Tag: TrendingNews

  • सिविल लाइन में 82 लाख की ठगी, भूत-प्रेत का डर दिखाकर गुमराह

    सिविल लाइन में 82 लाख की ठगी, भूत-प्रेत का डर दिखाकर गुमराह

    रकम दोगुना करने का झांसा: व्यवसायी से 82 लाख की ठगी का मामला दर्ज

    रकम दोगुना करने का झांसा: व्यवसायी से 82 लाख की ठगी का मामला दर्ज

    बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी ने रकम दोगुना करने का झांसा देकर 82 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जरहाभाठा निवासी व्यवसायी रितिक हिरवानी का है, जिनकी गोल बाजार में कपड़े की दुकान है। रितिक ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात दीपक केवलानी उर्फ रणवीर से चकरभाठा के गुरुद्वारे में हुई थी। दीपक वहां सेवादार के रूप में काम करता था।

    पीड़ित रितिक और उनके भांजे मयंक लछवानी की दीपक से जान-पहचान बढ़ी। डेढ़ वर्ष पहले दीपक ने दोनों को रकम दोगुना करने का लालच दिया। लालच में आकर दोनों ने अपनी बचत और बाजार से उधार ली गई रकम दीपक को दे दी। ठग ने उन्हें रामा वैली स्थित मकान में रहने की सलाह दी और धमकी दी कि यदि वे घर गए तो उनकी रकम डूब जाएगी।

    इसके बाद दीपक ने उन्हें भूत-प्रेत का डर दिखाकर मानसिक रूप से गुमराह किया। ठगी की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित दीपक केवलानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Read More :

    बस्तर में होगा नक्सलवाद का अंत, सरकार ने 2026 तक रखा लक्ष्य

    2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह की बड़ी घोषणा

  • संभल और बांग्लादेश हिंसा पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

    संभल और बांग्लादेश हिंसा पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

    रामायण मेला के उद्घाटन में सीएम योगी ने दिया सांस्कृतिक और राजनीतिक संदेश

    अयोध्या में 43वें रामायण मेला के उद्घाटन के अवसर पर अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा और बांग्लादेश की घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो काम 500 साल पहले बाबर के सिपेहसालार ने किया था, वही आज संभल और बांग्लादेश में हो रहा है।

    संभल हिंसा पर योगी का तीखा हमला
    सीएम योगी ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं में शामिल उपद्रवियों का डीएनए बाबर के सिपेहसालार से मिलता-जुलता है। उन्होंने कहा, “प्रभु श्री राम ने भारत को एकजुट रखा था। जिनके मन में भगवान राम और माता सीता के प्रति श्रद्धा नहीं है, उन्हें दुश्मन की तरह त्याग देना चाहिए।”

    समाजवाद पर टिप्पणी
    सीएम योगी ने समाजवाद पर भी टिप्पणी करते हुए डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को याद किया। उन्होंने कहा, “डॉ. लोहिया ने हमेशा समाजवाद के सच्चे सिद्धांतों की बात की थी। आज के समाजवादी परिवारवादी हो गए हैं, और उनकी राजनीति केवल अपराधियों व गुंडों को संरक्षण देने तक सीमित रह गई है। यह राजनीति उनके लिए बिन पानी मछली जैसी है।”

    Ramayan mela

    रामायण मेला का महत्व
    अयोध्या की धरती पर रामायण मेला का आयोजन प्रभु श्री राम के आदर्शों को समझने और संस्कृति को सहेजने का प्रयास है। इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालु व रामकथा प्रेमी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि वे रामायण मेला के मंच को केवल सांस्कृतिक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने के लिए भी उपयोग कर रहे हैं।

    Read More :

    5.3 तीव्रता का आया भूकंप, बस्तर के कई जिलों में हिली धरती

    राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा ‘भाजपा सच्चाई से क्यों डर रही है?’

  • जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर किया हमला

    जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर किया हमला

    जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर किया हमला
    attacked with a stick

    जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर लाठी से किया हमला

    बिलासपुर के जोनल स्टेशन पर गुरुवार करीब 11 बजे के आसपास एक मानसिक रोगी ने मुख्य स्टेशन प्रबंधक एस. ओझा को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी और ट्रैकमैन की मदद से मानसिक रोगी को काबू में किया गया और आरपीएफ को सौंप दिया गया।

    मुख्य स्टेशन प्रबंधक प्लेटफॉर्म का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान, पीछे से आए युवक ने अचानक उनके सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, युवक ने दोबारा हमला किया। घायल होने के बावजूद स्टेशन प्रबंधक ने तीसरे वार को रोककर लाठी छीन ली। इस घटना के दौरान आरोपी ने आरपीएफ की महिला आरक्षक पर भी हमला करने की कोशिश की। लेकिन महिला आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई। जैसे-तैसे करके ट्रैकमैन और अन्य कर्मचारियों ने मानसिक रोगी को काबू में किया और आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया।

    Read More : समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

    आरपीएफ ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। पूछताछ के दौरान उसने अजीबोगरीब हरकतें की और कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उसकी पहचान और स्वजन का पता लगाना कठिन हो रहा है।

    फिलहाल मानसिक रोगी को आरपीएफ पोस्ट में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य केंद्र भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस घटना के बाद स्टेशन प्रबंधन ने सुरक्षा के उपायों पर पुनः विचार की बात कही है।

    इस तरह की घटना स्टेशन में पहली बार हुआ है जब किसी मानसिक रोगी ने स्टेशन कर्मियों पर हमला किया है। इस घटना ने स्टेशन के कर्मचारियों में भय का माहौल बना दिया है।

    Read More : किसान के बेटे ने नौकरी के साथ पीएससी टॉप कर रचा इतिहास