Tag: MANSUN LATEST UPDATES

  • प्रदेश में एक बार फिर मानसून के आने की उम्मीद

    प्रदेश में एक बार फिर मानसून के आने की उम्मीद

    प्रदेश में एक बार फिर मानसून के आने की उम्मीद

    मौसम वैज्ञानिकों का ये दावा किया है कि मानसून आसार एक बार दिखाई देते हुए नजर आ रहे हैं I बीते मंगलवार की शाम बिलासपुर,दुर्ग, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवम अन्य जिलों में भारी तेज बारिश हुई जिससे शाम से लेकर सुबह तक तापमान में गिरावट के साथ थोड़ी ठंडक भी महसूस भी हुई I आने वाले अगले 24 घंटे में बालोद, बिलासपुर, बेमेतरा, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, कबीरधाम, राजनांदगांव और पेंड्रा रोड इन जगहों पर बारिश हो सकती है I विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिन के भीतर प्रदेश के कई संभागों में झमाझम बारिश आने की सम्भावना है I इस दौरान तेज हवाओं के चलने से धूलभरी आँधी चलने की भी आशंका जताई जा रही है I प्री मानसून के समय अक्सर दोपहर के बाद या शाम के समय धूलभरी आँधी और बारिश आने की आशंका बनी रहती है I  

    मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में उतार चढाव भी देखने को मिल सकता है I बीते मंगलवार को दिन में बिलासपुर का तापमान 41.2 डिग्री, अंबिकापुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस, राजधानी रायपुर में 40.9 डिग्री और जगदलपुर में 36.6 डिग्री तापमान रहा I बादल छाए रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री पारा नीचे जा सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4379

    https://golden36garh.com/?p=4384