Tag: RajimMela

  • धर्म, संस्कृति और आध्यात्म के तर्ज पर राजिम कुंभ की भव्य तैयारियां शुरू

    धर्म, संस्कृति और आध्यात्म के तर्ज पर राजिम कुंभ की भव्य तैयारियां शुरू

    राजिम कुंभ में 12 से 26 फरवरी तक होगा आध्यात्मिक आयोजन

    छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में आगामी 12 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “हमारी सरकार ने राजिम कुंभ की भव्यता को पुनः स्थापित किया है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बने, इसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” राजिम कुंभ कल्प में धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और विरासत को न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शित करेगा।

    सरकार ने आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सुरक्षा और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के लिए यातायात, आवास और भोजन की सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके साथ ही, मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    राजिम कुंभ कल्प के आयोजन से न केवल धार्मिक बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। लाखों श्रद्धालुओं के इस पवित्र संगम में शामिल होने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ का यह ऐतिहासिक स्थल एक बार फिर केंद्र में रहेगा।

    Read More :

    फ्लाई बिग ने जारी की नई समय-सारिणी, बढ़ाई गई उड़ानों की संख्या

    26 जनवरी तक प्रदेश में होंगे 151 जन औषधि केंद्र, सीएम साय ने किया दावा