आजकल हर जगह गुंडे और बदमाश इतने बढ़ गये हैं कि लोगों को अकेले बाहर जाने से पहले एक बार सोचना पड़ता है I गुंडे और बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनको किसी का भय ही नहीं है I दिन दहाड़े चोरी, डकैती, लूटपाट और मारपीट कर रहे हैं I
ऐसा ही घटना बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहाँ सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के ऊपर एक बदमाश ने हमला कर दिया I बदमाश ने न सिर्फ गाली-गलौज किया बल्कि जमीन में पटककर पत्थर से सिर पर वार किया I मामला रिवर व्यू इलाके की है, फ़िलहाल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है I बताया जा रहा है कि उस आदमी का बीजेपी नेता के साथ पहले कोई वाद-विवाद भी नहीं हुआ है फिर भी वार कैसे कर दिया I यह पूरा घटना सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है Iअब मुजरिम की तलाश जारी है I
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 55 की ठगी करने वाला गिरफ्तार
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 55 की ठगी करने वाला गिरफ्तार I आरोपित ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताकर 13 लोगों से रकम वसूली थी। इसके बाद फरार हो गया था।
बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताकर 13 लोगों से रकम वसूली थी। मंगला चौक के रहने वाले रघुनंदन केनार(32) प्रापर्टी डीलर हैं। काम के सिलसिले में उनकी मुलाकात नरेंद्र सोनवानी निवासी वैष्णवी विहार उसलापुर से हुई थी। इस दौरान नरेंद्र ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताया। पहचान होने पर नरेंद्र ने प्रापर्टी डीलर को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर ज्यादा फायदा होने की बात कही। उसने प्रापर्टी डीलर को झांसा देकर 12 दिसंबर 2022 को दो लाख रुपये नकद लिए। साथ ही 97 हजार रुपये अपनी बहन लक्ष्मी कुर्रे के खाते में ट्रांसफर करवाया। इस तरह उसने करीब पांच लाख रुपये प्रापर्टी डीलर से लिए।
साथ ही उसके नाम पर एक लाख लोन भी लिए। उसने इसके एवज में लाभांश देने की बात कही थी। आरोपित नरेंद्र ने प्रापर्टी डीलर के साथ ही विक्रम खांडेकर, रुपेश कुमार, प्रभात शंकर, उपेंद्र लहरे, विजय सोनी, नवीन कश्यप, अजय खांडेकर, कपिल यादव, श्रीकांत नागदे, देवेंद्र लहरे, अजम खांडेकर और महेश महतो से कुछ 55 लाख रुपये लिए हैं। रुपये लेने के बाद आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपित नरेंद्र को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपित नरेंद्र सोनवानी ने बताया कि ग्राहकों से प्राप्त राशि को अपने स्वजन के बैंक खाते में जमा करता था। इसके अलावा घर के लिए कार, लैपटाप, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य सामग्री लिया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। विश्वास जीतने के लिए बीच-बीच में कुछ राशि लाभ के रूप में पीड़ित लोगांे के खाते में जमा कर देता था।
बुक डिपो संचालक ने किया सुसाइड पत्नी से बोला- सूदखोर से परेशान होकर दे रहा हूं जान,LOVE YOU अपना ख्याल रखना
बुक डिपो संचालक ने किया सुसाइड पत्नी से बोला- सूदखोर से परेशान होकर दे रहा हूं जान,LOVE YOU अपना ख्याल रखना I
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले बुक डिपो संचालक की खुदकुशी से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपनी बैंककर्मी पत्नी से कह रहा है कि ये लास्ट वीडियो है तुम्हारे लिए… LOVE YOU.. मैं बहुत परेशान हो गया हूं, एक आदमी कृष्णा राठौर रामा ग्रीन सिटी में रहता है, उसने मुझे बर्बाद कर दिया है, मैं उसका पूरा पैसा चुका दिया हूं पर उसने मेरी गाड़ी रख ली है। मुझसे तीन लाख रुपए एक्स्ट्रा मांग रहा है, मैं कहा से लाऊं तीन लाख रुपए।
इसलिए मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, उसको छोड़ना मत, उसे फांसी लगवाना। आज मैं मर रहा हूं न.. वो भी मरेगा, उसके भी छोटे छोटे बच्चे हैं, जैसे मेरी बच्ची है, कीड़ा लगेगा उसको, मरेगा सड़-सड़ के वो, पापा-मम्मी का ख्याल रखना, बाबू का ख्याल रखना, मजा आया लाइफ में, तुम्हारे साथ अच्छा लगा, अपना ख्याल रखना, तुम बहुत स्ट्रांग हो, मुझे मालूम है…LOVE YOU, बाय। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सूदखोर कृष्णा राठौर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मूलत: बिहार निवासी लल्लन शर्मा (69) जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित सीसीआई के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वे रामाग्रीन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। बड़ा बेटा अमित शर्मा बेंगलुरू में जॉब करता है। वहीं, छोटा बेटा सुमित शर्मा (38) सीएमडी कॉलेज के सामने सुमित बुक डिपो के नाम से दुकान चलाता था। सुमित की पत्नी श्रेया शर्मा मोपका स्थित एसबीआई में काम करती हैं। उनकी चार साल की बेटी है। सुमित अपनी पत्नी व बेटे के साथ सोनगंगा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।
पिता और परिजन को लगा बेरोजगारी के चलते किया सुसाइड सुमित के सुसाइड के पहले का वीडियो सामने आने से पहले पिता लल्लन शर्मा को लगा कि कोरोना काल में दुकान बंद होने के कारण बेटे ने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने बताया था कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी खुश रहते थे। उनकी एक बेटी भी है। सुमित पुस्तक-कापी की दुकान चलाता था। सब कुछ ठीक चल रहा था। कोरोना काल के दौरान सुमित की दुकान बंद हो गई, जिसके बाद से वह बेरोजगार हो गया था। लेकिन, अचानक क्या हुआ, जिसके कारण उसे आत्महत्या करना पड़ा। सुमित के पिला लल्लन सिंह को लगा कि बेरोजगारी की तनाव के कारण उसने आत्महत्या किया होगा।