Tag: JASHPUR CITY LATEST NEWS

  • सड़क परियोजना स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को मिली राहत

    सड़क परियोजना स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को मिली राहत

    विधायक श्री गोमती साय ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि वे सड़क निर्माण में आ रही सभी अड़चनों को जल्द दूर करेंगे। उनकी पहल और निर्देश पर शासन ने मात्र 10 दिनों के भीतर बिच्छीकानी से जमरगी बी तक सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ 94 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।

    सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोतीलाल बंजारा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के बाद प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए आवश्यक मंजूरी प्रदान की। इस सड़क को लेकर ग्रामीणों ने लंबे समय से संघर्ष किया था और अंततः समिति की पहल रंग लाई है।

    ग्राम जमरगी बी, बिच्छीकानी और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण वर्षों से सड़क की समस्याओं का सामना कर रहे थे। संघर्ष समिति की ओर से किए गए प्रयासों के तहत, ग्राम बिच्छीकानी से ढुढरूपारा होते हुए जमरगी बी तक पक्की सड़क के निर्माण के लिए बजट में शामिल कर लिया गया था। हालांकि, प्रशासकीय स्वीकृति के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। 26 जुलाई को, संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोतीलाल बंजारा और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विधायक गोमती साय के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री को सड़क की कमी के कारण हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया और प्रशासकीय स्वीकृति की मांग की। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद, अब सड़क निर्माण के लिए सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5869

    https://golden36garh.com/?p=5865

  • दंतेल हाथी ने एक ही परिवार के दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

    दंतेल हाथी ने एक ही परिवार के दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

    इन दिनों जशपुर जिले में हाथियों का दहशत बना हुआ है I मिली जानकारी के अनुसार, एक दंतेल हाथी ने दो सगे भाइयों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई I यह घटना तपकरा वन परिक्षेत्र के केरसई पंचायत के रापाडांड बस्ती का है I जहाँ कोकडे राम (45) रात को अपने घर में सो रहा था I उसी दौरान एक दंतेल हाथी आकर घर का दीवार को तोड़ने लगा I तभी कोकडे राम आवाज सुनकर जैसे ही बाहर निकला तो हाथी ने कोकडे राम को अपने सूंड में उठा लिया और उठाकर पटक दिया I उसके बाद कोकडे राम को हाथी ने अपने पैरों से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई I

    बड़े भाई के घर में हो रहे शोरगुल को सुनकर छोटे भाई पड़वा राम (43) टॉर्च लेकर बाहर आया I छोटे भाई ने जैसे ही टॉर्च की रौशनी हाथी की तरफ किया I हाथी ने छोटे भाई को भी कुचल दिया I जिससे उसकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई I

    बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का घर बस्ती से दूर जंगल के पास था I जहाँ आये दिन हाथियों का हलचल देखने को मिलता है I तपकरा वन परिक्षेत्र सर्वाधिक हाथी प्रभावित क्षेत्र है I  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचकर मामले को मर्म कायम कर लिया I वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि वर्ष 2021 से जून 2024 तक हाथियों के हमले से 47 लोगों की जानें जा चुकी है I वहीं पीड़ित परिवारों को 2 करोड़ 80 लाख रूपये का मुआवजा भी दिया जा चुका है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5440

    https://golden36garh.com/?p=5445

  • सड़क के अभाव में मरीज को कांवर में ले जाने को मजबूर

    सड़क के अभाव में मरीज को कांवर में ले जाने को मजबूर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला तस्वीर सामने आयी है जहाँ आजादी के इतने सालों बाद भी सड़क नहीं बना है जिससे लोग बीमार होने पर उनको कांवर में बिठाकर लम्बी दूरी चलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है Iघटना जशपुर जिले के ग्राम पंचायत मरंगी के चुरीलकोना गाँव का है जहाँ आज एक बुजुर्ग मरीज को कांवर में बिठाकर मेन रोड तक लाया गया I

    इस गाँव में पक्की सड़क नहीं होने से बीमार पड़ने या महिलाओं के गर्भवती होने पर इसी तरह कांवर या पालकी में बिठाकर मुख्य मार्ग तक लाया जाता है Iजशपुर एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ आज भी ग्रामीण इलाकों में सड़क का हाल बेहाल है Iभले सरकार बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जुबान और कागजों तक ही सीमित होकर रह जाता है Iइस गाँव में न सड़क है, न अस्पताल है जिसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है Iचुरीलकोना गाँव में पिछले कई सालों से बीमार या गर्भवती होने पर कांवर या पालकी का सहारा लिया जाता है और इस दौरान कई बार मरीजों की जान भी चली गई है Iग्रामीणों का कहना है कि उनके गाँव में सड़क के अभाव आज तक एम्बुलेंस ने कदम भी नहीं रखा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4439

    https://golden36garh.com/?p=4434

  • पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया

    पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया

    पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया

    घटना जशपुर जिले का है जहाँ जमीन का कुछ हिस्सा को बेचने को लेकर विवाद हो गया I बताया जा रहा है कि गांवटिया राम जमीन का कुछ हिस्सा बेचना चाह रहा था लेकिन उसकी सास इस बात का विरोध करती थी I इसी बात को लेकर आरोपित और उसकी सास के बीच में 17 मई को विवाद हो गया और विवाद से नाराज होकर उसकी सास गहिललाईत बाई घर छोड़कर चली गई I इस पर गांवटिया राम की पत्नी नाराज होकर अपने पति को खरी खोटी सुना दी I पति ने पत्नी के इस रवैये से शराब पीकर नशे की हालत में अपनी पत्नी फुलमईत बाई की बेदम पिटाई कर दिया I अपने पति के ताबड़तोड़ वार से फुलमईत बाई गिर गई I आरोपी पति इस घटना से भयभीत होकर आसपास के लोगों को बताया कि सर्प के काटने से मृत्यु हो गई है I लेकिन पुलिस ने जाँच पड़ताल किया तो पता चला कि आरोपी ने डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दिया है I पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3640

    https://golden36garh.com/?p=3649

  • मतदान केन्द्र में मधुमखियों ने किया हमला

    मतदान केन्द्र में मधुमखियों ने किया हमला

    जशपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र आरा में वोट डालने आए ग्रामीणों पर मधुमखियों ने हमला कर दिया जिससे 8 लोग घायल हो गये I घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया I मधुमखियों के इस हमले से 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3145

    https://golden36garh.com/?p=3138

    https://golden36garh.com/?p=2975