Tag: CG NEWS

  • अमेरिकी राजदूत ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को सराहा

    अमेरिकी राजदूत ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को सराहा

    नवीन औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ बना रहा है वैश्विक निवेश का केंद्र

    छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की नवीन औद्योगिक नीति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में हाल ही में मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अमेरिकी राजदूत श्री एरिक गार्सेटी के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और औद्योगिक नीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

    गार्सेटी ने छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए एक उभरता हुआ गंतव्य बताते हुए ऊर्जा, रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाओं का जिक्र किया। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी कंपनियां इन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए रुचि दिखा रही हैं, जिससे छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नवीन औद्योगिक विकास नीति विशेष सुविधाएं प्रदान करते हुए निवेशकों को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य न केवल राज्य में निवेश बढ़ाना है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना और राज्य की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है।

    राज्य सरकार की यह पहल न केवल निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ को एक वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस बैठक में राज्य की औद्योगिक क्षमता और वैश्विक निवेशकों के साथ साझेदारी के महत्व पर जोर दिया गया। यह चर्चा छत्तीसगढ़ को देश और विदेश में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में एक और कदम साबित होगी।

    Read More :

    मौसम में बदलाव के कारण सरगुजा में 4 डिग्री तक हुई तापमान में गिरावट

    प्रयागराज में फर्जी वेबसाइटों का जाल, अधिकृत लिंक से ही करें बुकिंग

  • उपमुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने की दी चेतावनी

    उपमुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने की दी चेतावनी

    राज्य सरकार ने अधूरे आवास कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

    छत्तीसगढ़ में राज्य नगरीय विकास अभिकरण ने तीन महीनों में 40,000 से ज्यादा आवासों को पूरा करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। इसके लिए अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द से जल्द इन कार्यों को पूरा करने की बात कही। इस समय पीएम आवास योजना- शहरी 2.0 के तहत 192 नगरीय निकायों के लिए सर्वे किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पक्के मकान मिल सकें।

    फिलहाल, जानकारी के तहत अभी तक पीएम आवास योजना में 41,563 आवास अधूरे हैं और 4,000 से ज्यादा का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार ने कुल 2,49,166 आवासों की स्वीकृति दी थी, जिनमें से अब तक 2,03,654 आवास पूरे हो चुके हैं।

    इसके अलावा, पीएमएवाई-यू 2.0 में 13 जिलों के 22 नए निकाय जोड़े गए हैं। राज्य सरकार ने सभी आयुक्तों को निर्देश दिया है कि वंचित शहरों और कस्बों को दूसरे चरण में शामिल किया जाए। अब, सर्वे के बाद सभी पात्र हितग्राहियों को आवास मिलेगा, और इसके लिए एक संयुक्त समिति बनाये जाने की योजना है।

    Read More :

    26 जनवरी तक प्रदेश में होंगे 151 जन औषधि केंद्र, सीएम साय ने किया दावा

    धर्म, संस्कृति और आध्यात्म के तर्ज पर राजिम कुंभ की भव्य तैयारियां शुरू

  • तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारम्भ आज से

    तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारम्भ आज से

    नया रायपुर मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज से आगाज

    इस साल 1 नवम्बर को दिवाली होने की वजह से राज्योत्सव का कार्यक्रम की तिथि में फेरबदल करना पड़ा। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव आज से शुरू हो रहा है। यह तीन दिवसीय राज्योत्सव 2024 चार से छह नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    इस बीच राज्योत्सव में कई प्रसिद्ध कलाकार मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन के पहले दिन, चार नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 4.30 बजे होगा। इस दिन रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्यों की झलकियां पेश की जाएंगी, इसके बाद मोहन चौहान और साथी आदिवृंदम का प्रदर्शन करेंगे। शाम को सुनील सोनी और टीम क्षेत्रीय नृत्य संगीत प्रस्तुत करेंगे, जबकि विद्या वर्चस्वी ‘नाम रामायण’ की प्रस्तुति देंगी। रात 8.15 बजे बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक “शान” का कार्यक्रम होगा।

    राज्योत्सव स्थल पर आने-जाने के लिए बीआरटीएस बसों की व्यवस्था की गई है, जो मेला ग्राउंड तक लोगों को लाने और वापस ले जाने का काम करेंगे। ये बसें सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक हर आधे घंटे में चलाया जाएगा, इसके लिए यात्रियों को 20 से 25 रुपए का शुल्क देना होगा। मेला ग्राउंड से रायपुर लौटने के लिए दोपहर 12:15 बजे से रात 11 बजे तक बसें उपलब्ध रहेगा।

    इस अवसर पर सभी विभागों द्वारा भव्य और आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शित होंगे। इसके लिए शिल्प ग्राम का निर्माण किया जा रहा है। राज्योत्सव स्थल परिसर में चार विशाल हैंगर बनाए गए हैं, जिनमें सरकारी विभागों के स्टाल और वाणिज्यिक संस्थानों का प्रदर्शनी लगेगा। इसके अलावा, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

    इस राज्योत्सव का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा और विविधता को देश और दुनिया के सामने प्रदर्शित करना है।

    Read More :

    रायपुर दक्षिण में आकाश शर्मा और सुनील सोनी के बीच चुनावी जंग

    जंगल में युवक की बेरहमी से हत्या, प्रेमिका के पिता सहित छः लोग गिरफ्तार

  • छत्तीसगढ़ के 30 स्टूडेंट्स की आज यूक्रेन से हुई वापसी

    छत्तीसगढ़ के 30 स्टूडेंट्स की आज यूक्रेन से हुई वापसी

    यूक्रेन से आये 30 स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ सरकार कर रही उच्चतम व्यवस्था ..

