
छत्तीसगढ़ में पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट हुआ जारी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष-2024 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है I मण्डल के सचिव से जारी आंकड़ों के अनुसार पुनर्गणना के कुल एक हजार 84 आवेदन एवं पुनर्मूल्यांकन के कुल 9 हजार 876 आवेदन इस बार प्राप्त हुए जिनमें से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा जारी परिणामों में पुनर्गणना के 153 एवं पुनर्मूल्यांकन के 4 हजार 284 लोगों ने परीक्षा को पास किया I इसका रिजल्ट देखने के लिए गूगल पर टाइप करें- www.cgbse.nic.in इस वेबसाइट में जाकर आप अपने परिणाम देख सकते हैं I
READ MORE :
