Category: Breaking News

Breaking News

  • ट्रेन की एसी और लाइट बंद होने से यात्री रहे घंटों परेशान

    ट्रेन की एसी और लाइट बंद होने से यात्री रहे घंटों परेशान

    बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस बीते सोमवार को निपनिया के पास तकनीकी खराबी आने से घंटों रही बंद I बताया जा रहा है कि ट्रेन का पेंटो ओएचआई में फंस गया था जिसकी वजह से ट्रेन के पहिये जाम हो गये थे I ट्रेन आधुनिक तकनीकी की होने की वजह से ट्रेन की बोगियों में लाइट और एसी बंद हो गये, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा I इससे यात्रियों ने रेल प्रशासन से नाराजगी जताई I वन्दे भारत एक्सप्रेस को 7:30 बजे बिलासपुर पहुँचती है I ट्रेन अपनी स्पीड से आगे बढ़ ही रहा था कि निपनिया पहुँचते ही ट्रेन के पहिये रुक गये I यात्रियों को शुरू में लगा कि सिग्नल में कोई दिक्कत होगी लेकिन ट्रेन में जैसे ही एसी, पंखा और लाइट बंद हुआ तो सब घबरा गये I बाद में यात्रियों को पता चला कि ट्रेन का पेंटो ओएचआई तार में फंस गया है I करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आई खराबी को ठीक किया गया, तब जाकर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चली और यात्रियों ने राहत की साँस ली I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3878

    https://golden36garh.com/?p=3883

  • छत्तीसगढ़ के अभिषेक कुंजाम लीग फ़ुटबाल में भारत को करेंगे प्रतिनिधित्व

    छत्तीसगढ़ के अभिषेक कुंजाम फ़ुटबाल लीग में भारत को करेंगे प्रतिनिधित्व

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रामकृष्ण मिशन फ़ुटबाल अकादमी से अभिषेक कुंजाम का चयन ईस्ट बंगाल टीम में हुआ है I जो भारत को प्रतिनिधित्व करते हुए जुलाई के महीने में इंग्लैंड में होने वाले फुटबाल लीग में खेलने उतरेंगे I अभिषेक कुंजाम कांकेर जिले के रहने वाले हैं I अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता को देना चाहते हैं I अभिषेक के पिता नहीं हैं उन्होंने छोटी ही उम्र में पिता को खो दिया था I अभिषेक का पालन पोषण उनकी माँ रामेश्वरी ने किया है I

    रामकृष्ण मिशन फ़ुटबाल अकादमी में 300 ख़िलाड़ी परिशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन अभिषेक कुंजाम एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो फ़ुटबाल लीग खेल रहे हैं I इससे पीछे उनकी मेहनत और लगन है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3874

    https://golden36garh.com/?p=3878

  • जून में भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के पूरक परीक्षा फॉर्म

    जून में भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के पूरक परीक्षा फॉर्म

    जून में भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के पूरक परीक्षा फॉर्म

    छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है जिसमें से कईयों ने अच्छे नंबर लाकर टॉप 10 की सूची में अपनी जगह बनाई तो कईयों ने एवरेज नंबर लाकर ही संतुष्ट रहे और कुछ ऐसे भी विद्यार्थी रहे जो एक या दो विषयों में कुछ अंकों से पास न हो सके I उनके लिए पूरक परीक्षा का आवेदन जून माह से शुरू हो जायेगा I पूरक परीक्षा का पेपर भी मंडल द्वारा जून में कराने की योजना है I इस बार दसवीं में 19,012 और बारहवीं में 22,232 विद्यार्थी पूरक परीक्षा के लिए पात्र होंगे I वहीं इस बार पुनर्मुल्यांकन के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आये हैं पिछले साल पुनर्मुल्यांकन के लिए दस हजार से अधिक आवेदन थे जबकि इस साल तीस हजार से ज्यादा आवेदन आये हैं I पुनर्मुल्यांकन उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए 24 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि तय किया गया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3874

