Category: Breaking News

Breaking News

  • सौम्या चौरसिया और IAS रानू साहू को लिया गया रिमांड में

    सौम्या चौरसिया और IAS रानू साहू को लिया गया रिमांड में

    सौम्या चौरसिया और IAS रानू साहू को लिया गया रिमांड में

    आज रायपुर में कोयला घोटाले मामले में सौम्या चौरसिया और निष्कासित IAS रानू साहू को कोर्ट में पेश किया जायेगा I कोर्ट ने इन दोनों को चार दिन की EOW रिमांड पर सौंपा गया I अब EOW कई बिन्दुओं पर पूछताछ करेगी I

    जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने 540 करोड़ कोयला घोटाला का खुलासा किया है I बता दें, रानू साहू के रायपुर के सरकारी घर में ED ने छापा भी मारा है I ED ने रानू साहू को छापा मारने के बाद गिरफ्तार भी कर लिया था I इन सब वारदात के बाद रानू साहू को उनके पद से निलम्बित कर दिया था I इस मामले में अन्य कई लोग भी शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया है I उनके नाम हैं सौम्या चौरसिया, एसएस नाग, सूर्यकान्त तिवारी, समीर बिश्नोई सभी कोयला घोटाले मामले में शामिल हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3762

    https://golden36garh.com/?p=3767

  • कोरबा में वाहनों की सख्ती से हो रही चेकिंग

    कोरबा में वाहनों की सख्ती से हो रही चेकिंग

    कोरबा पुलिस द्वारा माल ढोने वाले गाड़ियों के खिलाफ सख्ती से कारवाही की जा रही है Iकटघोरा क्षेत्र के एस.डी.ओ.पी. पंकज ठाकुर ने बताया कि माल वाहक गाड़ियों में लोगों को ढोकर ले जाने वाले गाड़ियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही किया जा रहा है I पुलिस सहायता केंद्र जटगा के द्वारा 14 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही किया जा चुका है I लेकिन लोग नहीं सुधर रहे हैं ऐसे में पुलिस सघन जाँच शुरू कर दिया है I पुलिस ने कहा जाँच में दोषी पाए जाने पर ड्राईवर का लाइसेंस, परमिट निरस्त कर दिया जायेगा I पुलिस ने यातायात सुरक्षा के नियम बताते हुए कहा कि हेलमेट का इस्तेमाल करें, शादी, पार्टी और पिकनिक में जाने के लिए पिकअप, छोटाहाथी और ट्रैकटर जैसे वाहन का उपयोग न करें I शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें I कोरबा पुलिस आपकी सुरक्षा में तत्पर रहेगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3758

    https://golden36garh.com/?p=3762

  • हाथियों आगमन से वन विभाग ने सचेत रहने के दिए निर्देश

    हाथियों आगमन से वन विभाग ने सचेत रहने के दिए निर्देश

    कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में गुरसिया से जटगा मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक हाथियों का झुण्ड देखा गया जिसमें बड़े हाथी से लेकर छोटे हाथी के बच्चे भी शामिल थे I हाथियों की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुँची और आसपास के लोगों को सचेत और सावधान रहने को कहा I सड़क पार कर रहे हाथियों के दल को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ उमड़ गई थी I पानी के अभाव में जंगली जानवर इधर-उधर भटक रहे हैं I जगलों में अभी पानी की कमी देखने को मिल रही है जिससे सभी जंगली जानवर खाने पीने के तलाश के लिए गाँव और कस्बों की तरफ आ जा रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3754

    https://golden36garh.com/?p=3758

  • बंद मोबाइल नंबरों से हो रहे फ्रॉड रहें सावधान

    बंद मोबाइल नंबरों से हो रहे फ्रॉड रहें सावधान

    बंद मोबाइल नंबरों से हो रहे फ्रॉड रहें सावधान

    रायपुर में ठगी करने का चौकाने वाला मामला सामने आया है I जहाँ ठगों ने बंद हो चुके सिम को दुबारा एक्टिवेट करके फ़ोन पे, इन्टरनेट बैंकिंग आदि माध्यम से लाखों रुपये आसानी से पार कर लिया I रायपुर में ऐसे कई मामलों पर FIR दर्ज हैं I साइबर एक्सपर्ट कहते हैं कि जब भी नई सिम लें या पुरानी सिम बदलें उसमें से अकाउंट डिटेल से सम्बन्धित सारी एक्टिविटी को बंद करवा दें I राज्य में 3 करोड़ से ज्यादा नंबर एक्टिवेट हैं जिनमें से 10 हजार से भी ज्यादा हर महीने किसी करणवश सिम बंद करा ले रहे हैं या नई सिम ले रहे हैं I लेकिन सिम में बैंक से सम्बंधित डिटेल को निष्क्रिय करना भूल जाते हैं जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ता है और ठग ऐसे ही मौके की तलाश में रहते हैं और मौका पाकर पूरा अकाउंट साफ कर देते हैं I

