Tag: ADANI SHARE LATEST NEWS

  • हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट

    हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट

    शनिवार को जारी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुरी बुच और उनके पति ने विदेशी ऑफशोर फंड में निवेश किया, जिसका फायदा अदाणी ग्रुप के विनोद अदाणी ने उठाया।

    सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। अदाणी एनर्जी के शेयरों में 17% की कमी आई, जबकि अदाणी टोटल गैस के शेयर 13.39% और अदाणी पावर के शेयर 10.94% तक गिर गए। अन्य कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है:

    1. अदाणी ग्रीन एनर्जी: 6.96%
    2. अदाणी विल्मर: 6.49%
    3. अदाणी एंटरप्राइजेज: 5.43%
    4. अदाणी पोर्ट: 4.95%
    5. अंबुजा सीमेंट: 2.53%
    6. एसीसी: 2.42%

    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरी बुच और उनके पति की हिस्सेदारी विशेष समूह की कंपनियों में हेरफेर के लिए इस्तेमाल किए गए ऑफशोर फंड में थी। इन आरोपों का खंडन करते हुए माधबी पुरी बुच ने इसे सेबी की विश्वसनीयता पर हमला और चरित्र हनन का प्रयास बताया है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6033

    https://golden36garh.com/?p=6026