दुर्ग जिले में आज सड़क हादसे में एक बच्ची की दर्दनाक मौत गया है I बाइक में सवार दम्पति अपने चार साल के बच्चे के साथ भिलाई से रायपुर की ओर जा रहे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे सभी सड़क पर गिर गये तभी पीछे से आ रही ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से मासूम बच्ची की मौत हो गई I माता-पिता को हल्की चोट आई है जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है I हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर चक्का जाम जैसी स्थिति बन गई I
बता दें, नेशनल हाईवे 53 पर आज सुबह 7 बजे कुम्हारी के पास बाइक के अनबैलेंस होने से ट्रक के पहिये के नीचे मासूम के आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई I बच्ची के पिता का नाम लोकेश अलामी गोंदिया (महाराष्ट्र) का रहने वाला है तथा उसके बच्चे का नाम रियांशी था जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई I इस मामले की पुलिस तहकीकात करने में जुटी हुई है I
टैक्स चोरी करने पर ओपी चौधरी ने व्यापारियों को दी समझाईस
छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले कुछ सालों में जितनी मात्रा में सामान खरीदा गया है लेकिन सरकार को उस हिसाब से GST नहीं मिला है I इसकी जाँच सरकार GST में गठित बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा ए.आई. टूल्स की मदद से व्यापारियों को एनालिसिस किया गया तो पाया गया कि बहुतों ने GST भरा ही नहीं है I इस पर वित मंत्री ओपी चौधरी ने व्यापारियों से एक्शन लेते हुए उनसे टैक्स जमा करवाया है I केशकाल के भारत इन्फ्रा नाम के व्यापारी से 91 लाख, श्री कृष्ण इंटरप्राइजेस से 2.5 करोड़ की चोरी सामने आई है जिसमें से 1.5 करोड़ की वसूली की गई है I
ओपी चौधरी ने कहा कि विभाग के पास टैक्स चोरी पकड़ने के कई टूल्स मौजूद हैं जिनसे अब टैक्स चोरी कर पाना मुश्किल है I वित मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि व्यापारियों से मेरी विनती है की अपने काम के प्रति ईमानदारी दिखाएं और समय पर टैक्स का भुगतान करें I
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी कर दिया है I कुल 15 जिलों में बादलों की गडगडाहट, बिजली और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है I मौसम विभाग के मुताबिक, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर में बारिश होने की सम्भावना है I इसके अलावा बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, इन इलाकों में भी बारिश की सम्भावना जताई जा रही है I
पूर्व विधायक के सुरक्षा गार्ड ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या
कोंडागांव में पूर्व विधायक के घर काम करने वाले सुरक्षा गार्ड द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लेने से सनसनी फ़ैल गया है I गार्ड ने बुधवार दोपहर के समय नदी के किनारे पेड़ में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है I इस बात की खबर तब फैली जब कुछ लोग नदी के तरफ गये हुए थे तब लोगों ने देखा तो इसकी सुचना गाँव में अन्य लोगों को दिया I इसकी सुचना मिलते ही पुलिस जाँच में जुटी हुई है I थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम के बंगले में तैनात सुरक्षा गार्ड संपत मंडावी जो भानपुरी का रहने वाला था बुधवार को घर न जाकर नदी के किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया I फ़िलहाल अभी आत्महत्या करने के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं मिला है I
हाईकोर्ट ने सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आदेश
छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में इलाज से सम्बधित जरुरी संसाधन उपलब्ध होने से नवजात शिशुओं की बढ़ती मृत्यु दर को देखते हुये 12 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई हुआ है I कोर्ट ने प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव को कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए I बताया जा रहा है कि कोर्ट ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर के अभाव में बीते 5 साल में 40 हजार बच्चों की मौत की खबर पर एक्शन लिया है Iहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है कि रिपोर्ट बताती हैं हॉस्पिटलों में वेंटीलेटर, बेड की कमी है I चीफ जस्टिस ने प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सूचित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराई जाए I