    https://golden36garh.com/?p=3867

  • नौतपा शुरू होते ही दिखा गर्मी ने दिखाया अपना असर

    नौतपा शुरू होते ही दिखा गर्मी ने दिखाया अपना असर

    नौतपा शुरू होते ही दिखा गर्मी ने दिखाया अपना असर

    गर्मी का छाया हर तरफ कहर है, इसके लिए क्या गाँव क्या शहर है ? छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सबके पसीने छुड़ा दिए है I पंखे, कूलर, एसी कुछ काम नहीं आ रहा है I जब से नौतपा शुरू हुआ है गर्मी ने अपना रफ्तार पकड़ा हुआ है I आज नौतपा का चौथा दिन है प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार पहुँच गया है I आज राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग में 44 डिग्री, मैनपाट में 38 डिग्री, बस्तर में 37 डिग्री, अंबिकापुर में 42 डिग्री तक तापमान जा पहुंचा है I

    मौसम विभाग के मुताबिक, अभी पूरे प्रदेश में 4 से 5 दिन भीषण गर्मी पड़ सकती है I 31 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे इलाकों में लू एलर्ट जारी कर दिया गया है I विभाग ने यह भी बताया है कि जून के पहले सप्ताह में कई जगहों पर आँधी तूफ़ान के साथ बारिश के भी आसार हो सकते हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3867

    https://golden36garh.com/?p=3860

  • सोने की कीमत में 2500रु की भारी गिरावट

    सोने की कीमत में 2500रु की भारी गिरावट

    अभी सोने-चाँदी के भावों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है I इस हफ़्ते सप्ताह के प्रारम्भ में सोने के भाव में तेजी था लेकिन सप्ताह के अंत में सोने का भाव 2500रु तक नीचे जा गिरा I वहीं चाँदी का भाव घटकर 2200रु हो गया है I रायपुर के सराफा बाज़ार में चाँदी 92,200 प्रति किलो और सोना 74,100रु प्रति 10 ग्राम हुआ I सराफा बाज़ार का कहना है कि आने वाले समय में सोने और चाँदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन चुनावी नतीजे आने के बाद इनमें करेक्शन देखने को मिलेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3860

    https://golden36garh.com/?p=3855

  • अमन सिंह और लौरेंस बिश्नोई के गैंग से चार शूटर हुए गिरफ्तार

    अमन सिंह और लौरेंस बिश्नोई के गैंग से चार शूटर हुए गिरफ्तार

    अमन सिंह और लौरेंस बिश्नोई के गैंग से चार शूटर हुए गिरफ्तार

    रायपुर से ब्रेकिंग न्यूज मिली है पुलिस दल ने झारखंड के कुख्यात अमन सिंह गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है I ये सभी शूटर रायपुर में किसी को मारने के इरादे से आये हुए थे I पुलिस इनके पास से बन्दुक, 4 मोबाइल और एक खाली मैगज़ीन जब्त किया है I

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये, रायपुर आईजी ने सारे कांड का पर्दाफाश किया I आईजी ने बताया कि जेल में बंद लौरेंस बिश्नोई और अमन सिंह की गैंग से जुड़े चार अलग-अलग राज्यों से शूटरों को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर धर दबोचा I इसमें से 1 शूटर राजस्थान से तथा 3 को रायपुर से गिरफ्तार किया I

    पूछताछ में शूटरों ने बताया कि ये सभी कोयला व्यापारियों से वसूली करते थे I रायपुर के किसी कोयला व्यापारी ने वसूली देने से मना करने पर ये शूटर उसे मारने के इरादे से आये थे I पुलिस ने जाँच पड़ताल किया तो पता चला कि इन सभी को अमन सिंह के गैंग से जुड़ा हुआ मयंक सिंह नाम का आदमी मलेशिया से मॉनिटर कर रहा था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3842

    https://golden36garh.com/?p=3855

  • 58 सीटों पर वोटिंग जारी, कौन पड़ता है किस पर भारी

    58 सीटों पर वोटिंग जारी, कौन पड़ता है किस पर भारी

    58 सीटों पर वोटिंग जारी, कौन पड़ता है किस पर भार

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ I 1 जून को आखिरी चरण के साथ ही मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जायेगा I इसके बाद सभी देशवासियों को 4 जून का इंतजार रहेगा जब मतगणना होगा I

