Tag: shubham koshle

  • छत्तीसगढ़ के छॉलीवडू रत्न आकाश डहरिया जिनकी आगामी वीडियो एल्बम सांग आपको जल्द ही देखने मिलेगी…

    छॉलीवडू रत्न आकाश डहरिया का नया प्रोजेक्ट अब आपको जल्द ही देखने मिलेगा। यह एक वीडियो एल्बम सांग है। इस एल्बम में आकाश डहरिया के साथ गरिमा कौशिक ने काम किया है। इस प्रोजेक्ट के ज़रिये एक्ट्रेस गरिमा कौशिक छोलीवडू में अपना डब्यू करने जा रही हैं। वहीँ इस वीडियो एल्बम का डायरेक्शन इकबाल खान ने किया है। जहाँ DOP पुष्पेंद्र देवांगन थे। SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बना यह प्यारा सा लव वीडियो सांग देखने के लिए दर्शको को इंतज़ार रहेगा। हाल ही में शटिूगं कम्पलीट हुई है। इस एल्बम के शटू के लिए टीम ने आसपास के लोकेशन को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया। परुी टीम के सदस्यों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप यह गीत अच्छे से शटू हो पाया। बताया जा रहा है, आकाश ने बहोत अच्छा काम किया और साथ ही साथ गरिमा ने भी अपना 100% देने की कोशिश की है। अब देखना यह रहेगा की इन्दोनों की जोड़ी को लोग कितना पसदं करते है। एल्बम का अगस्त के अंतिम में रिलीज़ होने की उम्मीद की जा रही हैं।

  • ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल, विधानसभा में ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ आयोजित

    ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल, विधानसभा में ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ आयोजित

    राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ में शामिल हुईं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मंत्री, संसदीय सचिव एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि संसदीय प्रणाली में ईमानदारी और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हैं और जनहित के प्रति समर्पित रहते हैं, उन्हें उसका प्रतिफल अवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा, नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च संस्था होती है। यह एक ऐसा पवित्र स्थल है, जहां से प्रदेश के भविष्य का रास्ता तय होता है। इसके माध्यम से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है। राज्यपाल ने समारोह में पुरस्कृत उत्कृष्ट विधायकों, उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि आज इस समारोह में शामिल होकर मुझे पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। जब मैं मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक थी तो मुझे तत्कालीन राज्यपाल श्री बलराम जाखड़ ने जागरूक विधायक के सम्मान से पुरस्कृत किया था

    कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। संसदीय कार्य मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए उनके दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मंडावी, मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्रशेखर गंगराड़े एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल

    May be an image of 9 people and text

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मछलीपालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। अब मछलीपालन के लिए भी कृषि जैसे ही सस्ती बिजली और बिना ब्याज के ऋण की सुविधा मिलेगी। इससे मछलीपालन करने वालों को लाभ होगा और जो अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण मछलीपालन नहीं कर पाते थे, वे भी मछलीपालन कर आय का साधन जुटा सकेंगे और आगे बढ़ेंगे। अधिक से अधिक संख्या में मछुआ समुदाय के लोग भी इन प्रावधानों का लाभ उठाने के लिए आगे आएं।मुख्यमंत्री ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए।

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र ढीमर, सदस्य सर्वश्री दिनेश फूटान, देव कुंवर निषाद, आर.एन. आदित्य, प्रभु मल्लाह, विजय ढीमर और श्रीमती अमृता निषाद, ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी और पूर्व विधायक श्री दिलीप लहरिया भी उपस्थित थे। बारिश भी अच्छी होती है, इन अनुकूल परिस्थितियों के साथ-साथ अब राज्य शासन द्वारा मछलीपालन के लिए दी जा रही सहायता का लाभ उठाने के लिए मछुआ समुदाय के अधिक से अधिक लोग आगे आएं।

  • मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ लागू करने की घोषणा की

    मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ लागू करने की घोषणा की

    राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इसी वित्तीय वर्ष से 12  लाख कृषि मजदूरों को मिलेगा लाभ - Vasundharakavach

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना तक, अभी वक्त तो बहुत कम गुजरा है, लेकिन इसके लाभ का दायरा लाखों लोगों तक पहुंच गया है। किसानों की ऋण माफी, सिंचाई कर माफी, समर्थन मूल्य पर अनाज बेचने वाले किसानों को देश में सबसे ज्यादा लाभ, वनोपज की खरीदी से आदिवासी और वन आश्रित परिवारों को सर्वाधिक लाभ, गोधन न्याय योजना जैसे हमारे नवाचारों के आंकड़े अब अरबों में पहुंच चुके हैं। बस्तर से लेकर सरगुजा तक, छोटे-छोटे गांवों, कस्बों, गली, मोहल्लों में रहने वाले लोगों के जीवन में बदलाव स्पष्ट देखा जा सकता है।

  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनिर्मित ‘पंचकर्म यूनिट‘ का किया लोकार्पण