    इस तरह के वारदात छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे भारत और पूरे विश्व में यह स्कैम फैला हुआ है | इसलिए बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर को ज्यादा इस्तेमाल में नहीं लेना चाहिए I फ़ोन गुम या चोरी होने की स्थिति में सिम को लॉक करा देना चाहिए I गुम हुआ मोबाइल नंबर बैंक में जाकर रिमूव करा दें इससे फ्रॉड होने से बचा जा सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3746

    https://golden36garh.com/?p=3754

  • राजस्व मंत्री ने पेंडिंग राजस्व मामले में सख्ती से पेश आये

    राजस्व मंत्री ने पेंडिंग राजस्व मामले में सख्ती से पेश आये

    छत्तीसगढ़ राज्य के खेल व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बीते गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर जमकर शब्दभेदी हमले किये और कहा कि कांग्रेस की 300 सीटों पर जीत का दवा बस एक हंसी मजाक है I राहुल गाँधी के बयान है कि मीडिया बिकाऊ है पर टंकराम वर्मा ने मीडिया को देश की ताकत बताया और राहुल पर हमला करना जारी रखा I राजस्व मंत्री ने पेंडिंग राजस्व पर सख्ती दिखाते हुए कहा रेवेन्यु के 40 हजार से ज्यादा मामले साल भर से लटका हुआ है I किसान भाइयों को ज्यादा भटकना न पड़े इसके लिए राज्य सरकार लंबित कामों को 6 महीनों में ही पूरा कर लेगी I मंत्री ने अपनी बात में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए, कहा कि समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ तो अधिकारियों पर मुसीबत आ सकती है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान दें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3746

    https://golden36garh.com/?p=3734

  • बस्तर क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

    बस्तर क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

    नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मीडिया को बताया कि बीजापुर और नारायणपुर के सीमा क्षेत्र में कई नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी I सूचना मिलने के बाद बस्तर के DRG और फाइटर्स व ASTF की टीम, दंतेवाड़ा और नारायणपुर से सभी एकजुट होकर अभियान में निकले थे I 23 मई दिन गुरुवार को 11 बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करना शुरू कर दी I इधर से जवानों ने जवाबी फायरिंग की और दिनभर ऐसे ही रूक रुककर मुठभेड़ चलती रही I नक्सलियों की गोलीबारी का जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं I सुरक्षाबलों के अभियान से लौटने पर ही मामला स्पष्ट हो पायेगा I मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ पर कहा कि सात नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। निश्चित ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उनके साहस को सलाम करता हूं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। इस साल अब तक 116 नक्सलियों को मारे जाने का अनुमान है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3734

    https://golden36garh.com/?p=3738

  • किर्गिस्तान में फंसी छत्तीसगढ़ की बेटी सीएम से लगाई मदद की गुहार

    किर्गिस्तान में फंसी छत्तीसगढ़ की बेटी सीएम से लगाई मदद की गुहार

    किर्गिस्तान में फंसी छत्तीसगढ़ की बेटी सीएम से लगाई मदद की गुहार

    ग्राम ज्योतिपुर की रहने वाली आयशा राय पढ़ाई करने के लिए किर्गिस्तान गई हुई है I वहाँ की हालात देखकर चिंतित मन से चिंता व्यक्त करते हुए एक्स पर सीएम विष्णुदेव साय को टैग कर मदद की गुहार लगाई I आयशा ने बताया कि वहाँ जितने भी बाहर से आकर रह रहे हैं उनको वहाँ के लोग मारपीट कर रहे हैं I आयशा के पिता का कुछ दिनों पहले देहांत हो गया है और वह काफी गंभीर परिस्थिति में है I इसलिए उसने सीएम से मदद की गुहार लगाई I आयशा की माँ बिलासपुर में एक हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद में हैं I उनके पिता के गुजरने के बाद आयशा की देखरेख उसके मामा-मामी ने की है I आयशा के मामा-मामी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सेनेटोरियम में रहते हैं I बता दें किर्गिस्तान में कुछ सप्ताह कुछ विवाद के चलते वहां का माहौल और स्थिति थोड़ी बदली हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3725

    https://golden36garh.com/?p=3734

  • बदमाशों ने बाप-बेटे पर पत्थर और चाकू से किया वार

    बदमाशों ने बाप-बेटे पर पत्थर और चाकू से किया वार

    बदमाशों ने बाप-बेटे पर पत्थर और चाकू से किया वार

    चार बदमाशों ने घूरने की बात को लेकर बाप-बेटे पर पत्थर और चाकू से वार कर दिया I बदमाशों ने पिता के छाती में पत्थर उठाकर दे मारा और बेटे को खूब पीटा, चाकू से वार किया जिससे उसकी उँगलियों में चोट आयी है I वहीं उसके पिता के छाती के ऊपर पत्थर उठाकर पटक देने से उनकी पसलियों में काफी चोटें आयीं हैं I

