
धरमजयगढ़ में हाथी का कंकाल मिलने से हड़कंप, बीट गार्ड पर आरोप
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के बोरो रेंज जंगल में हाल ही में एक हाथी का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना कम्पार्टमेंट क्रमांक 667 के जंगल में हुई, जब कुछ ग्रामीण जंगल में गए और उन्हें वहां से बदबू आने लगी। ग्रामीण आगे बढ़े तो उन्होंने जंगल में एक हाथी का कंकाल बिखरा हुआ पाया, साथ ही कुछ अवशेष भी मिले। यह देखकर ग्रामीण घबराए और उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, जहां पता चला कि यह कंकाल एक हाथी का है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि हाथी की मृत्यु करीब तीन सप्ताह पहले हुई थी।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बीट गार्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीट गार्ड अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभा रहे हैं और जंगल की गश्त करने के बजाय ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यही लापरवाही इस गंभीर घटना का कारण बनी है।
इस मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में अब और भी सतर्कता बरती जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Read More :
अफगानियों ने बिलासपुर में नशे की हालत में पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार
निर्माण कार्यों के चलते रेलवे ने रद्द कीं ट्रेने, जानें पूरी जानकारी