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयुष विभाग द्वारा नवनिर्मित ‘पंचकर्म यूनिट‘ का लोकार्पण किया। इसके पहले उन्होंने आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री देवेन्द्र यादव, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्रशेखर गंगराड़े और संचालक स्वास्थ्य सेवा श्री नीरज बंसोड़ भी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर में पदस्थ पंचकर्म व्याख्याता डॉ. त्रिभुवन सिंह ने बताया कि इस पंचकर्म यूनिट में प्रत्येक कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक पंचकर्म उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिससे विधायकगण और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारीगण इसका लाभ उठा सकेंगे। पंचकर्म में प्राथमिक उपचार के अंतर्गत स्नेहन, स्वेदन और शिरोधारा जैसी प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं। वमन, रेचन, नस्य, वस्ति और रक्त मोक्षण जैसे प्रधान कर्म रायपुर स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय में उपलब्ध है। डॉ. सिंह ने बताया कि स्नेहन से त्वचा दृढ़, वर्ण प्रसादकर, आयुष्कर, निद्रा जनक, वात शामक और शारीरिक व मानसिक थकान से राहत मिलती है। इसी प्रकार स्वेदन शरीर में स्तम्भता, गौरवता (भारीपन) को कम करने के साथ ही शीत का नाश करता है। शिरोधारा से सिरदर्द, हाइपरटेंशन, स्ट्रेस, एंग्जायटी, साइकोलोजिकल डिसीज़ और दाह, पाक जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है।

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

    May be an image of 5 people, people standing and indoor

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती शशिकांता राठौर और श्रीमती नीता विश्वकर्मा उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सदस्यों से कहा कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा के साथ करें।

  • वनवासियों की मदद के लिए 520.80 करोड़़ रूपए तथा मनरेगा के मजदूरों और श्रमिकों के लिए 695 करोड़ रूपए का प्रावधान

    मुख्यमंत्री बघेल ने शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को दी शुभकामनाएं | Nation  One

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खाद्य भण्डारण क्षमता के विस्तार हेतु वेयर हाउसिंग कार्पाेरेशन के माध्यम से सनावल, रामानुजगंज, कुसमी, बगीचा, जशपुर, लखनपुर, करपावंड एवं सुकमा जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों सहित कुल 12 स्थानों पर 142 करोड़ रूपए की लागत से गोदाम निर्माण किया जायेगा। इन गोदामों के निर्माण से भण्डारण क्षमता में 2 लाख 38 हजार 200 मीटरिक टन की वृद्धि होगी। इस हेतु 67 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 15 नवीन तहसील (अहिवारा, डौरा कोचली, कोटमी सकोला, सरोना, कोरर, बारसूर, मर्दापाल, धनोरा, अड़भार, कुटरू, गंगालूर, बोदरी, लाल बहादुर नगर, तोंगपाल एवं भटगांव) की स्थापना की जायेगी। इसलिए अनुपूरक बजट में 210 पदों के सेटअप एवं वित्तीय प्रावधान किया गया है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले 22 लाख 15 हजार परिवारों को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन क माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

  • कोरोना की तीसरी लहर के रोकथाम और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 957 करोड़ रूपए का अतिरिक्त प्रावधान

    Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) | Twitter

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर के दौरान जिन सुविधाओं के अभाव ने हमारे सामने कड़ी चुनौतियां पेश की थी, उन्हें हमारी सरकार जल्द से जल्द दूर करके बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरे प्रदेश में पहुंचाना चाहती हैं। इसलिए हमारी सरकार ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए इस अनुपूरक में 957 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत राज्य के 6 लाख 20 हजार 432 लोगों को 852 करोड़ रूपए की चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान हमने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रबंधन किया बल्कि दूसरे राज्यों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की और अब संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए भी पूरी गंभीरता से तैयारी की जा रही है। कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु दवाईयों एवं अन्य व्यय हेतु 304 करोड़ रूपए, चिकित्सा उपकरणों के क्रय हेतु 215 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण हेतु 39 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। महामारी की विशेष स्थिति को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी रिस्पांस एवं हेल्थ सिस्टम प्रिपेअर्डनेस पैकेज हेतु 376 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। नैमेड़ जिला-बीजापुर में 30 बिस्तर अस्पताल, बेलपत जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में ब्लड बैंक तथा अल्दा विकासखंड तिल्दा में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना हेतु बजट में सेटअप एवं वित्तीय प्रावधान किया गया है। महासमुंद, कोरबा एवं कांकेर में नये चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु प्रति महाविद्यालय 116 पदों के मान से 348 पदों का सेटअप एवं 12 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ हाट बाजार क्लीनिक योजना की लोकप्रियता एवं उपयोगिता को देखते हुए 7 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

  • भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए की मिलेगी मदद

    Two years in office, Bhupesh Baghel digs heel in, emerges strong regional  leader - The Week

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसान हो या बेसहारा मजदूर, हमारी सरकार ने सभी के लिए किए गए वायदे निभाने का सिलसिला जारी रखा है। किसानों और गौ-पालकों के लिए लागू की गई न्याय योजनाओं की अगली कड़ी में हम भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लागू करने जा रहे हैं। इस योजना के लिए इस अनुपूरक में हमने 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम को एकमुश्त ऋण राशि वापस करने हेतु राज्य शासन के निर्णय के अनुरूप 21 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को गणवेश प्रदाय हेतु 7.62 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

  • मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ लागू करने की घोषणा की

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel to present budget on March one | Raipur News  - Times of India

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना तक, अभी वक्त तो बहुत कम गुजरा है, लेकिन इसके लाभ का दायरा लाखों लोगों तक पहुंच गया है। किसानों की ऋण माफी, सिंचाई कर माफी, समर्थन मूल्य पर अनाज बेचने वाले किसानों को देश में सबसे ज्यादा लाभ, वनोपज की खरीदी से आदिवासी और वन आश्रित परिवारों को सर्वाधिक लाभ, गोधन न्याय योजना जैसे हमारे नवाचारों के आंकड़े अब अरबों में पहुंच चुके हैं। बस्तर से लेकर सरगुजा तक, छोटे-छोटे गांवों, कस्बों, गली, मोहल्लों में रहने वाले लोगों के जीवन में बदलाव स्पष्ट देखा जा सकता है।