    2019 के लोकसभा चुनाव में इस 58 सीटों पर कांग्रेस ने एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाया था जबकि भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज किया था I अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि इस बार कौन किसे मात देता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3846

    https://golden36garh.com/?p=3850

  • लोकसभा चुनाव में मतदान प्रकिया अपने अंतिम पड़ाव पर

    लोकसभा चुनाव में मतदान प्रकिया अपने अंतिम पड़ाव पर

    लोकसभा चुनाव में मतदान प्रकिया अपने अंतिम पड़ाव पर

    लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान प्रक्रिया लगभग 90% पूरा हो गया है । 2019 में चरण 6 में 64.7% मतदान हुआ था जबकि इस बार चरण 6 में 61.2% हुआ । 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण का मतदान चल रहा था । दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान के अलावा, मतदाताओं ने उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीटों, ओडिशा की 6 सीटों, झारखंड की 4 सीटों और 1 सीट पर मतदान किया।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा नेता मनोज तिवारी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गांधी परिवार के सदस्यों सहित कई प्रमुख हस्तियों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। चूँकि सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाद्रा उल्लेखनीय व्यक्तियों में से थे। लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 लाइव अपडेट: बिहार 52.24% पर है, जबकि हरियाणा 55.93% पर थोड़ा अधिक है। जम्मू-कश्मीर 51.35% के साथ दूसरे स्थान पर है। झारखंड और ओडिशा में प्रतिशत अधिक है, झारखंड में 61.41% और ओडिशा में 59.6% है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली में 53.73% और उत्तर प्रदेश (यूपी) में 52.02% है। सूचीबद्ध क्षेत्रों में, पश्चिम बंगाल का प्रतिशत सबसे अधिक 77.99% है, जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3842

    https://golden36garh.com/?p=3846

  • पेपर मिल में आग लगने से हुआ करोड़ों का नुकसान

    पेपर मिल में आग लगने से हुआ करोड़ों का नुकसान

    पेपर मिल में आग लगने से हुआ करोड़ों का नुकसान

    रायपुर के मंदिर हसौद में अजवा पेपर एंड बर्ड मिल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान धू-धू करके जलने लगा I आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और आग को बुझाने में लग गईं I

    कंपनी के मालिक राजेश मेघानी ने बताया कि मिल में पेपर वगैरह था जो जलकर राख हो गया है I आगे बताया कि केवल रॉ मटेरियल ही जला है बाकि चीजें सेफ हैं I एक शेड का हिस्सा जला है उसे अलग करना पड़ेगा I इस मौके पर जिला प्रशासन अधिकारी भी मौजूद रहे I बताया जा रहा है कि 15 से 17 टन कागज जलकर राख हो गया है I जिसकी अनुमानित कीमत 2 से ढाई करोड़ के आसपास बताई जा रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3842

    https://golden36garh.com/?p=3313

  • बेईमानी करने पर राशन दुकान संचालकों को कलेक्टर ने किया निलम्बित

    बेईमानी करने पर राशन दुकान संचालकों को कलेक्टर ने किया निलम्बित

    बेईमानी करने पर राशन दुकान संचालकों को कलेक्टर ने किया निलम्बित

    तखतपुर में सरकारी राशन दुकानों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर तखतपुर के दो राशन दुकान संचालकों पर कार्रवाही की गई है I बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने दो राशन दुकान संचालक को शिकायत मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया है I

    बताया जा रहा है कि राशन दुकानों में इस तरह की शिकायत आये दिन मिल रहा था जिस पर खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार से जाँच कराया गया था I जाँच में हजार किलो से ऊपर शकर, चावल और नमक में कमी पाया गया था I तत्पश्चात मामले को गंभीरता से लेते हुए 12 राशन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है और राशन का पूरा विवरण एक सप्ताह के भीतर माँगा गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3313

    https://golden36garh.com/?p=3833