
महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन पर कार्रवाई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेता के गिरफ्तार होते ही फ़िल्मी गलियारे में हलचल मच गया है। यह मामला उनकी फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत से जुड़ा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली से हैदराबाद पहुंचने के बाद पुलिस ने बंजारा हिल्स स्थित उनके घर पर जाकर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अल्लू अर्जुन को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन अपने घर में चाय पीते नजर आ रहे हैं।
पुष्पा-2 की रिलीज से एक दिन पहले, हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म का प्रीमियर रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान भारी भरकम भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक अन्य व्यक्ति घायल होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने 4 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 108 और 118 का धारा लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने प्रीमियर के स्थान पर बिना पूर्व सूचना दिए पहुंचने का निर्णय लिया, जिससे भीड़ नियंत्रण में मुश्किलें आईं। इस बीच उनके निजी सुरक्षाकर्मियों पर भी आरोप है कि उन्होंने भीड़ को काबू करने के लिए धक्का-मुक्की की, जिससे भीड़ बेकाबू हो गया जिससे भगदड़ का माहौल बना। मामले में पहले ही संध्या थिएटर के मालिक, मैनेजर और सुरक्षा इंचार्ज को गिरफ्तार किया जा चुका है।
महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन ने मुआवजा भी दिया था, लेकिन यह गिरफ्तारी को टालने में नाकाफी रहा। उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। फिलहाल, हाई कोर्ट से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। कोर्ट की अगली सुनवाई के बाद ही जमानत पर कोई फैसला लिया जाएगा। अगर सोमवार तक जमानत नहीं मिली, तो अल्लू अर्जुन को हिरासत में रहना पड़ सकता है। यह घटना अल्लू अर्जुन और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।
Read More :
छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव का हुआ शुरुआत
SKD फिल्म प्रोडक्शन का धमाकेदार वापसी, नए प्रोजेक्ट्स का हुआ शुभारम्भ!