कटघोरा जिले में कल दोपहर को कसनिया के पास तेज रफ़्तार बाइक रॉंग साइड से आ रहे माल वाहक ऑटो से जा भिड़ा I भिडंत इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई I बताया जा रहा है कि ग्राम मल्दा के रहने वाले मनीष चौहान और उसका साला संतोष चौहान बाइक से जा रहे थे तभी अहिरन नदी कसानिया के पास गलत साइड से आ रही माल वाहक ऑटो से जा भिड़ा I वहां देखने वालों ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ़्तार में था जिससे बाइक चालक ने अपना नियन्त्रण खो दिया I घटनास्थल पर ही बाइक पर सवार दोनों युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई I
वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा 112 डायल कर एम्बुलेंस को बुलाया गया और साथ ही इसकी सुचना पुलिस को दी गई I डायल 112 की मदद से उन्हें कटघोरा के सवास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया I मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक जीजा और साला थे I मनीष चौहान अपने ससुराल में रहकर काम करता था I वह अपने साले संतोष चौहान के साथ मल्दा घुमने निकला हुआ था लेकिन बुधवार को लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गए I पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है I
पुलिस द्वारा इंसाफ न मिलने पर युवक ने किया जहर का सेवन
पुलिस द्वारा भेदभाव तरीके से कार्रवाई करने पर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है I इस घटना से पुलिस विभाग के भी पसीने छूट रहे हैं I दरअसल, दो लोगों के बीच में लड़ाई चल रहा था जिसे प्रधान आरक्षक ने जाकर समझाइश दी थी जिसके बाद युवक ने जहर का सेवन कर लिया I युवक को रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है I यह सारा घटना बेलगहना चौकी इलाके का है जहाँ सारा घटना घटित हुआ है I
जानकारी के मुताबिक, श्याम बिहारी प्रजापति बेलगहना चौकी इलाके के पंडरापथरा का रहने वाला है I 9 जून को वो कुपाबांधा में काम करने आया हुआ था काम करने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर को लौट रहा था तभी कुपाबांधा मोड़ के पास अशोक कुमार यादव और राजकुमार पोर्ते जो दारसागर के रहने वाले हैं I श्याम बिहारी प्रजापति से पुरानी दुश्मनी के चलते रास्ते में रोककर गाली-गलौज किये और डंडे से पिटा और हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार कर दिया जिससे श्याम का सिर फट गया और खून बहने लगा I बचाव के लिए आगे आये उनके दोस्तों पर भी बदमाशों ने उनकी डंडे से पिटाई कर दी I
श्याम बिहारी ने थाने में जाकर अशोक और राजकुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था I मंगलवार को प्रधान आरक्षक ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया | श्याम बिहारी प्रजापति के दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अशोक यादव और राजकुमार पोर्ते को गिरफ्तार के बाद मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया गया I इसी बात को लेकर श्याम बिहारी प्रजापति ने जहर खा लिया जिसका इलाज रायपुर के एम्स में इलाज चल रहा है I
नायडू के शपथग्रहण में नितीश कुमार की अनुपस्थिति पर उठे सवाल
चन्द्रबाबू नायडू ने बीते दिन यानि बुधवार को शपथ ग्रहण कर आंध्रप्रदेश के 24 वें मुख्यमंत्री बने हैं I चंद्रबाबू नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं I शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित अन्य बीजेपी मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल हुए I लेकिन इस समारोह में एक चेहरा ऐसा था जिसके आने का सभी इंतजार कर रहे थे, वो है बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जिनका आने का इन्तजार सभी कर रहे थे लेकिन वे इस शपथग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं थे I नितीश के गैरमौजूदगी में आपस में चर्चाएं होने लगी क्योंकि नायडू और नितीश कुमार एनडीए की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाये हैं I इसलिए नितीश कुमार की गैरमौजूदगी में कई सवाल चल रहे थे I हालांकि बिहार के सीएम कार्यालय से नितीश कुमार ने नायडू को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है और कहा की नायडू के नेतृत्व में आंध्रप्रदेश के एक नई ऊंचाई को छुएगा I
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सभी विभागों का समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय अब एक नया कदम उठाने जा रहे हैं I मुख्यमंत्री साय अब से सभी विभागों की रोजाना समीक्षा करेंगे I विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मिलकर सम्बन्धित विषयों पर चर्चा करेंगे साथ ही विभागों में चल रहे योजनाओं और कामों पर भी चर्चा करेंगे कि काम कहाँ तक हुआ है, कितना हुआ है ?
