Tag: SURAJPUR NEWS

  • रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक न होने के कारण हादसा, लोगों में गहरा आक्रोश

    रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक न होने के कारण हादसा, लोगों में गहरा आक्रोश

    बिना फाटक के रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा हुआ घायल

    सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र स्थित बतरा रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना का विवरण
    जानकारी के अनुसार, बुधवार को बतरा रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी गुजरने का समय था। फाटक न होने की वजह से बाइक सवार युवक ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल होकर रेलवे ट्रैक के पास गिर गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    स्थानीय लोगों में आक्रोश
    बतरा रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक न होने की वजह से पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस बार की घटना ने स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मृतक के परिजन भी घटना से काफी नाराज थे और शव उठाने से इनकार कर रहे थे। काफी समझाइश के बाद परिजनों ने शव को उठाने की अनुमति दी।

    सुरक्षा व्यवस्था की मांग
    स्थानीय निवासियों ने बिना फाटक के इस रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यहां फाटक या अंडरपास बनाया गया होता, तो इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता था। प्रशासन से जल्द ही उचित कदम उठाने की अपील की जा रही है।

    Read More :

    अनुज शर्मा और अरुण साव ने छात्रों को बताया विधानसभा का महत्व

    सिविल लाइन में 82 लाख की ठगी, भूत-प्रेत का डर दिखाकर गुमराह

  • शिक्षक द्वारा शिक्षा व्यवस्था भंग करने पर शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    शिक्षक द्वारा शिक्षा व्यवस्था भंग करने पर शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    शराबी शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

    शराबी शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

    मनेंद्रगढ़ जिले में बीते शनिवार दोपहर के समय केल्हारी बाजार में एक शिक्षक के द्वारा अजीबो गरीब हरकत देखने को मिला। दरअसल, शिक्षक ने अपनी मर्यादा का तोड़ते हुए शराब पीकर शिक्षा व्यवस्था का उलंघन किया है। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर शेयर कर दिया जिसके बाद इस मामले ने शिक्षक की मुसीबत बढ़ा दी है। जारी वीडियो में पाया गया कि शिक्षक शराब के नशे में धुत है और वह बार-बार उठने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ज्यादा पी लेने की वजह से वह उठ नहीं पा रहा है।

    Read More : रायपुर से मैनपाट जा रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

    वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग तुरंत सक्रिय हो गया और मामले की गंभीरता को समझते हुए बीईओ ने शिक्षक को निलंबित करने के लिए नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक अरविंद कुमार एक्का को निलंबित कर दिया। उन्हें बीईओ कार्यालय भरतपुर में अटैच किया गया है।

    यह घटना जिले में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बच्चों के भविष्य के लिए जिम्मेदार शिक्षकों का इस तरह का व्यवहार न केवल उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है, बल्कि यह बच्चों की शिक्षा के स्तर को भी प्रभावित करता है।

    स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके। यह घटना शिक्षा विभाग के लिए एक कड़ा संदेश है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जरुरत है।

    Read More : ग्रेहाउंड्स फोर्स की मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 7 नक्सली ढेर