Tag: INFLATION

  • राहुल गांधी ने महंगाई पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला

    राहुल गांधी ने महंगाई पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला

    राहुल गांधी ने महंगाई पर उठाया सवाल, कुंभकरण सरकार को जगाने की अपील

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हाल ही में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए आम जनता से पूछा कि क्या वे सब्ज़ी मंडी गए थे और वहां लहसुन, मटर, गोबी और टमाटर जैसे सामानों के भाव क्या थे? उनका यह सवाल महंगाई की गंभीर स्थिति को उजागर करता है, जो अब आम जनता के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है।

    राहुल गांधी ने यह सवाल उठाकर यह संदेश दिया कि देशभर में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि वे भी इस महंगाई से त्रस्त हैं या नहीं, ताकि सरकार को इसकी गंभीरता का एहसास हो सके। राहुल गांधी का कहना था कि सरकार को आम आदमी की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है, और इसलिए इसे “कुंभकरण सरकार” कहा है, जो अपनी जिम्मेदारी से आंखें मूंदे हुए है।

    राहुल ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि इस सरकार को जागने और देश की जनता की परेशानियों को समझने की जरूरत है। उनका कहना था कि सरकार को केवल सत्ता की नशे में नहीं डूबे रहना चाहिए, बल्कि वास्तविकता का सामना करते हुए महंगाई और बेरोज़गारी जैसी समस्याओं का हल निकालना चाहिए।

    इस बयान के जरिए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। देशभर में बढ़ती महंगाई और रोजगार की कमी पर चल रही बहस में राहुल गांधी का यह बयान खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर सरकार के खिलाफ एक चुनौती पेश करता है।

    Read More :

    भारतीय सिनेमा के महान निर्माता श्याम बेनेगल का निधन से शोक की लहर

    सुरक्षाबलों की मजबूती से घबराए नक्सली, गोमगुड़ा कैंप पर किया हमला

  • मुद्रास्फीति और जीडीपी सुस्ती के बीच RBI का बड़ा फैसला

    मुद्रास्फीति और जीडीपी सुस्ती के बीच RBI का बड़ा फैसला

    ShaktikantaDas

    रेपो रेट में बदलाव नहीं, RBI ने आर्थिक स्थिरता पर दिया जोर

    भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट में किसी भी प्रकार का बदलाव न करने का निर्णय लिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि रेपो रेट 6.50% पर स्थिर रहेगी। इस निर्णय से उन उम्मीदों पर पानी फिर गया, जिनमें रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की संभावना जताई जा रही थी।

    ईएमआई में नहीं होगा बदलाव

    रेपो रेट स्थिर रहने का मतलब है कि होम लोन, कार लोन और अन्य प्रकार के लोन की ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा। रेपो रेट में कटौती होने पर यह 6.25% पर आ सकती थी, जिससे उधार लेने वालों को राहत मिल सकती थी। हालांकि, उच्च मुद्रास्फीति और सुस्त जीडीपी वृद्धि को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने यह निर्णय लिया है।

    महंगाई पर नजर

    आरबीआई का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति को 4% (±2%) के दायरे में बनाए रखना है। वर्तमान में महंगाई के उच्च स्तर और आर्थिक विकास की सुस्ती को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय बैंक ने अपनी नीतियों में सतर्कता बरती है। शक्तिकांत दास का मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। इस प्रकार यह उनकी अंतिम MPC बैठक रही। उन्होंने फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.50% पर स्थिर बनाए रखने की नीति पर अमल किया है।

    विशेषज्ञों की राय

    दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के निदेशक राम सिंह ने कहा, “रेपो रेट में बदलाव न करने का निर्णय वर्तमान आर्थिक दृष्टि में सही कदम है। इससे बाजार में स्थिरता बनी रहेगी।”
    औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक नागेश कुमार ने भी कहा कि उच्च मुद्रास्फीति को देखते हुए यह फैसला समझदारी भरा है।

    एमपीसी समिति के प्रमुख सदस्य

    इस बैठक में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ माइकल देबब्रत पात्रा (डिप्टी गवर्नर, आरबीआई), राजीव रंजन (कार्यकारी निदेशक, आरबीआई), और अन्य सदस्य शामिल थे। आरबीआई का यह निर्णय बताता है कि केंद्रीय बैंक आर्थिक स्थिरता और मुद्रास्फीति नियंत्रण को प्राथमिकता दे रहा है। हालांकि, लोन धारकों को फिलहाल ईएमआई में राहत नहीं मिलेगी। आगामी मौद्रिक नीति बैठकों में आर्थिक परिस्थितियों के आधार पर बदलाव की संभावना बनी रहेगी।

    Read More :

    आश्रितों को जल्द मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का समाधान, कोर्ट ने दिया आदेश

    राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा ‘भाजपा सच्चाई से क्यों डर रही है?’

  • कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रूपये की वृद्धि

    कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रूपये की वृद्धि

    कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रूपये की वृद्धि

    कर्नाटक राज्य में कांग्रेस की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर बड़ा फैसला लिया है I दरअसल, सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को 3-3 रूपये तक बढ़ाने का ऐलान किया है I पंजाब के कांग्रेस सरकार ने भी बिजली के दामों में बढ़ोतरी का फैसला लिया था I कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3 रूपये और डीजल की कीमत में 3.05 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की बात कही है I

    इससे आम जनता को जेब से थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं I लोकसभा चुनाव के बाद दूध कंपनियां जैसे-मदर डेयरी और अमूल दूध जैसी दूध कंपनियों ने भी दूध के दामों को बढ़ाने का ऐलान किया था I उन्होंने इसके पीछे कारण दूध के प्रोडक्शन, लागत में वृद्धि होने का कारण बताया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4284

    https://golden36garh.com/?p=4288