आज सीएम कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य पाँच विभाग पर भी चर्चा करेंगे I कृषि विभाग के साथ-साथ पशुधन विकास, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, दुग्ध महासंघ विभाग और संगठन पर चर्चा करेंगे और यह भी देखेंगे कि कहाँ कितना काम हुआ है I मुख्यमंत्री गृह और जेल परिसर में कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देंगे I
सतनामी समाज की कहानी शुरू होती है बाबा गुरु घासीदास से जिनका जन्म 18 दिसंबर 1756 को बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी नामक गांव में मंहगू दास के घर हुआ था I इनकी माता का नाम अमरौतिन था I घासीदास ने बचपन से कई चमत्कार दिखाए, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा I
ऐसा भी कहा जाता है कि गुरु घसीदास को ज्ञान की प्राप्ति रायगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील के एक गांव के बाहर पेड़ के नीचे तपस्या करते हुए हुई थी I इसके बाद घासीदास ने सत्य की तलाश के लिए अपने ही गांव गिरौदपुरी के जंगल में छाता पहाड़ गुफाओं पर समाधि लगाई I गिरौदपुरी में ही आश्रम बनाया I घासीदास ने सोनाखान के जंगलों में सत्य और ज्ञान की खोज के लिए लंबी तपस्या भी की I गुरु घासीदास ने किसी भी तरह की कोई शिक्षा प्राप्त नहीं की थी I उन्होंने तप और आत्मबल से महाज्ञानी की उपाधि हासिल की थी I इनके प्रभाव से लाखों लोग इनके अनुयायी हो गए I इस प्रकार छत्तीसगढ़ में ‘सतनाम पंथ’ की स्थापना हुई I इस संप्रदाय के लोग घासीदास को अवतारी पुरुष के रूप में मानते हैं I गुरु घासीदास ने सात वचन से सतनामी समाज (सतनाम पंथ) की स्थापना की थी, जिसमें सतनाम पर विश्वास, मूर्ति पूजा का निषेध, वर्ण भेद से परे, हिंसा का विरोध, व्यसन से मुक्ति, परस्त्री गमन की वर्जना और दोपहर में खेत न जोतना है I 1850 में गुरु घासीदास की मृत्यु के बाद इनकी शिक्षाओं को उनके बेटे गुरु बालकदास ने आगे बढ़ाया I
इसकी स्थापना कब हुई ?
हर वर्ष 18 दिसंबर को गुरु घासीदास की जयंती मनाई जाती है I इस अवसर पर सतनामी समाज के लोग जैतखाम की पूजा कर सफेद झंडा चढ़ाते हैं I साथ ही जैतखाम में ठेठ छत्तीसगढ़िया रोटी-पिठा भी चढ़ाई जाती है I बाबा की जयंती पर सतनामियों द्वारा एक खास नृत्य किया जाता है, जिसे पंथी नृत्य कहा जाता है I गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी में एशिया के सबसे बड़े ‘जैतखाम’ की स्थापना की गई है I आज इनके करोड़ों अनुयायी हैं I गिरौदपुरी में ही जहां पर गुरु घासीदास ने तपस्या की, वहीं पर इनके अनुयायियों ने मंदिर बनवाया, जिसे ‘अमरगुफा’ के नाम से जाना जाता है I यहीं पर ‘जैतखाम’ की स्थापना की गई I इनका सबसे प्रसिद्ध संदेश मनखे-मनखे एक समान है, जिसने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लोगों को इससे जोड़ा I