Tag: JusticeForVictims

  • सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर

    सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर

    कुलदीप साहू की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    सूरजपुर में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप साहू की अवैध सम्पति को आज सोमवार को बुलडोजर चलवाने का फैसला लेते हुए, उसकी समस्त अवैध सम्पति पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया I प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए उसके चार जगहों पर बुलडोजर चलवाया I प्रशासन इस काम के लिए आज सुबह के 4 बजे से ही आरोपी कुलदीप साहू के अवैध सम्पतियों, मकानों को टीम के साथ तोड़ने के लिए जुटी I

    अभी हाल ही में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और उसकी मासूम बेटी में बेरहमी से कुलदीप साहू और उनके साथियों के द्वारा हत्या कर दिया गया था I इस मामले ने विक्राल रूप ले लिया था I जिसको देखते हुए पुलिस की टीम को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अब आरोपी कुलदीप साहू के अवैध सम्पतियों को प्रशासन एक्शन लेते हुए उन पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया I

    आपको बता दें, कि इस हत्याकांड के बाद से ही सूरजपुर के लोगों ने उसके अवैध निर्माण भवनों को तोड़ने की गुहार लगाईं थी I जिसके बाद सूरजपुर नगर निगम ने आरोपी कुलदीप साहू और उसके सम्बन्धियों के तमाम अवैध सम्पतियों पर नोटिस जारी कर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया I  

    जानकारी के मुताबिक़ पुलिस और प्रशासन सहित नगर पालिका की टीम ने कुलदीप साहू की अवैध संपत्तियों में से पुराना बाजार पारा, मानपुर वार्ड क्रमांक 14 तिलसिवां सर्किट हाउस और रिंग रोड में बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही है। आरोपी ने सूरजपुर के पुराना बाजारपारा में लगभग 20 डिसमिल का अवैध बाउंड्री वॉल निर्माण कराया था वो यहीं कबाड़ का सारा सामान रखता था ।  

    सूत्रों से पता चला है कि आरोपी की मानपुर वार्ड क्रमांक 14 में 43 डिसमिल जमीन है जहां गोदाम बना रखा है। पता चला है कि ये सभी अवैध संपतियां हैं। इसके अलावा सर्किट हाउस के पास करीब चार एकड़ जमीन में बीच-बीच में गोदाम और यहाँ भी कई कमरों का निर्माण है प्रशासन ने इसको भी तोड़ने का काम चालू कर दिया है। इसके अलावा सर्किट हाउस के पास रिंग रोड में भी अवैध सम्पति का खुलासा हुआ है प्रशासन आरोपी कुलदीप साहू की समस्त अवैध सम्पतियों को नष्ट करने के नोटिस जारी किया ।

    बता दें, सूरजपुर दोहरे हत्याकांड के बाद से सरकार ने सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया है और त्वरित एक्शन लेना शुरू दिया है I इस हत्याकांड के बाद एसपी एमआर अहिरे और कलेक्टर रोहित व्यास को दूसरे जगह स्थानान्तरण कर दिया गया I उसके जगह नए एसपी प्रशांत ठाकुर ने सूरजपुर इलाके का कमान संभालने के लिए दिया गया है I

    Read More :

    जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत, परिजनों ने की न्याय की मांग

    पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

  • कैंप टू एरिया में 17 वर्षीय लड़की पर हमला, पुलिस ने बचाई जान

    कैंप टू एरिया में 17 वर्षीय लड़की पर हमला, पुलिस ने बचाई जान

    दुर्ग शहर के कैंप टू एरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां एक शख्स ने 17 वर्षीय लड़की पर जानलेवा हमला किया। आरोपी युवक ने कटर से वार किया, जिससे लड़की को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक, युवक लंबे समय से लड़की को परेशान कर रहा था और आदतन बदमाश है। घटना के दिन, युवक ने अचानक लड़की के घर की छत पर कूदकर पहुंच गया। जब उसने लड़की से बातचीत करने की कोशिश की, तो उसने मना कर दिया। इस पर युवक ने अपने जेब से लोहे का कटर निकालकर उस पर हमला कर दिया।

    लड़की ने बहादुरी का परिचय देते हुए युवक का हाथ पकड़ लिया, लेकिन हाथापाई के दौरान युवक ने उसे कई जगह चोटें पहुंचाईं। पुलिस ने बताया कि यदि समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। युवक ने लड़की के गले पर कटर से वार करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस के आगमन से उसे भागने का मौका मिल गया।

    यह घटना न केवल इलाके में सुरक्षा के प्रति चिंताओं को बढ़ाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि लड़कियों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस की तत्परता कितनी आवश्यक है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=7646

    https://golden36garh.com/?p=7655

  • रतनपुर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

    रतनपुर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

    बिलासपुर शहर से लगे रतनपुर क्षेत्र के ग्राम कर्रा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 75 वर्षीय घासीदास यादव ने अपनी पत्नी पुनीता (55) की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार रात दोनों ने साथ में भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए। अगली सुबह जब बेटा कृष्ण कुमार जागा, तो उसकी मां पुनीता ने रोज की तरह दरवाजा नहीं खोला। बेटे ने आवाज दी, तो पिता घासीदास ने अंदर से ही कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और पुलिस को बुलाने के लिए कहा।

