BOLLYWOOD IN RAIPUR CG Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=bollywood-in-raipur-cg NEVER MISS UPDATES Thu, 27 Apr 2023 08:44:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://golden36garh.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-SITE-ICON-32x32.jpg BOLLYWOOD IN RAIPUR CG Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?tag=bollywood-in-raipur-cg 32 32 रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म https://golden36garh.com/?p=2645 https://golden36garh.com/?p=2645#respond Thu, 27 Apr 2023 08:44:05 +0000 https://golden36garh.com/?p=2645 रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट

The post रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म

रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म I रत्ना सिन्हा बोलीं- कई आशिक IAS बने, ये था शादी में जरूर आना फिल्म का असर I रायपुर में जल्द ही एक पूरी बॉलीवुड फिल्म शूट होने जा रही है । अब तक बहुत से बॉलीवुड फिल्मों के और वेब सीरीज के प्रोजेक्ट रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में शूट किए गए मगर यह पहला मौका होगा जब कोई फिल्म पूरी तरह से रायपुर में ही शूट की जाए। मुंबई से फिल्मेकर्स और प्रोडक्शन टीम इन दिनों रायपुर पहुंची हुई है और अलग-अलग लोकेशंस का मुआयना कर रही है।

इस बॉलीवुड फिल्म के निर्माण से फिल्मकेकर रत्ना सिन्हा जुड़ी हुई हैं, चर्चा है कि वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर होंगी। रत्ना सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म शादी में जरूर आना… चर्चा में रही थी रायपुर के अपने इस दौरे के बीच रत्ना सिन्हा ने दैनिक भास्कर से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर खास चर्चा की।

रत्ना सिन्हा ने बताया कि फिल्म शादी में जरूर आना को काफी पसंद किया गया। लगभग सभी लोगों ने इस फिल्म को देखा और सराहा। आज भी जब टीवी पर आती है तो रिस्पॉन्स अच्छा होता है। रत्ना ने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद बहुत से आशिक आईएएस की तैयारी में लग गए और अफसर बने। बहुत से युवा मिलते हैं तो खुद मुस्कुरा कर अपनी कहानी बताते हैं।

यह कलाकार हो सकते हैं फिल्म में

फिल्म में अक्षय ओबराय, आदिल खान, आकांक्षा सिंह जैसे सितारों को लिए जाने की चर्चा है। ये एक्टर्स इस कहानी में अलग-अलग किरदार निभाते दिख सकते हैं। हालांकि की फिल्म की कास्टिंग जारी है और जल्द ही स्टारकास्ट को फाइनल कर लिया जाएगा। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी लिया जाएगा खास बात यह है कि इस फिल्म में किरदारों के नाम और सरनेम छत्तीसगढ़िया अंदाज के ही होंगे जैसे वर्मा चंद्राकर साहू वगैरह।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2641

https://golden36garh.com/?p=2636

The post रायपुर पहुंची फिल्म डायरेक्टर रत्ना सिन्हा राजधानी में शूट करेंगी फिल्म appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2645 0