वारा मनमानी रूप से पैसे वसूलने को अभी आये दिन विवाद देखने को मिल रहा था I जिसको देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के बीच बुधवार को बैठक हुई I इस बीच रेलवे के सीनियर डीसीएस ने यह साफ कर दिया कि अब से पार्किंग में खड़े वाहनों पर किसी भी प्रकार की पार्किंग नहीं वसूली जायेगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3390

    https://golden36garh.com/?p=3394

  • कुएं में लाश मिलने से मचा हड़कम्प हत्या की आशंका…

    कुएं में लाश मिलने से मचा हड़कम्प हत्या की आशंका…

    कुएं में महिला की लाश मिलने से हडकम्प हत्या की आशंका…

    घटना बलरामपुर जिले के अंतर्गत ग्राम चेरा की है, जहाँ बुधवार को महिला की शव मिलने से हड़कम्प मच गया है I मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका पूजा यादव के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है I मृतिका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं आशंका जताई जा रही है कि ससुराल वालों ने ही मारकर कुएं में फेंक दिया हो ताकि किसी को शक ना हो सके I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3390

    https://golden36garh.com/?p=3385

  • तेंदूपता तोड़ने गई महिला को भालू ने कई वार मौके पर हुई मौत

    तेंदूपता तोड़ने गई महिला को भालू ने कई वार मौके पर हुई मौत

    तेंदूपता तोड़ने गई महिला को भालू ने कई वार मौके पर हुई मौत

    यह घटना रायगढ़ के छाल क्षेत्र रेंज के बोजियो 505 पीएफ जंगल की है जहाँ फ़ॉरेस्ट गार्ड की माँ को भालू ने एकाएक कई हमला किये जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी I बताया जा रहा है कि फ़ॉरेस्ट गार्ड की माँ सुबह जंगल में तेंदुपता तोड़ने गई हुई थी जिसके बाद अचानक भालू ने हमला कर दिया I जब महिला कुछ समझ पाती तब भालू ने कई वार किये जिससे वह जमीन पर धरासाई हो गई I काफी चोटें आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3385

    https://golden36garh.com/?p=3375

  • ट्रेडमिल पर दौड़ने के दौरान लड़के की अचानक हुई मौत

    ट्रेडमिल पर दौड़ने के दौरान लड़के की अचानक हुई मौत

    ट्रेडमिल पर दौड़ने के दौरान लड़के की अचानक हुई मौत

    रायपुर के भनपुरी में स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करते समय लड़के की अचानक मृत्यु हो गई I मिली जानकारी के अनुसार, लड़का रोज सुबह एक्सरसाइज के लिए जिम जाता था और ट्रेडमिल में दौड़ता था और बाकि एक्सरसाइज करता था लेकिन बुधवार की सुबह ट्रेडमिल में दौड़ते समय अचानक गिरा और बेहोश हो गया I उसे जैसे-तैसे करके अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया I लड़के का नाम सत्यम राहांगडाले उम्र 17 साल, पता भनपुरी के धनलक्ष्मी नगर बताई जा रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3375

    https://golden36garh.com/?p=3380

  • विक्रम बैस हत्याकांड में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

    विक्रम बैस हत्याकांड में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

    विक्रम बैस हत्याकांड में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

    अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी I इस मामले में पुलिस ने भिलाई से 3 लोगों को हिरासत में लिया है I बताया जा रहा है कि वारदात ये लोग शामिल थे और दुर्ग में छिपे हुए थे I नारायणपुर पुलिस ने बुधवार को दुर्ग पुलिस टीम की सहायता से टाउनशिप एरिया सेक्टर-7, सेक्टर-9 में छापा मारा था | नारायणपुर पुलिस ने अब तक 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है I

    नारायणपुर में सोमवार को विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दिया था I बैस को 3 गोली लगी थी जिसमें से 1 गोली सीने में और 2 गोली सिर में लगा था जिसकी वजह से मौके पर ही मृत्यु हो गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3348

    https://golden36garh.com/?p=3049

  • दुकान में रखे पेट्रोल ने पकड़ी आग हुआ लाखों का नुकसान

    दुकान में रखे पेट्रोल ने पकड़ी आग हुआ लाखों का नुकसान

    दुकान में रखे पेट्रोल ने पकड़ी आग हुआ लाखों का नुकसान

    सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर से लगे कंचनपुर गाँव में मंगलवार की संध्या दुकान और घर में भीषण आग लग गया I जिस समय आग लगा उस समय गाँव में बिजली गुल थी उस दुकान में किराना सामान के आलावा पेट्रोल की भी बिक्री होती थी I जब बिजली गुल थी उस समय एक युवक पेट्रोल लेने दुकान में आया था I दुकान में अँधेरा था इसलिए दुकान में मोमबती जलाकर रहा हुआ था I जब पेट्रोल ढक्कन खोलकर महिला डिब्बे में पेट्रोल डालने लगी तो पेट्रोल, मोमबती के संपर्क आने से आग पकड़ लिया I महिला और युवक दोनों आग की चपेट में आ गये और देखते ही देखते पुरे दुकान में आग फैल गया I उस युवक ने पेट्रोल में भभक रहे आग को दूर भगाने लिये पैर से डिब्बे की ओर किया तो उसके पैर में आग पकड़ लिया I

    महिला आग लगने के बाद कोने में खड़ी हो गई इधर आग दुकान में रखे फ्रिज का कम्प्रेसर फट गया और आग अन्दर तक फैल गया I दुकान और घर एक-दुसरे से अटैच होने के करने कारण दुकान और घर दोनों में आग फैल गया I सुचना देने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुँची और करीब 1 घंटे की मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया I दोनों घायलों को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3366

    https://golden36garh.com/?p=3371

  • सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला सैर करने का मौका

    सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला सैर करने का मौका

    बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूल के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में शासन दौरा सैर करने का मौका मिल रहा है I इस समर कैम्प के जरिये इस बार मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, प्लेनेटोरियम, तरण पुष्कर और अन्य रोमांचक जगहों का सैर कराने के साथ ही बच्चों को फिल्में भी दिखायेंगे I इसके अलावा बच्चों को समर कैम्प में ज्ञानवर्धक, खेलकूद, ड्राइंग, हस्तशिल्प, कविता, कहानी, लेखन, गायन जैसी अन्य प्रशिक्षण दिया जायेगा I यह कैम्प 15 मई से 15 जून तक आयोजित किया जायेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3363

    https://golden36garh.com/?p=3366

  • खदान में लिफ्ट की चैन टूटने से अन्दर फंसे लोग

    खदान में लिफ्ट की चैन टूटने से अन्दर फंसे लोग

    राजस्थान के हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में मंगलवार को रात 8 बजकर 10 मिनट में माइंस से निकलते समय यह हादसा हो गया I इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चैन टूट गयी I इस हादसे में 15 अधिकारी फंस गये थे I अन्दर फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्रियां, एम्बुलेंस और डॉक्टर्स की टीम को रात भर अलर्ट रखा गया है I 15 अफसरों में से 3 लोगों को बुधवार करीब 7 बजे बाहर निकाला गया जिन्हें जयपुर भेज दिया गया I दूसरे राउंड में करीब नौ बजे 5 लोगों को बाहर निकाला गया है इनमें से सभी की हालत ठीक है I रेस्क्यू टीम का कहना है कि बाकि बचे लोगों को भी सही सलामत बाहर निकाल लिया जायेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3357

    https://golden36garh.com/?p=3363