    कृष्ण ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने काफी समझाने के बाद वृद्ध को दरवाजा खोलने पर मजबूर किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि घासीदास ने पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। रात में क्या हुआ, यह किसी को पता नहीं चला, लेकिन सुबह जब दरवाजा बंद मिला और मां की हत्या की खबर मिली, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

    घासीदास ने रातभर पत्नी के शव के साथ कमरे में बंद होकर बिताया और सुबह तक दरवाजा नहीं खोला। बेटे ने पुलिस को बुलाकर स्थिति की जानकारी दी। पुलिस अब हत्या के कारणों की जांच कर रही है। घासीदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख है, और वे घटना के पीछे के कारणों को जानने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=7249

    https://golden36garh.com/?p=7203

  • बिलासपुर में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

    बिलासपुर में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

    बिलासपुर में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा, पुलिस प्रशासन की नाकामी पर उठे सवाल

    बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की एक और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पेंडारी निवासी दीपांशु साहू, पिता संतोष साहू, को अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान दीपांशु की अंतड़ियां बाहर आ गईं, जिससे उसकी हालत अत्यधिक नाजुक हो गई है।

    गंभीर रूप से घायल दीपांशु को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया गया, जहाँ से उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स (छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) बिलासपुर रेफर किया गया। वहां डॉक्टर उसकी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। घटना के बाद से शहर में भय और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है।

    प्रशासन की विफलता और कानून व्यवस्था पर सवाल

    पिछले एक महीने के अंदर यह जिले में हुई पांचवीं बड़ी वारदात है। चार हत्याओं और चाकूबाजी की घटनाओं के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आए दिन अपराधियों द्वारा खुलेआम ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस इन पर काबू पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

    पुलिस की ढिलाई और सरकार की उदासीनता

    चाकूबाजी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस घटनाओं के बाद केवल औपचारिक जांच करती है, लेकिन अपराधियों को पकड़ने या उन पर सख्त कार्रवाई करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही। पिछले एक महीने में हुई हत्याओं के आरोपी अब तक फरार हैं, और ऐसा लगता है कि कानून व्यवस्था का डर अपराधियों के बीच खत्म हो गया है।

    शहरवासियों ने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से भी अपराध नियंत्रण के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों से बार-बार अपील किए जाने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।

    बढ़ते अपराध और सुरक्षा का सवाल

    बिलासपुर, जिसे कभी शांतिप्रिय शहर माना जाता था, अब अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। पिछले कुछ समय में हत्याएं, लूटपाट और चाकूबाजी जैसी घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। इस साल के आंकड़े दिखाते हैं कि छोटे से लेकर बड़े अपराधों में शहर की स्थिति तेजी से बिगड़ी है, लेकिन पुलिस प्रशासन की कमजोर रणनीति और लचर सुरक्षा व्यवस्था ने जनता की चिंता बढ़ा दी है।

    इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो रहे हैं? क्यों पुलिस उन्हें समय पर गिरफ्तार करने या अपराध रोकने में असफल हो रही है? इन सब सवालों का जवाब अब तक पुलिस या प्रशासन की तरफ से नहीं मिला है।

    जनता का गुस्सा और सरकार से मांग

    क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस प्रशासन में सुधार नहीं किया जाएगा और सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक ऐसे अपराध होते रहेंगे। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, और शहर के कई हिस्सों में रात के समय सन्नाटा छा जाता है क्योंकि लोगों में डर बना हुआ है।

    स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल अपराधियों को पकड़ने के बजाय, पुलिस को अपराधों को रोकने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, शहर में निगरानी बढ़ाने और गश्त करने की जरूरत है ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।

    बिलासपुर के शांत माहौल को बचाने के लिए अब जनता प्रशासन और सरकार से कार्रवाई की उम्मीद कर रही है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=7142

    https://golden36garh.com/?p=7137

  • समाजसेवी के नाम पर फर्जीवाड़ा, धनंजय गोस्वामी पर गंभीर आरोप

    समाजसेवी के नाम पर फर्जीवाड़ा, धनंजय गोस्वामी पर गंभीर आरोप

    सम्बंधित चित्र

    समाजसेवी के नाम पर फर्जीवाड़ा, धनंजय गोस्वामी पर गंभीर आरोप

    बिलासपुर में संचालित नारी शक्ति संगठन के संस्थापक धनंजय गोस्वामी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अपने आपको समाज सेवक और कभी-कभी भाजपा का नेता बताने वाले गोस्वामी के खिलाफ एक महिला ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वायरल ऑडियो के माध्यम से सामने आई जानकारी में पीड़िता ने आरोप लगाया कि गोस्वामी ने मदद के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की और दबाव डालकर झूठा FIR दर्ज कराया। 

    पीड़िता का दावा है कि नारी शक्ति संगठन में लड़कियों का एक सिंडिकेट काम कर रहा है, जो फर्जी FIR दर्ज कराने में गोस्वामी की मदद करता है, जिससे उसकी कमाई होती है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गोस्वामी ने लड़कियों के साथ अनुचित व्यवहार किया है और अपने आपको भाजपा का नेता बताकर अपना रसूख जमाने की कोशिश की है।

    हालांकि, वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन इस घटना ने बिलासपुर में नारी शक्ति संगठन और उसके संस्थापक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच किस दिशा में ले जाता है और इन आरोपों का क्या नतीजा निकलता है।