Tag: #Balodabazar

  • सीएम साय ने लापरवाह अधिकारियों पर शुरू की कार्रवाई

    सीएम साय ने लापरवाह अधिकारियों पर शुरू की कार्रवाई

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में बढ़ रहे अपराध और अधिकारियों की गैरजिम्मेदारी पर आक्रोश  जताया है । सीएम साय ने राज्य में लापरवाही करने वाले एसपी-कलेक्टरों को एक साथ हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया बलौदाबाजार हिंसा के बाद शुरू हुई थी। इसके बाद, सितंबर में कबीरधाम की हिंसात्मक घटना के बाद भी कलेक्टर और एसपी को बदलने की कार्रवाई की गई थी। हाल ही में सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी के हत्याकांड के बाद, सूरजपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी एमआर आहिरे को हटाया गया है।

    सूरजपुर में एस.जयवर्धन को नया कलेक्टर और प्रशांत कुमार ठाकुर को नया एसपी नियुक्त किया गया है। इन कार्रवाइयों ने यह संकेत दिया है कि लापरवाही बरतने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने अपने नौ महीने के कार्यकाल में कई आइएएस-आइपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की है।

    कलेक्टर-एपी कांफ्रेंस में, उन्होंने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया। गोरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया को नायब तहसीलदार रमेश कुमार के साथ विवाद के बाद हटाया गया। बलौदाबाजार में एसपी-कलेक्टर कार्यालय में हुई आगजनी और हिंसा में पहले कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटाया गया और बाद में निलंबित कर दिया गया।

    बलौदाबाजार हिंसा कांड में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित 185 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सितंबर में कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा मामले में मुख्यमंत्री ने कलेक्टर-एसपी को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। कवर्धा के कलेक्टर जन्मेजय महोबे की जगह गोपाल वर्मा को नियुक्त किया गया, और पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर राजेश कुमार अग्रवाल को उनकी जगह नियुक्त किया गया।15 सितंबर 2024 को, बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम को हटाकर उन्हें राज्य कौशल अभिकरण भेजा गया। उनकी जगह सुकमा के कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का कलेक्टर बनाया गया। इसी दिन मुंगेली के एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल को हटाकर भोजराज पटेल को उनकी जगह नियुक्त किया गया।

    Also Read :-

    बिलासपुर हाई कोर्ट ने खारिज की अमन साहू की चुनाव याचिका

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से

  • सोशल मीडिया रील्स बनीं हत्या का कारण, पति ने की पत्नी की हत्या

    सोशल मीडिया रील्स बनीं हत्या का कारण, पति ने की पत्नी की हत्या

    घटना बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव के पास है जहाँ बीते सोमवार सुबह एक 29 वर्षीय महिला, ज्योति रात्रे, की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का संदेह गहराते ही मामला और भी गंभीर हो गया। पुलिस ने मंगलवार को इस हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पति धीरज रात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ज्योति रात्रे को रील वीडियो बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो बनाकर डालती थी, जिससे उसके पति धीरज रात्रे को आपत्ति थी। धीरज को न सिर्फ पत्नी की इस आदत से परेशानी थी, बल्कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था। इसी शक और गुस्से के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई।

    मायके ले जाने के बहाने दी दर्दनाक मौत

    पुलिस ने बताया कि घटना के दिन धीरज ने पत्नी को मायके ले जाने का बहाना किया। वह अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर तेलासी से बलौदाबाजार की ओर जा रहा था। जब वे जुनवानी के पास एक पत्थर खदान के पास पहुंचे, तो धीरज ने अपनी पत्नी पर कैंची और हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    मृतका की पहचान और आरोपी की गिरफ्तारी

    महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही उसकी पहचान ज्योति रात्रे के रूप में की। पुलिस ने जब उसके पति धीरज से पूछताछ की, तो उसने गोलमोल जवाब दिए। सख्ती से पूछताछ करने पर धीरज ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली। गिधपुरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस का बयान

    बलौदाबाजार के एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी ने हत्या की पूरी साजिश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक और रील वीडियो बनाने की आदत के कारण रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    इन्हें भी पढ़िए :-

    सूरजपुर दोहरे हत्याकांड के आरोपी को बलरामपुर से किया गया गिरफ्तार

    रायपुर पुलिस की चेतावनी: अनजान WhatsApp वीडियो कॉल से रहें सावधान