    छत्तीसगढ़ के 30 स्टूडेंट्स की आज यूक्रेन से हुई वापसी | यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राएं गुरुवार को नयी दिल्ली लौटे हैं |अब तक छत्तीसगढ़ के 69 स्टूडेंट्स की सकुशल वापसी हो चुकी है |छत्तीसगढ़ सरकार ने इन स्टूडेंट्स के लिए सारी व्यवस्था उपलब्द्ध कराई है |

    नई दिल्ली में पहुंचने के बाद सभी के ठहरने से लेकर खाने की व्यवस्था वहां की गई | तथा वहां से अपने गृहनगर जाने की सुविधा दी जा रही है |आवासीय आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 30 छात्र यूक्रेन से नई दिल्ली वापस लौटे हैं।

    दल्लीराजहरा के हेमंत कुमार साहू, महासमुंद के कमलेश साहू, आकाश तिवारी, रायगढ़ के ओमप्रकाश पटेल, समीर कुमार भोई, अभिषेक सिंह, रायपुर के अफसार अंसारी, अमल पिल्लई, आद्यशा मोहंती, बोइदी आयुश्री, साक्षी अग्रवाल, जगदीश साहू, भुवन रायकवार, अपूर्वा वर्मा, अभिजीत वानी, राजनांदगांव की ऋषिका घोष, संजना श्रीवास्तव, दुर्ग के दिव्यान्श दुबे, चिरमिरी के संदीप कुमार डेविड, अभिषेक कुमार पटेल, प्रांजल तिवारी |

    अम्बिकापुर के शिवम सिंह, बिलासपुर की रिया अदिति, जांजगीर के चन्द्र प्रकाश राठौर, तुषार गिरी गोस्वामी, शुभम कुमार, निहारिका गवेल, धर्मजयगढ़ की शिफा खुर्शीद, कोरबा के अयान चक्रवर्ती गुरुवार को नई दिल्ली लौटे हैं।

    सभी छात्र छत्तीसगढ़ भवन में कुछ देर ठहरने के बाद फ्लाइट से रायपुर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। इन छात्रों को वाहन, आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, छात्रों को उनके गृहनगर वापस लाने के लिए हवाई टिकट सहित सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1391

    https://golden36garh.com/?p=1383

    https://golden36garh.com/?p=1362

  • महँगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई..

    महँगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई..

    छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग |

    महंगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई | आपको बता दें की छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग | छत्तीसगढ़ में बिजली की दर महंगी करने के प्रस्ताव पर गरुवार को जनसुनवाई होनी है।

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग इस प्रस्ताव पर आपत्तियों की सुनवाई करेगा। इसमें सभी पक्षकार शामिल हो रहे हैं। इसी सुनवाई के आधार पर तय होगा कि इस साल बिजली के टैरिफ में वृद्धि हाेगी कि नहीं।

    रायपुर के शांति नगर स्थित विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय में जनसुनवाई गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू होनी है। सबसे पहले कृषि और संबद्ध सेवाओं के उपभोक्ताओं की आपत्तियां सुनी जानी हैं।

    दोपहर बाद 2.30 बजे से 3.30 बजे गैर घरेलू उपभोक्ता और 3.30 से 5.30 बजे तक घरेलू उपभोक्ता अपनी आपत्तियों पर चर्चा कर सकेंगे। जनसुनवाई अगले दिन भी जारी रहेगी। 25 फरवरी को 11 बजे से 1.30 बजे तक सभी उच्च दाब उपभोक्ता, दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक निम्न दाब उपभोक्ता और 4.30 से 5.30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम और ट्रेड यूनिअन जैसे संगठन अपनी आपत्ति रख पाएंगे।

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग को दी गई याचिकाओं में कंपनियों ने नए पूंजी निवेश व्यय और आय का पूरा लेखाजोखा दिया है। बताया गया है कि चालू सत्र में कंपनी ने 3 हजार 642 करोड़ रुपए लाभ का अनुमान लगाया है। लेकिन पिछले वित्तीय वर्षों में हुए 4 हजार 388 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई कंपनी करना चाहती है। यह घाटा पाटने के लिए कंपनी को 745 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व की जरूरत होगी।

    you likes :

    https://golden36garh.com/?p=1362

    https://golden36garh.com/?p=1351

    https://golden36garh.com/?p=1343