    रायपुर में बाप-बेटे से मारपीट कर चार-पांच बदमाशों ने लूटपाट को दिया अंजाम I उन लड़कों ने घूरने की बात को लेकर बहस शुरू कर दिया I फिर पत्थर, चाकू उठाया और एकाएक हमला करना शुरू कर दिया I पिता का नाम बुधसेन द्विवेदी और बेटे का नाम शिवम द्विवेदी बताया जा रहा है I शिवम के पिता का इलाज मेकाहारा अस्पताल में इलाज चल रहा है I शिवम ने बताया कि नौकरी की बात करने के लिये देवपुरी के पास भाटिया पेट्रोल पंप गया हुआ था I वहीं पंप के पास सड़क किनारे बाप-बेटे बैठे हुए थे तभी रास्ते में गुजर रहे 4-5 लड़कों ने घूरने की बात को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी और यह घटना घटित हो गया I पुलिस को शिवम ने अपने बयान में बताया कि उनके पास से मोबाइल और 23 हजार नगद लूटकर फरार हो गये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3725

    https://golden36garh.com/?p=3730

  • छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र 16 जून से प्रारम्भ

    छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र 16 जून से प्रारम्भ

    छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र 16 जून से प्रारम्भ

    छत्तीसगढ़ का नया शिक्षा सत्र हर बार की तरह इस बार भी 16 जून से प्रारंभ हो रहा है I इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रवेश उत्सव की तैयारी करना शुरू कर दिया है I छत्तीसगढ़ राज्य में 18 जून को राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाने की योजना है I इसके लिये स्कूल, संकुल, विकासखंड और जिला स्तर पर आयोजन होना है I इसके लिए सभी शैक्षिक पदाधिकारियों को निर्देश जारी किये गए हैं Iछत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी स्कूल 16 जून से खुल रहे हैं, 18 जून को प्रवेश उत्सव होगा I इसलिए 10 जून तक सभी स्कूलों की साफ़ सफाई करना जरुरी है I इस बार शिक्षा विभाग ने शिक्षक और विद्यार्थी दोनों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहने के आदेश दिए हैं I शिक्षा विभाग ने स्कूल परिसर की नियमित साफ़ सफाई और आसपास के वातावरण को हमेशा साफ़ रखने के निर्देश दिए हैं I

    स्कूल शिक्षा सचिव ने दाखिला लेने पर दिया जोर

    स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों और डीईओ को निर्देश दिया है कि आंगनबाड़ी से बच्चों की सूची निकालें और उन्हें 1ली कक्षा में दाखिला कराएं I 5वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची, स्थानान्तरण पत्र, प्राइमरी स्कूल से प्राप्त कर उन्हें तत्काल 6वीं कक्षा में दाखिला दिलाएं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3725

    https://golden36garh.com/?p=3696

  • राजस्थान रॉयल्स ने RCB को हराकर क्वालिफायर में बनाया जगह

    राजस्थान रॉयल्स ने RCB को हराकर क्वालिफायर में बनाया जगह

    राजस्थान रॉयल्स ने RCB को हराकर क्वालिफायर में बनाया जगह

    कल 22 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में RR और RCB के बीच आईपीएल 2024 का प्लेऑफ मैच खेला गया I जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने RCB को 4 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है Iराजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया I बैटिंग में उतरी रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलूरू की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गवांते हुए 172 ही बना सकी I लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 19 ओवर में ही शानदार जीत हासिल कर ली I

    यसस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 45 रन बनाये, शिमरोन हेटमायर 26 रन, रियान पराग 36 रनों की शानदार पारी खेली I RCB की ओर से विराट कोहली ने 33 रन, रजत पार्टीदार ने 34 रन बनाये I कोहली ने आईपीएल कैरिअर में 8000 रन पूरे किये I रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलूरू की टीम इस हार के साथ ही मुकाबले से बाहर हुई I अगला क्वालिफायर-2 का मुकाबला RR और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 24 मई को चेन्नई में खेला जायेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3696

    https://golden36garh.com/?p=3660