
इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, रायपुर एयरपोर्ट पर की गई इमरजेंसी लैंडिंग
नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह जानकारी एक मुखबिर से प्राप्त हुई, जिसने अधिकारियों को चेतावनी दी कि फ्लाइट में बम हो सकता है। इस सूचना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। एयरलाइंस और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सुरक्षा उपायों को सक्रिय कर दिया और फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही विमान रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा, यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर बुलाया गया, जिसने पूरे विमान और सामान की बारीकी से जांच की। फिलहाल, अभी तक किसी भी तरह के विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, और ना ही किसी के घायल होने की खबर आई है।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे एयरपोर्ट को घेर लिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और उनके लिए आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।
फ्लाइट में बम की धमकी की वजह से विमान सेवाओं पर असर पड़ा है। सुरक्षा जांच और विमान की जांच पूरी होने तक कुछ उड़ानों में देरी हुई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विमान को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।
प्रारंभिक जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बम की धमकी कितनी गंभीर है और इसकी जानकारी कहां से मिली। एयरपोर्ट पर सुरक्षाबलों का एक बड़ा दल तैनात कर दिया गया है। इस घटना के चलते पूरे देश के एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है ।
इस बीच यात्रियों ने नाराजगी भी जताई है क्योंकि कुछ यात्रियों की कोलकाता से इंटरनेशनल फ्लाइट था जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि फ्लाइट को उड़ान भरने में और कितना समय लगने वाला है।
Read More :
पोंटिंग ने कोहली की फॉर्म पर किया कमेंट, गौतम गंभीर ने किया पलटवार


