
युवाओं के लिए नई इंटर्नशिप नीति और अनुकंपा नियुक्ति में हुआ बदलाव
कोल इंडिया और इसकी सहयोगी कंपनियों ने अपने नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो युवाओं और कर्मचारियों के आश्रितों के लिए लाभकारी साबित होंगे। सरकार ने कोल इंडिया में इंटर्नशिप के नियमों में बदलाव किया है। अब इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 22,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। कुल 126 युवाओं को इस इंटर्नशिप का लाभ मिलेगा। चार्टर अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी में पहले वर्ष पास करने वाले युवाओं के लिए इंटर्नशिप का समय 15 महीने निर्धारित किया गया है। इंटर्नशिप के चयन में आरक्षण रोस्टर भी लागू होगा।

अनुकंपा नियुक्ति में राहत
कोल इंडिया प्रबंधन ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में भी बड़े बदलाव किए हैं, जो अधिकारियों और कर्मचारियों के आश्रितों के लिए राहत लेकर आएंगे। अब यदि किसी अधिकारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति या पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी का विकल्प मिलेगा, बशर्ते उनकी आयु 45 वर्ष से कम हो। इसके अलावा, 18 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम आयु वाले आश्रित बेटा या बेटी भी अनुकंपा पर नौकरी के लिए योग्य होंगे।

पहले यदि परिवार का कोई सदस्य नौकरी में होता था, तो दूसरे आश्रित को नौकरी नहीं मिलती थी। अब इस नीति में बदलाव कर, एक आश्रित के नौकरी में होने पर भी दूसरे आश्रित को अनुकंपा पर नौकरी मिल सकेगी।
कोयला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत
कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन लंबे समय से इस बदलाव की मांग कर रहा था। अब नई नीति के अनुसार, 18 वर्ष पूरा करने के बाद आश्रित बेटा या बेटी अनुकंपा पर नौकरी के लिए योग्य होंगे। इन बदलावों के चलते कोल इंडिया और इसकी सहयोगी कंपनियों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और कर्मचारियों के आश्रितों को भी नौकरी में राहत मिलेगी।

READ MORE :
https://golden36garh.com/?p=5513