Tag: SuicideCase

  • कांकेर में छात्रा की मौत पर नया खुलासा, प्रताड़ना और खुदकुशी का शक

    कांकेर में छात्रा की मौत पर नया खुलासा, प्रताड़ना और खुदकुशी का शक

    कांकेर में छात्रा की मौत पर नया खुलासा, प्रताड़ना और खुदकुशी का शक

    कांकेर में छात्रा की मौत पर नया खुलासा, प्रताड़ना और खुदकुशी का शक

    कांकेर जिले में 9 दिसंबर को प्रयास विद्यालय की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई थी, जिसे पहले एक हादसा माना जा रहा था। लेकिन अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है, और इसे आत्महत्या और प्रताड़ना से जोड़कर देखा जा रहा है।

    हाल ही में हुए जांच में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांकेर के SDM की आवाज सुनाई दे रही है। इस वीडियो में SDM ने छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने और एक पत्र लिखने की बात की है। इस पत्र में छात्रा ने खुद पर हुए प्रताड़ना का जिक्र किया है और तीन अन्य छात्राओं का नाम भी लिया है।

    वीडियो वायरल होने के बाद कांकेर कलेक्टर ने एक जांच समिति गठित की है, जो रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कांकेर पुलिस अधीक्षक से इस मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है।

    एसडीएम ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला पुलिस की जांच का प्रतीत हुआ था, जिसके बाद कलेक्टर को प्रतिवेदन भेज दिया गया है। अब इस मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, और जांच समिति द्वारा जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

    Read More :

    FSSAI की घोषणा: बोतलबंद पानी की शुद्धता पर नए नियम लागू

    जे. पी. नड्डा को ढोकरा शिल्प से निर्मित राममंदिर की स्मृतिचिन्ह की गई भेंट

  • छिंदवाड़ा में भाजपा नेता कन्हाईराम रघुवंशी की आत्महत्या से मचा हड़कंप

    कन्हाईराम रघुवंशी ने आत्महत्या की, परिवार और पुलिस जांच में जुटे

    कन्हाईराम रघुवंशी ने आत्महत्या की, परिवार और पुलिस जांच में जुटे

    छिंदवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता और दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके कन्हाईराम रघुवंशी ने अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। घटना बुधवार सुबह गणेश कॉलोनी स्थित उनके निवास पर हुई, जहां उन्होंने घर के प्रथम तल पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। उनके बड़े बेटे राकेश रघुवंशी ने बताया कि उनके पिता ने रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक की थी। करीब 11 बजे परिवार के सदस्य उनके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर कन्हाईराम रघुवंशी का शव खून से लथपथ अवस्था में पाया गया।

    परिवार के मुताबिक, कन्हाईराम रघुवंशी पिछले कुछ दिनों से बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान थे। हाल के समय में उनकी परेशानी बढ़ने की बात परिवारजनों ने बताई। राकेश ने कहा कि उनके पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, सीएसपी और बड़ी संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

    पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उनकी बीमारी के अलावा कोई अन्य व्यक्तिगत या पारिवारिक कारण इस घटना के पीछे हो सकता है। इस घटना ने भाजपा और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ा दी है। कन्हाईराम रघुवंशी के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वह छिंदवाड़ा की राजनीति में एक प्रमुख और सम्मानित चेहरा थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

    Read More :

    छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुकवा’ का 5 वाँ गाना ‘दीवाना दिल’ यूट्यूब पर हुआ रिलीज़

    SKD फिल्म प्रोडक्शन का धमाकेदार वापसी, नए प्रोजेक्ट्स का हुआ शुभारम्भ!